Nissan Gravite जनवरी 2026 में लॉन्च होगी नई 7-सीटर MPV, जानें कैसा होगा डिजाइन!

Nissan Gravite जापानी ऑटोमोबाइल कंपनी निसान ने भारत में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिए बड़ा ऐलान किया है। कंपनी अगले 14 से 16 महीनों में भारतीय बाजार में तीन नए मॉडल पेश करने जा रही है। इनमें सबसे पहले 7-सीटर एमपीवी ‘Gravite’ अगले साल की शुरुआत में लॉन्च होगी

कंपनी नई 7-सीटर एमपीवी Gravite को जनवरी 2026 में लॉन्च करेगी। इसकी कीमत कंपनी ने अभी आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं की है, लेकिन अनुमान है कि यह ₹6 लाख से ₹9 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच मिलेगी।

 

Nissan Gravite का डिजाइन

Gravite का ओवरऑल साइज और शेप Triber हो सकता है। इसमें Nissan ने अपनी पहचान को शामिल करने की कोशिश की है। यह MPV सब-4 मीटर कैटेगरी में ही रहेगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Nissan Gravite

Nissan Gravite का इंजन

Nissan Gravite में 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। यह इंजन 76hp की पावर और 95Nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स ऑप्शन मिल सकते हैं। इसके अलावा, बाद में CNG वेरिएंट भी आ सकता है।
Nissan Gravite, Renault Triber पर आधारित हो सकती है। इसमें CMF-A+ प्लेटफॉर्म इस्तेमाल किया जा सकता है। यही वजह है कि इसके पावरट्रेन और बेसिक लेआउट में Triber की झलक मिलेगी। Nissan की लाइन-अप में यह मॉडल Magnite से नीचे पोजिशन किया जाएगा और सीधे तौर पर Renault Triber को टक्कर देगा।

 

Nissan Gravite का इंटीरियर

इसके इंटीरियर की पूरी झलक अभी सामने नहीं आई है, लेकिन Gravite में Triber जैसा ही डैशबोर्ड और स्टीयरिंग लेआउट देखने के लिए मिल सकती है। Nissan इसमें अपने हिसाब से कलर थीम और फीचर पैकेजिंग भी दे सकती है।

Nissan Gravite

भारत में बनाए गए ये मॉडल

ये नए मॉडल भारत में ही बनाए गए हैं और भारत से ही दूसरे देशों में भेजे जाएंगे। इसलिए भारत निसान के लिए सिर्फ एक बिक्री का बाजार नहीं, बल्कि विकास एवं रणनीति का एक महत्वपूर्ण केंद्र भी बन गया है।

 

Nissan Gravite का लॉन्च टाइमलाइन

इसे जनवरी 2026 में पूरी तरह से भारत में पेश किया जाएगा। इसके बाद फरवरी 2026 में इसे भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमतों का एलान और शोरूम में एंट्री मार्च 2026 में हो सकती है।

Nissan Gravite

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

 

इन्हें भी पढ़ें

2 thoughts on “Nissan Gravite जनवरी 2026 में लॉन्च होगी नई 7-सीटर MPV, जानें कैसा होगा डिजाइन!”

Leave a Comment