Top Smartphones Trend: 2026 की शुरुआत में बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में 5G, बड़ी बैटरी और बड़ा डिस्प्ले अब आम फीचर बन चुके हैं। ₹20,000 से कम कीमत में मिलने वाले फोन डेली यूज़, कैमरा, वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग के लिए पूरी तरह सक्षम हैं। 2025 के अंत और 2026 की शुरुआत में कई नए मॉडल लॉन्च हुए हैं, जिनमें बेहतर परफॉर्मेंस और अपग्रेडेड फीचर्स देखने को मिलते हैं। इस सेगमेंट में अब पहले से कहीं ज्यादा वैल्यू-फॉर-मनी स्मार्टफोन मौजूद हैं।
Top Smartphones Under ₹20,000
मौजूदा बजट फोन्स में 6.7-इंच या उससे बड़ा डिस्प्ले दिया जा रहा है। ज्यादातर स्मार्टफोन्स में 50MP प्राइमरी कैमरा और 5000mAh+ बैटरी मिलती है। परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity और Qualcomm Snapdragon सीरीज प्रोसेसर दिए जा रहे हैं। ये फीचर्स पहले सिर्फ प्रीमियम स्मार्टफोन रेंज में देखने को मिलते थे।
ख़ास बातें
- बजट सेगमेंट में AMOLED डिस्प्ले और 50MP कैमरा अब आम
- 20 हजार से कम में 5G और बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन
- Realme, Samsung, Motorola और iQOO के लेटेस्ट फोन शामिल
Top Smartphones iQOO Z10R 5G

iQOO Z10R 5G भी इस लिस्ट में उल्लेखनीय है, जिसमें 6.77-इंच Quad-Curved AMOLED 120Hz डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर, 8GB/12GB RAM और 128GB/256GB स्टोरेज ऑप्शंस उपलब्ध है। रियर में डुअल कैमरा सेटअप है, जो 50MP मेन और 2MP सेकंडरी सेंसर से लैस है। वहीं, फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP शूटर है। 5700mAh बैटरी और 44W चार्जिंग इसकी कई खासियतों में से एक है।
Top Smartphones Motorola Moto G67 Power 5G

Motorola की लेटेस्ट पेशकश में Moto G67 Power 5G आता है, जो 6.70-इंच का 120Hz FHD+ (2400×1080 pixels) डिस्प्ले, Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर, 8GB RAM और 7000mAh बैटरी के साथ आता है। बैटरी 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Motorola फोन के रियर कैमरा में 50MP + 8MP सेंसर का सेटअप और फ्रंट में 32MP शूटर है।
Top Smartphones Nothing Phone 3a Lite 5G

Nothing Phone 3a Lite 5G भी इस बजट के आसपास एक दिलचस्प ऑप्शन है, जिसमें 6.77-इंच AMOLED 120Hz डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7300 Pro प्रोसेसर, 8GB RAM और 256GB तक स्टोरेज है। यह फोन 50MP + 8MP + 2MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है और फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP सेंसर है। बैटरी की क्षमता 5000mAh है, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
Top Smartphones Realme Narzo 90 5G

Realme Narzo 90 5G में 6.57-इंच 1080×2372 पिक्सल का 120Hz AMOLED डिस्प्ले मिलता है। यह फोन MediaTek Dimensity 6400 Max प्रोसेसर, 8GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। कैमरा सेटअप में 50MP + 2MP डुअल रियर कैमरा और 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जबकि 7000mAh की बड़ी बैटरी और 60W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है।
Top Smartphones Samsung Galaxy A17 5G
Samsung Galaxy A17 5G में 6.70-इंच Super AMOLED डिस्प्ले है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन Exynos 1330 प्रोसेसर पर काम करता है, जिसके साथ 8GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज को जोड़ा गया है। 50MP + 5MP + 2MP ट्रिपल रियर कैमरा, 13MP फ्रंट कैमरा और 5000mAh बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग से लैस आता है Samsung फोन।
Top Smartphones Vivo Y31 Pro 5G

बजट में Vivo Y31 Pro 5G भी एक पसंदीदा ऑप्शन बन सकता है, क्योंकि इसमें 6.72-इंच FHD+ डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर, 8GB RAM और 256GB स्टोरेज दी गई है। इसका कैमरा सेटअप डुअल सेंसर से लैस है, जिसमें प्राइमरी शूटर 50MP और सेकंडरी 2MP है। वहीं, फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP शूटर दिया गया है। वीवो फोन में 6500mAh की बैटरी है, जो 44W फ्लैश चार्ज सपोर्ट करती है।
इन्हें भी पढ़ें
- OnePlus 16 होगा अब तक का सबसे दमदार फोन? 200MP कैमरा और डिजाइन लीक
- New Smartphones 2026: Redmi Note 15 से Realme 16 Pro तक होंगे ताबड़तोड़ लॉन्च
- Poco M8 5G: पतली बॉडी के साथ मिलेगा प्रीमियम फील, लॉन्च डेट कंफर्म, जानिए क्या होंगे खास फीचर्स
- New Year 2026 पर WhatsApp का नया ट्रेंड! मैसेज नहीं, अब मजेदार Stickers से करें विश – जानें आसान तरीका
- Vivo X300 Ultra में मिलेगा BOE का 6.82-इंच डिस्प्ले, प्रीमियम फोन की एंट्री तय!


