Toyota Innova Hycross: एक टैंक में 1200KM चलने वाली MPV, जानें किन गाड़ियों को देती है मात

Toyota Innova Hycross: Toyota Innova Hycross की कीमत अब 18.06 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है, जबकि इसका टॉप मॉडल ZX(O) हाइब्रिड वेरिएंट 30.83 लाख रुपये तक जाता है. जीएसटी कटौती के बाद भारत में टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस को पहले से खरीदना सस्ता हो गया है. यह कार विशाल इंटीरियर, शानदार माइलेज और 5-स्टार रेटिंग के तौर पर जानी जाती है.

ऐसे में अब यह बड़ी फैमिली के लिए और बेहतर डील साबित हो सकती है. आइए इस गाड़ी की कीमत, फीचर्स और माइलेज के बारे में जान लेते हैं.

 

Toyota Innova Hycross फीचर्स

Toyota Innova Hycross

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

प्रीमियम केबिन और कम्फर्ट

Toyota Innova Hycross का केबिन स्पेस काफी बड़ा है, जो लंबी फैमिली ट्रिप को बेहद आरामदायक बनाता है. इसमें 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम Toyota i-CONNECT के साथ मिलता है, जो वायरलेस Apple CarPlay और वायर्ड Android Auto को सपोर्ट करता है.

दमदार ऑडियो और टेक्नोलॉजी

बेहतर म्यूजिक एक्सपीरियंस के लिए Innova Hycross में 9-स्पीकर वाला JBL ऑडियो सिस्टम और सबवूफर दिया गया है. यह फीचर इसे प्रीमियम MPV सेगमेंट में और भी खास बनाता है.

बाजार में कड़ी टक्कर

Toyota Innova Hycross की सीधी टक्कर Mahindra XUV700, Tata Safari, Toyota Innova Crysta, Kia Carens और Maruti Suzuki Invicto जैसी पॉपुलर गाड़ियों से होती है, जिससे यह सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बनकर उभरती है.

Toyota Innova Hycross

कैसा है गाड़ी का पावर ट्रेन ?

Toyota Innova Hycross दो इंजन Options में उपलब्ध है. पहला, Option 2.0-लीटर Strong Hybrid Engine है, जो पेट्रोल और इलेक्ट्रिक दोनों मोड पर चलता है. दूसरा 2.0-Petrol Engine है, जो 173 bhp की पावर और 209 Nm का टॉर्क देता है Milage की बात करें तो Petrol Variant 16.13 kmpl का Milage देता है, जबकि Hybrid Variant 23.24 kmpl तक की रेंज देता है (ARAI Certified). वहीं, फुल टैंक भरने पर ये कार लगभग 1200 किलोमीटर तक चल सकती है

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

कितनी है Toyota Innova Hycross की कीमत?

Toyota Innova Hycross की कीमत अब 18.06 लाख रुपये से शुरू होती है, जबकि इसका Top Modal ZX(O) Hybrid Variants 30.83 लाख रुपये तक जाता है. वहीं, जो Customer Hybrid Modal खरीदना चाहते हैं, उनके लिए VX Hybrid Variants 25.90 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू होता है.

Toyota Innova Hycross

इन्हें भी पढ़ें

 

1 thought on “Toyota Innova Hycross: एक टैंक में 1200KM चलने वाली MPV, जानें किन गाड़ियों को देती है मात”

Leave a Comment