OnePlus Pad Go 2 आज भारत में हो रहे लॉन्च, रोज़मर्रा के कामों के लिए बेस्ट ऑप्शन जानें कीमत और फीचर्स

OnePlus आज यानी कि 17 दिसंबर को भारतीय बाजार में 2025 के आखिर में नया टैबलेट OnePlus Pad Go 2 लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी के हिसाब से यह टैबलेट बजट-फ्रेंडली सेगमेंट में आएगा और इसे खासतौर से स्टूडेंट्स और यंग प्रोफेशनल्स के लिए डिज़ाइन किया गया है। OnePlus ने कहा है कि Pad Go 2 अपने पहले मॉडल Pad Go का Upgrade Version होगा, जिसमें बेहतर प्रदर्शन, बैटरी और फीचर्स मिलते हैं।

 

OnePlus Pad Go 2 का Camera सेटअप

OnePlus Pad Go 2 का कैमरा सेटअप टैबलेट यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, OnePlus Pad Go 2 में 13MP का रियर कैमरा दिया जाएगा, जो डॉक्यूमेंट स्कैनिंग, बेसिक फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए उपयोगी होगा।

वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए टैबलेट में 8MP का फ्रंट कैमरा मिलने की जानकारी है। कैमरा फीचर्स की बात करें तो OnePlus Pad Go 2 के रियर और फ्रंट दोनों कैमरे 1080p @ 30fps Full HD वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेंगे, जिससे ऑनलाइन मीटिंग्स और वीडियो कॉलिंग का अनुभव बेहतर होगा। फिलहाल अन्य कैमरा फीचर्स और डिटेल्स का खुलासा नहीं हुआ है और इसकी पूरी जानकारी लॉन्च के बाद ही सामने आएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

OnePlus Pad Go 2

कुछ खास फीचर्स

OnePlus Pad Go 2 के खास फीचर्स इसे मिड-रेंज टैबलेट सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बनाते हैं। इस टैबलेट में 12.1-इंच का 2.8K हाई-रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसकी पीक ब्राइटनेस 900 निट्स तक होगी। बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस के लिए इसमें Dolby Vision और TÜV Rheinland Smart Care 4.0 सर्टिफिकेशन का सपोर्ट मिलेगा, जिससे आंखों पर कम जोर पड़ेगा।

कनेक्टिविटी के मामले में OnePlus Pad Go 2 को Wi-Fi और 5G वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा। 5G सपोर्ट के साथ यह टैबलेट तेज़ इंटरनेट स्पीड, स्मूद स्ट्रीमिंग और बिना लैग के ऑनलाइन काम करने का बेहतर अनुभव देगा, जो स्टूडेंट्स और वर्किंग प्रोफेशनल्स दोनों के लिए फायदेमंद साबित होगा।

OnePlus Pad Go 2

इस टैबलेट की सबसे बड़ी खासियत है कि OnePlus Pad Go 2 में पहली बार Stylus Support दिया जा रहा है। Stylus की मदद से यूजर्स टैबलेट पर नोट्स लिख सकते हैं, ड्रॉइंग और स्केचिंग कर सकते हैं, जिससे यह डिवाइस कंटेंट क्रिएटर्स और स्टडी यूजर्स के लिए काफी उपयोगी बन जाती है।

Stylus सपोर्ट के साथ OnePlus Pad Go 2 एक प्रोडक्टिविटी-फ्रेंडली टैबलेट के तौर पर उभरता है, जो पढ़ाई, ऑफिस वर्क और क्रिएटिव कामों के लिए एक ऑल-इन-वन डिवाइस साबित हो सकता है।

इस टैबलेट की पहली सेल 18 दिसंबर 2025 से शुरू होने की आशा है। इस टैबलेट दो रंग वेरिएंट्स में पेश किया जाएगा जिसमें Shadow Black और Lavender Drift शामिल होंगे।

परफॉर्मेंस और बैटरी

OnePlus Pad Go 2

इस टैबलेट में MediaTek Dimensity 7300-Ultra ऑक्टा-कोर चिपसेट मिलेगा, जो कि 4nm प्रोसेस पर बना है। इसके साथ 8 GB RAM + 256 GB Storage कॉन्फ़िगरेशन की आशा है। Pad Go 2 Android 16 बेस्ड OxygenOS 16 पर चलेगा, जिससे UI और ऑपरेटिंग सिस्टम लेटेस्ट रहेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

बैटरी के मामले में OnePlus ने इस टैबलेट में 10,050 mAh की बड़ी बैटरी दी है, जो बजट टैबलेट्स में काफी कम मिलती है। इसमें साथ ही 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा, जो बैटरी को जल्द ही फुल चार्ज कर देगा। इसके आलावा, टैबलेट में reverse cable charging भी होगा। यानी जरुरत पड़ने पर यह टैबलेट दूसरे डिवाइस को चार्ज भी कर सकेगा।

इन्हें भी पढ़ें

1 thought on “OnePlus Pad Go 2 आज भारत में हो रहे लॉन्च, रोज़मर्रा के कामों के लिए बेस्ट ऑप्शन जानें कीमत और फीचर्स”

Leave a Comment