New Kawasaki Versys 650: कावासाकी ने अपनी मिड-साइड एडवेंचर-टूरर बाइक 2026 Kawasaki Versys 650 को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसे बेहतरीन फीचर्स के साथ लेकर आया गया है। इसके डिजाइन और इंजन में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। इसे नए कलर के साथ थोड़ा फ्रेश लुक दिया गया है।
कावासाकी ने भारत में अपनी नई मिड-साइड एडवेंचर-टूरर बाइक 2026 Kawasaki Versys 650 को लॉन्च कर दिया है। नए मॉडल में 649cc का इंजन है जो 67hp की पावर देता है। इसमें 4.3-इंच का कलर TFT डिस्प्ले और 4-वे एडजस्टेबल विंडस्क्रीन जैसे फीचर्स हैं। E20 फ्यूल के अनुकूल इस बाइक में 21 लीटर का फ्यूल टैंक है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 8.63 लाख रुपये है।

Kawasaki Versys 650 कैसा है इंजन?
Kawasaki Versys 650 में 649cc, ट्विन-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 67hp की पावर और 61Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यही इंजन Kawasaki की कई दूसरी बाइक्स में भी इस्तेमाल होता है। इस नए मॉडल को E20 फ्यूल के अनुकूल कर दिया गया है, जो आने वाले समय की फ्यूल नॉर्म्स को ध्यान में रखकर एक जरूरी अपडेट है।

बेहतरीन फीचर्स से है लैस
कावासाकी Versys 650 में 4.3-इंच का कलर TFT डिस्प्ले दिया गया है। इसके साथ ही 4-वे एडजस्टेबल विंडस्क्रीन दी जाती है, जो लंबी दूरी की राअड में हवा से बेहतर सुरक्षा देने का काम करता है। इसमें एडजस्टेबल सस्पेंशन सेटअप मिलता है, इसके आगे की तरफ 150mm और पीछे की तरफ 145mm का व्हील ट्रैवल मिलता है, जो खराब सड़कों पर भी संतुलन बनाए रखने में मदद करता है।
2026 Versys 650 में 21 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है, जो टूरिंग के लिहाज से काफी उपयोगी है। फुल टैंक के साथ बाइक का वजन 220 किलोग्राम है। 845mm की सीट हाइट इसे थोड़ा लंबा बनाती है, जबकि 170mm का ग्राउंड क्लीयरेंस भारतीय सड़कों पर भरोसे के साथ चलने में मदद करता है।

क्या मिला नया?
नई Kawasaki Versys 650 को नए कलर मेटैलिक ग्रेफाइट ग्रे / मेटैलिक स्पार्क ब्लैक में लॉन्च किया गया है। इसका डिजाइन और मैकेनिकल्स पहले जैसा ही रखा गया है। 2026 मॉडल में इसके रोड-बायस्ड टूरर को बरकरार रखा गया है।

कितनी है कीमत?
2026 Kawasaki Versys 650 की एक्स-शोरूम कीमत 8.63 लाख रुपये है। यह पिछले मॉडल से 15,000 रुपये ज्यादा है। इसका सीधा मुकाबला Honda NX500 और Moto Morini X-Cape 650 से माना जा सकता है। हालांकि, Versys 650 अपनी रोड-फोकस्ड टूरिंग कैरेक्टर के कारण अलग पहचान रखती है।

इन्हें भी पढ़ें
- Tata Safari New Update: ADAS से लेकर Luxury Interior तक, जानिए क्या-क्या बदला
- कम बजट में Honda Activa 7G घर लाएं: 60kmpl माइलेज और 109.51cc इंजन
- Suzuki Access 125 vs Hero Destini 125: रोज़ाना इस्तेमाल के लिए कौन बेहतर?
- Toyota Innova Hycross: एक टैंक में 1200KM चलने वाली MPV, जानें किन गाड़ियों को देती है मात
- Classic Pulsar 2026 में नए अवतार में लौटेगी, Bajaj Pulsar के 25 साल पूरे, डिजाइन से लेकर फीचर्स तक होंगे बड़े बदलाव



Pingback: New TVS Apache 125 लॉन्च! लग्ज़री लुक और 80 KMPL माइलेज के साथ सस्ते दाम - pankajyofficial24
Pingback: Toyota Qualis जैसा दमदार लुक! नई MPV ने मचाई हलचल, ₹12,500 EMI में फैमिली कार - pankajyofficial24