New Kawasaki Versys 650 भारत में लॉन्च! नए कलर और फ्रेश लुक के साथ बढ़ी कीमत

New Kawasaki Versys 650: कावासाकी ने अपनी मिड-साइड एडवेंचर-टूरर बाइक 2026 Kawasaki Versys 650 को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसे बेहतरीन फीचर्स के साथ लेकर आया गया है। इसके डिजाइन और इंजन में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। इसे नए कलर के साथ थोड़ा फ्रेश लुक दिया गया है।

कावासाकी ने भारत में अपनी नई मिड-साइड एडवेंचर-टूरर बाइक 2026 Kawasaki Versys 650 को लॉन्च कर दिया है। नए मॉडल में 649cc का इंजन है जो 67hp की पावर देता है। इसमें 4.3-इंच का कलर TFT डिस्प्ले और 4-वे एडजस्टेबल विंडस्क्रीन जैसे फीचर्स हैं। E20 फ्यूल के अनुकूल इस बाइक में 21 लीटर का फ्यूल टैंक है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 8.63 लाख रुपये है।

Kawasaki Versys 650

Kawasaki Versys 650 कैसा है इंजन?

Kawasaki Versys 650 में 649cc, ट्विन-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 67hp की पावर और 61Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यही इंजन Kawasaki की कई दूसरी बाइक्स में भी इस्तेमाल होता है। इस नए मॉडल को E20 फ्यूल के अनुकूल कर दिया गया है, जो आने वाले समय की फ्यूल नॉर्म्स को ध्यान में रखकर एक जरूरी अपडेट है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Kawasaki Versys 650

बेहतरीन फीचर्स से है लैस

कावासाकी Versys 650 में 4.3-इंच का कलर TFT डिस्प्ले दिया गया है। इसके साथ ही 4-वे एडजस्टेबल विंडस्क्रीन दी जाती है, जो लंबी दूरी की राअड में हवा से बेहतर सुरक्षा देने का काम करता है। इसमें एडजस्टेबल सस्पेंशन सेटअप मिलता है, इसके आगे की तरफ 150mm और पीछे की तरफ 145mm का व्हील ट्रैवल मिलता है, जो खराब सड़कों पर भी संतुलन बनाए रखने में मदद करता है।

2026 Versys 650 में 21 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है, जो टूरिंग के लिहाज से काफी उपयोगी है। फुल टैंक के साथ बाइक का वजन 220 किलोग्राम है। 845mm की सीट हाइट इसे थोड़ा लंबा बनाती है, जबकि 170mm का ग्राउंड क्लीयरेंस भारतीय सड़कों पर भरोसे के साथ चलने में मदद करता है।

Kawasaki Versys 650

क्या मिला नया?

नई Kawasaki Versys 650 को नए कलर मेटैलिक ग्रेफाइट ग्रे / मेटैलिक स्पार्क ब्लैक में लॉन्च किया गया है। इसका डिजाइन और मैकेनिकल्स पहले जैसा ही रखा गया है। 2026 मॉडल में इसके रोड-बायस्ड टूरर को बरकरार रखा गया है।

Kawasaki Versys 650

कितनी है कीमत?

2026 Kawasaki Versys 650 की एक्स-शोरूम कीमत 8.63 लाख रुपये है। यह पिछले मॉडल से 15,000 रुपये ज्यादा है। इसका सीधा मुकाबला Honda NX500 और Moto Morini X-Cape 650 से माना जा सकता है। हालांकि, Versys 650 अपनी रोड-फोकस्ड टूरिंग कैरेक्टर के कारण अलग पहचान रखती है।

Kawasaki Versys 650

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

इन्हें भी पढ़ें

2 thoughts on “New Kawasaki Versys 650 भारत में लॉन्च! नए कलर और फ्रेश लुक के साथ बढ़ी कीमत”

  1. Pingback: New TVS Apache 125 लॉन्च! लग्ज़री लुक और 80 KMPL माइलेज के साथ सस्ते दाम - pankajyofficial24

  2. Pingback: Toyota Qualis जैसा दमदार लुक! नई MPV ने मचाई हलचल, ₹12,500 EMI में फैमिली कार - pankajyofficial24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

₹1 लाख के अंदर Top EV Scooters Mahindra Bolero Neo N4 – मजबूत और भरोसेमंद SUV Tesla Cybertruck दुनिया का सबसे सुरक्षित Pick-up देखें सेफ्टी फीचर्स OnePlus आज 17 दिसंबर को भारत में अपना नया OnePlus 15R लॉन्च करने जा रहा है। OnePlus Pad Go 2 आज यानी कि 17 दिसंबर को भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रहा है। Huawei Mate 80 सीरीज की डिमांड Apple की iPhone 17 से ज्यादा है Harley Davidson की सबसे सस्ती 350cc वाली बाइक भारत में जल्द होगी लॉन्च! Redmi K90 Ultra धूम मचाने आ रहा है, 16 GB तक RAM और 1 TB तक की स्टोरेज! Realme Narzo 90x 5G, Realme Narzo 90 5G भारत में Vivo S50, S50 Pro Mini हुए लॉन्च, ट्रिपल रियर Cameraऔर बड़ी Battery जैसे फीचर्स दिए गए हैं