Xiaomi 17 Ultra कंपनी ने लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च कर दिया है। चीनी स्मार्टफोन मेकर शाओमी ने अपना बहुचर्चित फ्लैगशिप Xiaomi 17 Ultra चीनी मार्केट में पेश किया है। इस फोन में ब्रांड ने धांसू फीचर्स परोसे हैं जिनमें सबसे अहम इसकी बैटरी, और Leica 1 इंच कैमरा सेंसर है दावा किया गया है कि फोटोग्राफी को यह फोन अगले स्तर पर ले जाता है। कंपनी ने फोन का खास Leica Edition भी लॉन्च किया है। आइए जानते हैं डिटेल्स।
Xiaomi 17 Ultra Specifications
Xiaomi 17 Ultra में कंपनी ने फ्लैगशिप फीचर्स दिए हैं। फोन का हाइलाइट फीचर इसका Leica कैमरा है। पावरफुल चिपसेट के साथ इसमें बड़ी बैटरी दी गई है जो फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। आइए विस्तार से जानते हैं इनके बारे में।

Xiaomi 17 Ultra Display Features
Xiaomi 17 Ultra में 6.9-इंच का M10 OLED LTPO फ्लैट डिस्प्ले दिया गया है, जो 2608×1200 पिक्सल (2K) रिजॉल्यूशन और 420 PPI डेंसिटी सपोर्ट करता है। स्क्रीन में 1Hz से 120Hz तक का एडेप्टिव रिफ्रेश रेट और 3500 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। फोन का डिस्प्ले HDR10+ और Dolby Vision को सपोर्ट करता है, जिससे वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग का अनुभव शानदार बनता है। फुल RGB पिक्सल लेआउट के साथ यह डिस्प्ले बेहतर कलर एक्यूरेसी और शार्प विजुअल्स देता है।
- Protection & Eye Safety
स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें Xiaomi Ceramic Glass 2.0 का प्रोटेक्शन दिया गया है। आंखों की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए डिवाइस को TÜV Rheinland Triple Eye Protection सर्टिफिकेशन भी मिला है।
- Xiaomi 17 Ultra Processor & Performance
इस में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जिसमें 2× 4.6GHz Oryon कोर और 6× 3.62GHz कोर शामिल हैं। Graphics के लिए इसमें Adreno 840 GPU मिलता है, जो हाई-एंड गेमिंग और मल्टीटास्किंग को स्मूद बनाता है।
- Cooling System & Thermal Control
फोन को ओवरहीटिंग से बचाने के लिए इसमें डुअल रिंग-शेप लिक्विड कूलिंग चैम्बर दिया गया है। यह कूलिंग सिस्टम CPU और कैमरा मॉड्यूल, दोनों को लंबे समय तक ठंडा रखने में मदद करता है।

Xiaomi 17 Ultra Operating System
Xiaomi 17 Ultra Xiaomi HyperOS 3.0 पर काम करता है, जो एक नया और बेहतर ईकोसिस्टम एक्सपीरियंस देता है। इस OS में Apple डिवाइसेज के साथ मिररिंग और कंट्रोल सपोर्ट भी जोड़ा गया है, जिससे क्रॉस-डिवाइस कनेक्टिविटी आसान हो जाती है।
Xiaomi 17 Ultra Main Camera
Xiaomi 17 Ultra का सबसे बड़ा हाईलाइट इसका 50MP का मेन कैमरा है, जिसमें 1-इंच Light Fusion 1050L सेंसर दिया गया है।यह सेंसर 14EV नेटिव डायनामिक रेंज के साथ बेहतरीन नाइट और बैकलाइट फोटोग्राफी को सपोर्ट करता है।
- Telephoto & Ultra-Wide Camera
फोन में 200MP का Leica-ट्यून टेलीफोटो कैमरा दिया गया है, जिसमें कंटीन्यूअस लॉसलेस ऑप्टिकल जूम और Leica APO सर्टिफिकेशन मिलता है। इसके अलावा 50MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस मौजूद है, जो 115° FOV और 5cm मैक्रो शॉट्स को सपोर्ट करता है।
- Selfie & Video Recording
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग @60fps को सपोर्ट करता है, जिससे कंटेंट क्रिएटर्स को प्रो-लेवल आउटपुट मिलता है।

Xiaomi 17 Ultra Battery
Xiaomi 17 Ultra में विशाल 6,800mAh बैटरी लगी है। फोन में 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है, 50W वायरलेस चार्जिंग दिया गया है।
Xiaomi 17 Ultra Security Features
इस में सिक्योरिटी के लिए डिस्प्ले के अंदर अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह सेंसर तेज, सटीक और ज्यादा सुरक्षित अनलॉकिंग एक्सपीरियंस प्रदान करता है।
- Xiaomi 17 Ultra Connectivity & Protection
कनेक्टिविटी के लिए फोन में USB-C 3.2 Gen 2, Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, NFC और सैटेलाइट कम्युनिकेशन का सपोर्ट मिलता है।साथ ही, IP66, IP68 और IP69 रेटिंग फोन को धूल, पानी और हार्श कंडीशंस से सुरक्षित रखती है।

Xiaomi 17 Ultra Sale
सभी Modals के लिए Pre-Order चालू हैं। चीन में फोन को Pree-Book किया जा सकता है। सेल 27 दिसंबर से शुरू होगी। फोन को कंपनी की Official Website से खरीदा जा सकेगा।
Xiaomi 17 Ultra Price, Availability
इसको कंपनी ने चीनी Market में पेश किया है। फोन का शुरुआती 12GB + 512GB Variants 6,999 युआन (लगभग 89,500 रुपये) में आता है। इसका 16GB + 512GB Variant 7,499 युआन (लगभग 98,500 रुपये) में लिस्ट किया गया है। जबकि 16GB + 1TB वेरिएंट 6,999 युआन (लगभग 1,08,000 रुपये) में खरीदा जा सकता है।
इन्हें भी पढ़ें
- iQOO Z11 Turbo का धमाकेदार खुलासा: 200MP कैमरा, 7600mAh बैटरी और प्रीमियम डिजाइन
- Huawei MatePad 11.5 (2026) हुआ लॉन्च, दमदार 10100mAh बैटरी और शानदार डिस्प्ले ने मचाया तहलका
- OPPO Reno 15 Series Launch Date Leaked: इस दिन आएंगे 200MP कैमरा और प्रीमियम डिजाइन वाले नए स्मार्टफोन
- iPhone 16e की कीमत में बड़ी गिरावट! दिसंबर में अब तक का सबसे सस्ता iPhone, जानें नई कीमत
- Huawei Watch 10th Anniversary Edition Price & Features: 11 दिन बैटरी वाला दमदार लॉन्च



Pingback: Samsung Galaxy S26 Ultra हुआ लीक/रिव्यू: 400MP कैमरा और AI फीचर्स से मचाएगा तहलका - pankajyofficial24