Vivo X300 Ultra में मिलेगा BOE का 6.82-इंच डिस्प्ले, प्रीमियम फोन की एंट्री तय!

Vivo का नया प्रीमियम स्मार्टफोन Vivo X300 Ultra अगले साल की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है, जिसे लेकर टेक इंडस्ट्री में चर्चाएं तेज हो गई हैं। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, Vivo X300 Ultra के स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं और यह Vivo X300 सीरीज का टॉप-एंड वेरिएंट हो सकता है। यह स्मार्टफोन अप्रैल में लॉन्च हुए Vivo X200 Ultra की जगह ले सकता है, जिसमें कई बड़े अपग्रेड देखने को मिलेंगे। Vivo X300 Ultra को फ्लैगशिप सेगमेंट में उतारा जा सकता है, जहां यह कैमरा, डिस्प्ले और परफॉर्मेंस पर खास फोकस करेगा। लॉन्च से पहले आई जानकारी से संकेत मिलता है कि Vivo X300 Ultra हाई-एंड यूज़र्स को टारगेट करेगा और मार्केट में नई हलचल मचा सकता है।

Weibo पर टिप्सटर Digital Chat Station के अनुसार, Vivo X300 Ultra में BOE का 6.82-इंच 2K रिजॉल्यूशन डिस्प्ले मिल सकता है, जो प्रीमियम विज़ुअल एक्सपीरियंस देगा। इस बार कंपनी अलग कैमरा बटन को हटा सकती है, जो पिछले Vivo X200 Ultra में दिया गया था।

Vivo X300 Pro

डिजाइन और परफॉर्मेंस

डिजाइन और परफॉर्मेंस की बात करें तो Vivo X300 Ultra में मेटल मिडल फ्रेम दिया जा सकता है और इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलने की संभावना है, जिससे यह फ्लैगशिप सेगमेंट में दमदार परफॉर्मेंस पेश करेगा।

 

 

Vivo X300 Ultra ख़ास बातें

  • Vivo X300 सीरीज में यह प्रीमियम वेरिएंट हो सकता है
  • इस स्मार्टफोन में 6.82 इंच डिस्प्ले 2K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है
  • यह 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरों वाला पहला स्मार्टफोन हो सकता है
  • यह कैमरा, डिस्प्ले और परफॉर्मेंस पर खास फोकस करेगा।

Vivo X300

Battery

लीक स्पेसिफिकेशंस के अनुसार, Vivo X300 Ultra में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो Vivo X200 Ultra की 6,000mAh बैटरी से बड़ा अपग्रेड होगा। कैमरा सेटअप में यह 200MP डुअल कैमरा सिस्टम वाला पहला फोन बन सकता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

 

Camera

कैमरा कॉन्फ़िगरेशन में 200MP Sony IMX90E प्राइमरी सेंसर, 200MP Samsung HPB पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50MP Sony LYT-828 सेंसर मिलने की संभावना है, जबकि फ्रंट में 50MP सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।

 

 

लॉन्च होने के संकेत

EEC डेटाबेस में लिस्टिंग के मुताबिक, मॉडल नंबर V2562 के साथ दिखा स्मार्टफोन Vivo X300 Ultra का इंटरनेशनल वेरिएंट हो सकता है। इससे इसके यूरोपियन मार्केट में जल्द लॉन्च होने के संकेत मिले हैं।

Vivo X300

 

इन्हें भी पढ़ें

 

Leave a Comment