चाइनीज हैंडसेट मेकर Oppo जल्द ही अपना नया बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन Oppo Find N6 लॉन्च कर सकता है, जिसे लेकर टेक मार्केट में चर्चा तेज हो गई है। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फोन में 6.62 इंच का कवर डिस्प्ले मिलेगा, जो यूज़र्स को बेहतर आउटडोर विज़िबिलिटी देगा। परफॉर्मेंस के लिए Oppo Find N6 में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिए जाने की संभावना है, जो हाई-एंड मल्टीटास्किंग और गेमिंग को स्मूद बनाएगा।
यह स्मार्टफोन बुक-स्टाइल फोल्डेबल डिजाइन के साथ आएगा, जिससे बड़ी स्क्रीन और प्रीमियम यूज़र एक्सपीरियंस मिलेगा। लॉन्च से पहले सामने आई ये जानकारियां बताती हैं कि Oppo Find N6 फोल्डेबल सेगमेंट में बड़ा अपग्रेड साबित हो सकता है।
Weibo पर लीक जानकारी के अनुसार, टिप्सटर Digital Chat Station ने Oppo Find N6 के कई बड़े स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया है। यह फोन बुक-स्टाइल फोल्डेबल डिजाइन के साथ प्रीमियम सेगमेंट में एंट्री कर सकता है।

Camera
कैमरा सेटअप की बात करें तो Oppo Find N6 में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट मिल सकती है, जिसमें 50MP प्राइमरी कैमरा, 50MP सेकेंडरी कैमरा और 200MP का हाई-रिजॉल्यूशन कैमरा शामिल हो सकता है। बेहतर कलर एक्युरेसी के लिए 2MP मल्टीस्पेक्ट्रल कैमरा मिलने की भी संभावना है।
Display
डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन में फोन का कवर डिस्प्ले 6.62 इंच का हो सकता है, जबकि अंदर 8.12 इंच का LTPO UTG इनर डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो स्मूद स्क्रॉलिंग और बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस देगा।

ख़ास बातें
- इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है
- Oppo Find N6 में 6.62 इंच का कवर डिस्प्ले हो सकता है
- पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है
Perfomance
परफॉर्मेंस के लिए Oppo Find N6 में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और 16GB तक RAM मिल सकती है। पावर बैकअप के लिए इसमें 5,850mAh की डुअल बैटरी दी जा सकती है, जिसे 6,000mAh के तौर पर मार्केट किया जा सकता है।
Features
अन्य फीचर्स में चीन के लिए Beidou सैटेलाइट कम्युनिकेशन वेरिएंट, इस स्मार्टफोन का भार लगभग 225 ग्राम का हो सकता है और फोल्डेबल सेगमेंट में प्रीमियम बिल्ड शामिल हो सकता है। यह स्मार्टफोन अगले साल की पहली तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है।
फोल्डेबल मार्केट ट्रेंड को देखें तो इस सेगमेंट में Samsung फिलहाल टॉप पर है, लेकिन Oppo Find N6 अपने दमदार फीचर्स के साथ कड़ी टक्कर दे सकता है। वहीं, Oppo की Find X9 सीरीज में भी जल्द Find X9 Ultra को जोड़ा जा सकता है, जिसमें 200MP कैमरा और 7,000mAh से बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है।

इन्हें भी पढ़ें
- Google 67 Trick: 67 सर्च करते ही क्यों नाचने लगती है स्क्रीन? जानिए 6-7 ट्रेंड की सच्चाई
- SIM पर ताला नहीं लगाया? एक OTP में खाली हो सकता है अकाउंट, अभी सीखें ये सेटिंग
- UPI पेमेंट फ्री है, फिर Google Pay और PhonePe कैसे कमाती हैं करोड़ों? पूरी सच्चाई जानिए
- OnePlus New Series Launch: दमदार फीचर्स के साथ जल्द आएगी मिड-रेंज सीरीज, प्री-बुकिंग स्टार्ट
- iPhone 17 Pro Big Deal: कीमत में 14 हजार+ की कटौती, खरीदने का बेस्ट मौका


