New Smartphones 2026: साल 2026 की शुरुआत स्मार्टफोन यूज़र्स के लिए बेहद रोमांचक रहने वाली है। 2025 के बाद अब जनवरी से ही कई बड़े ब्रांड्स भारतीय बाजार में अपने नए स्मार्टफोन्स लॉन्च करने की तैयारी में हैं। खास बात यह है कि 2026 में फ्लैगशिप के बजाय पावरफुल मिड-रेंज स्मार्टफोन्स पर ज्यादा फोकस देखने को मिलेगा। दमदार फीचर्स, लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और किफायती कीमतें इस साल स्मार्टफोन मार्केट की सबसे बड़ी खासियत होंगी।
New Smartphones 2026 सीरीज़ की दमदार एंट्री
New Smartphones 2026: Realme 6 जनवरी 2026 को Realme 16 Pro और Realme 16 Pro Plus लॉन्च करेगा। दोनों स्मार्टफोन्स में प्रीमियम डिजाइन और हाई-एंड कैमरा सेटअप मिलेगा। सीरीज़ में 200MP मेन कैमरा दिया जाएगा, जबकि Pro Plus वेरिएंट में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी मिलेगा।

पावरफुल परफॉर्मेंस और बड़ी बैटरी
New Smartphones 2026: Realme 16 Pro Plus में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर और Pro वेरिएंट में MediaTek Dimensity 7000 सीरीज़ चिपसेट मिलने की उम्मीद है। दोनों फोन 7000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग के साथ आएंगे। साथ ही कंपनी Realme Pad 3 भी लॉन्च करेगी, जिसमें 12,200mAh बैटरी, 2.8K डिस्प्ले और AI फीचर्स मिल सकते हैं।

Redmi Note 15 5G से बड़ी उम्मीदें
New Smartphones 2026: Redmi Note 15 5G भारत में 6 जनवरी 2026 को लॉन्च होगा और इस पर सभी की नजरें टिकी होंगी। फोन में 108MP कैमरा, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग, कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा। 7.35mm की स्लिम बॉडी इसे प्रीमियम लुक और फील देती है।
पावरफुल हार्डवेयर और टैबलेट लॉन्च
New Smartphones 2026: Redmi Note 15 5G में Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर, 5520mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग मिलने की उम्मीद है। कीमत Redmi Note 14 के आसपास रह सकती है। इसी दिन Redmi Pad 2 Pro 5G भी लॉन्च होगा, जिसमें QHD+ डिस्प्ले, Dolby Vision-Atmos और 12,000mAh बैटरी दी जाएगी।

Poco M8 भी मचाएगा एंट्री
New Smartphones 2026: Redmi के बाद Poco भी जनवरी में अपना नया स्मार्टफोन Poco M8 पेश करेगा. यह फोन 8 जनवरी 2026 को लॉन्च होगा. अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन टीज़र से संकेत मिलते हैं कि इसका डिजाइन Redmi Note 15 5G से मिलता-जुलता होगा और यह भी 7.35mm की स्लिम बॉडी के साथ आ सकता है.

Oppo Reno 15 सीरीज़ का स्टाइलिश धमाका
New Smartphones 2026: Oppo जनवरी 2026 में अपनी Reno 15 सीरीज़ लॉन्च करने जा रहा है, जिसमें Reno 15, Reno 15 Pro और Reno 15 Pro Mini शामिल होंगे। इस लाइनअप में एयरोस्पेस-ग्रेड एल्यूमिनियम फ्रेम, प्रीमियम AMOLED डिस्प्ले और IP66, IP68 व IP69 जैसी मजबूत वॉटर-डस्ट रेटिंग मिलने की उम्मीद है। स्टाइलिश डिजाइन के साथ दमदार फीचर्स की वजह से Oppo Reno 15 सीरीज़ जनवरी 2026 के सबसे चर्चित स्मार्टफोन लॉन्च में शामिल हो सकती है।
इन्हें भी पढ़ें
- Poco M8 5G: पतली बॉडी के साथ मिलेगा प्रीमियम फील, लॉन्च डेट कंफर्म, जानिए क्या होंगे खास फीचर्स
- New Year 2026 पर WhatsApp का नया ट्रेंड! मैसेज नहीं, अब मजेदार Stickers से करें विश – जानें आसान तरीका
- Vivo X300 Ultra में मिलेगा BOE का 6.82-इंच डिस्प्ले, प्रीमियम फोन की एंट्री तय!
- Oppo Reno 15 Pro Mini में मिलेगा 6.32-इंच AMOLED डिस्प्ले, लॉन्च से पहले प्राइस लीक
- Oppo Find N6 लॉन्च की तैयारी शुरू, डुअल बैटरी और फोल्डेबल डिजाइन से मचाएगा तहलका


