TVS iQube ST की ये 5 दमदार खूबियां बना रही हैं इसे No.1, 3 महीने से टॉप सेलिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर

TVS iQube ST: टीवीएस मोटर कंपनी ने अपने iQube के जरिये Electric scooter सेगमेंट में बादशाहत हासिल कर ली है। जी हां, बीते 3 महीने से टीवीएस आईक्यूब देश में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर हैअब लोगों के मन में आएगा कि इलेक्ट्रिक स्कूटर तो बजाज, ओला, हीरो विडा और एथर समेत अन्य कंपनियों के भी है, ऐसे में टीवीएस आईक्यूब कैसे इतनी ज्यादा बिक रही है तो आज हम आपको इस Electric Scooter के एसटी मॉडल में TVS iQube ST 3.5 kWh वेरिएंट की 5 ऐसी खूबियां बताने जा रहे हैं, जिनकी वजह से ग्राहक इसकी तरफ आकर्षित होते हैं।

 

TVS iQube ST Look-Design

सबसे पहले तो लोगों को किसी भी गाड़ी का लुक ही सबसे ज्यादा आकर्षित करता है और इस मामले में टीवीएस आईक्यूब एसटी निश्चित रूप से बाकी काफी सारे इलेक्ट्रिक स्कूटर से बेहतर दिखता है। जो मजबूती के साथ ही स्टैबिलिटी के मामले में भी अच्छा हैइसके Front में telescopic सस्पेंशन और रियर में हाइड्रोलिक ट्विन ट्यूब शॉक अब्जॉर्बर दिए गए हैं, जो कि उबड़-खाबड़ सड़कों पर भी Comfortable Ride सुनिश्चित करते हैं।

Dimension की बात करें तो 1805 mm लंबे इस स्कूटर की ऊंचाई 1140 mm और सैडल हाइट 770 mm है। इसमें आपको 157 mm का Ground clearance मिलेगा। बाद बाकी इसमें LRD Headlights और Taillights के साथ ही turn signal lamp और DRL भी मिलते हैं, जो कि Overall look को Modern और Stylish बनाते हैं।’

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

TVS iQube ST

TVS iQube ST Battery and range

टीवीएस आईक्यूब एसटी इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3.5 kWh की लिथियम आयन बैटरी दी गई है, जो अपनी सेगमेंट में बेहतरीन मानी जाती है। कंपनी का दावा है कि यह एक बार फुल चार्ज होने पर 145 किलोमीटर की रेंज देती है और Real World में इसकी रेंज 120 किलोमीटर से ज्यादा है

चार्जिंग भी बेहद सुविधाजनक है और फास्ट चार्जर सपोर्ट मिलता है। आप 0-80% मात्र 3 घंटे में चार्ज कर सकते हैं।

 

TVS iQube ST Perfomance

आपको बता दें कि टीवीएस आईक्यूब एसटी परफॉर्मेंस के मामले में शानदार है।

  • टीवीएस आईक्यूब एसटी की परफॉर्मेंस की बात करें तो इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में BLDC मोटर लगा है, जो कि 4.4 kW की पीक पावर जेनरेट करता है
  • इसका व्हील टॉर्क 33 न्यूटन मीटर और मोटर टॉर्क 140 न्यूटन मीटर है, जो कि सिटी ट्रैफिक में अच्छी पिकअप और स्मूथ राइडिंग सुनिश्चित करता है।
  • इसमें किक या सेल्फ-स्टार्ट की बजाय पुश बटन स्टार्ट दिया गया है।
  • इसकी टॉप स्पीड 78 किलोमीटर प्रति घंटा है, जो कि सिटी के साथ ही हाइवे राइडिंग के लिए भी सही है।
  • 4.2 सेकेंड में इसे 0-40 kmph की स्पीड से भगा सकते हैं, जिससे यह सिटी में ओवरटेकिंग के लिहाज से भी अच्छा है।
  • 10 डिग्री ग्रेडिबिलिटी के साथ यह आसानी से ढलानों पर चढ़ सकता है, जो पहाड़ी इलाकों या फ्लाईओवर पर चढ़ने में भी सही है।TVS iQube ST

TVS iQube ST features

TVS iQube ST खूबियों के मामले में भी जबरदस्त है। इसमें आपको 7-इंच का टीएफटी डिजिटल टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें स्पीडोमीटर, ट्रिपमीटर, ओडोमीटर, घड़ी, डिस्टेंस टू एम्प्टी समेत और भी जरूरी जानकारियां दिख जाती हैं।

इसमें वॉयस असिस्ट की भी सुविधा दी गई है। बाद बाकी आप ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आप अपने स्मार्टफोन को स्कूटर से कनेक्ट कर सकते हैं। इसमें कॉल और एसएमएस अलर्ट के साथ ही म्यूजिक प्ले/पॉड और नैविगेशन का भी मजा लिया जा सकता है

 

TVS iQube ST facilities

  • इसमें आपको USB चार्जिंग पोर्ट, कैरी हुक, पैसेंजर फुटरेस्ट, 32 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज और पीलियन बैक रेस्ट मिल जाता है।
  • इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकिंग सिस्टम, IP67 वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंस, लाइव लोकेशन और क्रैश अलर्ट जैसे सेफ्टी फीचर्स काफी मददगार साबित होते हैं।
  • इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को चलाना काफी आसान है और आपको किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होती है।
  • सस्पेंशन और ब्रेकिंग रिस्पॉन्स अच्छा होने के साथ ही ऐक्सेलेरेशन भी मस्त मिलता है और इसकी सीट भी कंफर्टेबल है।

TVS iQube ST

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

TVS iQube ST Price

TVS iQube ST के काफी सारे मॉडल भारत में बिकते हैं, लेकिन iQube ST की एक्स शोरूम प्राइस 1,27,935 रुपये से शुरू होती है, जो कि iQube ST 3.5 kWh वेरिएंट की कीमत है और इसकी सिंगल चार्ज रेंज 145 किलोमीटर की है। वहीं, iQube ST 5.3 kWh वेरिएंट की एक्स शोरूम प्राइस 1,58,834 रुपये है और सिंगल चार्ज रेंज 212 किलोमीटर की है।

 

 

इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment