Huawei ने अपनी नई वॉच Huawei Watch 10th Anniversary Edition लॉन्च कर दी है। यह Special Edition Watch 5 के Design पर बेस्ड है, जिसे इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। इस वॉच में LTPO AMOLED Display, एक नए Multi-Sensor Health System और Harmony OS 6 Operating System दिया गया है। यह Watch AI बेस्ड फीचर्स से लैस है। यहां हम आपको Huawei Watch 10th Anniversary Edition के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
डिस्प्ले और डिज़ाइन
Huawei Watch 10th Anniversary Edition में 1.38-इंच LTPO 2.0 AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। इसमे 1.8mm स्लिम बेज़ेल्स और कस्टम 10th एनिवर्सरी वॉच फेस इसे प्रीमियम और फ्यूचरिस्टिक लुक देते हैं।

साइज, बिल्ड और स्ट्रैप
यह स्मार्टवॉच 42mm और 46mm दो साइज में उपलब्ध है। 46mm वेरिएंट में एयरोस्पेस-ग्रेड टाइटेनियम केस और सर्कुलर सफायर ग्लास मिलता है, जबकि 42mm में 904L स्टेनलेस स्टील केस दिया गया है। नया नायलॉन ब्रेडेड सिलिकॉन कम्पोजिट स्ट्रैप हल्का, मुलायम और हवादार है।
सॉफ्टवेयर और AI फीचर्स
वॉच HarmonyOS 6 पर काम करती है और इसमें DeepSeek AI लाइव वॉइस एजेंट दिया गया है। जेस्चर कंट्रोल, टैप-टू-पे सपोर्ट, प्रोफेशनल गोल्फ मोड और कई एनिमेटेड व कस्टमाइजेबल वॉच फेस शामिल हैं।
हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग
Huawei का नया X-Tap Sensor ECG, PPG और 10-लेवल टैकटाइल सेंसर को एक ही मॉड्यूल में इंटीग्रेट करता है। सिर्फ एक टैप में 10 सेकंड के अंदर SpO2, हार्ट रेट, HRV, स्लीप, लंग फंक्शन और इमोशनल हेल्थ डेटा मिल जाता है।
बैटरी और कनेक्टिविटी
बिल्ट-इन eSIM सपोर्ट के साथ यूजर बिना स्मार्टफोन के भी कॉल, इंटरनेट और वॉयस असिस्टेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं। Huawei के मुताबिक, Always-On Display के साथ 4.5 दिन और पावर सेविंग मोड में 11 दिन तक की बैटरी लाइफ मिलती है।
Huawei Watch Price
Huawei Watch 10th Anniversary Edition के 42 मिमी मॉडल की कीमत CNY 2,799 (लगभग 35,700 रुपये) और 46 मिमी मॉडल की कीमत CNY 2,899 (लगभग 37,000 रुपये) है। ग्राहक CNY 199 (लगभग 2,500 रुपये) से शुरू होने वाली Huawei केयर+ कवरेज का ऑप्शन भी चुन सकते हैं। यह स्मार्टवॉच बिक्री के लिए चीन में 25 दिसंबर से उपलब्ध होगी। इस वॉच को हुवावे मॉल, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म, हुआवेई एक्सपीरियंस स्टोर्स और अन्य प्लेटफॉर्म से खरीदा जा सकता है।

इन्हें भी पढ़ें
- Google Emergency Location Service India इमरजेंसी में अब लोकेशन होगी तुरंत ट्रैक
- Vivo X300 Pro: नेक्स्ट लेवल camera experience, स्मार्टफोन नहीं DSLR
- Motorola Edge 50 इस वक्त भारी डिस्काउंट मिल रहा है, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी से लैस है।
- Vivo T4 5G स्मार्टफोन फ्लैट डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स से कीमत और भी कम, Flipkart Sale
- Redmi Note 14 Pro 5G: 10 हजार रुपये सस्ता मिल रहा , Amazon पर भारी Discount!
3 thoughts on “Huawei Watch 10th Anniversary Edition Price & Features: 11 दिन बैटरी वाला दमदार लॉन्च”