Hero Splendor: अगर आप रोज शहर की ट्रैफिक वाली सड़कों पर ऑफिस या बाजार जाने के लिए एक सस्ती और ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक ढूंढ रहे हैं, तो TVS Sport 2025 आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। यह 100cc सेगमेंट की एक भरोसेमंद कम्यूटर बाइक है, जो Hero Splendor Plus को सीधी टक्कर देती है। यह बाइक हल्की है, चलाने में आसान है और रोजमर्रा के काम के लिए बनाई गई है।
TVS Sport Engine and Performance
TVS Sport में 109.7cc का सिंगल सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन BS6 नियमों के अनुसार है और 8.08 bhp की पावर के साथ 8.7 Nm का टॉर्क देता है। इसमें 4-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। शहर में चलाने के लिए इसका इंजन स्मूथ है और ट्रैफिक में भी आराम से बाइक चल जाती है।

TVS Sport Milage
TVS Sport का ARAI माइलेज करीब 80 किलोमीटर प्रति लीटर बताया जाता है। असली चलाने में यह बाइक लगभग 70 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दे देती है। इसमें 10 लीटर का फ्यूल टैंक है, जिससे एक बार टैंक फुल करने पर 700 किलोमीटर से ज्यादा चल सकती है। ETFI टेक्नोलॉजी की वजह से ट्रैफिक जाम में भी पेट्रोल की बचत होती है।
क्यों खरीदें TVS Sport 2025?
अगर आपकी रोज की दूरी 50 से 100 किलोमीटर है और आपका बजट करीब ₹60,000 तक है, तो TVS Sport 2025 एक बढ़िया बाइक है। इसका वजन करीब 112 किलो है, जिससे इसे संभालना आसान होता है। कम मेंटेनेंस खर्च, अच्छा माइलेज और आरामदायक राइड इसे युवाओं और परिवार दोनों के लिए सही बनाती है। पेट्रोल के बढ़ते दामों के समय में यह बाइक जेब पर हल्की पड़ती है।

TVS Sport 2025 Price
यह बाइक की एक्स-शोरूम कीमत सेल्फ स्टार्ट (ES) अलॉय व्हील्स के लिए लगभग ₹55,500 है। वहीं ES Plus अलॉय व्हील्स वेरिएंट की कीमत करीब ₹57,100 रखी गई है। अगर आप दिल्ली में ES Plus वेरिएंट लेते हैं, तो इसकी ऑन-रोड कीमत लगभग ₹66,683 पड़ती है। इसमें RTO चार्ज, इंश्योरेंस और बाकी जरूरी खर्च शामिल होते हैं।
TVS Sport 2025 Finance plan
अगर आपके पास पूरा पैसा नहीं है, तो आप TVS Sport को फाइनेंस पर भी ले सकते हैं। इसके लिए लगभग ₹5,000 का डाउन पेमेंट देना होता है। इसके बाद करीब ₹61,683 का लोन लिया जा सकता है। अगर आपका Credit score अच्छा है और आप यह लोन 3 साल के लिए 10 प्रतिशत ब्याज पर लेते हैं, तो हर महीने करीब ₹2,227 की EMI बनती है।
इन्हें भी पढ़ें
- Tata Sierra खरीदने के लिए कितनी जाएगी EMI और डाउन पेमेंट जानें पूरी जानकारी!
- Affordable Cars छोटे परिवार के लिए, 5 लाख के बजट में 6 एयरबैग्स, ये ऑप्शन्स रहेंगे बेस्ट
- Sedan कारें के ये खास बातें, Hatchback और SUV से बिल्कुल अलग बनाती हैं जानिए इसकी पूरी जानकारी!
- Nissan Gravite जनवरी 2026 में लॉन्च होगी नई 7-सीटर MPV, जानें कैसा होगा डिजाइन!
- Maruti Suzuki eVitara की धमाकेदार एंट्री कैसे मिलेंगे फीचर्स और कितनी होगी कीमत?



Pingback: Mahindra Bolero मिडिल क्लास परिवारों की पहली पसंद बनी 20KM/L माइलेज वाली, मिलेंगा तगड़ा फीचर्स - pankajyofficial24