भारत की प्रमुख वाहन निर्माता की ओर से कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में Tata Nexon को भी ऑफर किया जाता है। अगर आप इस गाड़ी के सीएनजी वेरिएंट को खरीदने का मन बना रहे हैं और दो लाख रुपये की डाउनपेमेंट करने के बाद गाड़ी को घर लाना चाहते हैं, तो हर महीने कितने रुपये की EMI देनी (Tata Nexon Down Payment and EMI) होगी। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।
Tata Nexon Price
टाटा की ओर से Nexon को पेट्रोल और डीजल के साथ ही सीएनजी में भी ऑफर किया जाता है। इस गाड़ी के सीएनजी वेरिएंट (Tata Nexon Smart) की एक्स शोरूम (Tata Nexon Price) कीमत 8.23 लाख रुपये है। इस गाड़ी को अगर दिल्ली में खरीदा जाता है तो करीब 58 हजार रुपये आरटीओ और करीब 43 हजार रुपये इंश्योरेंस के देने होंगे। जिसके बाद Tata Nexon on road price करीब 9.24 लाख रुपये के आस-पास हो जाती है।

कितनी महंगी पड़ेगी कार
| विवरण | आंकड़े |
|---|---|
| लोन राशि (Principal Amount) | ₹7,00,000 |
| ब्याज दर (Interest Rate) | 9% वार्षिक |
| लोन अवधि (Loan Tenure) | 7.24 साल |
| मासिक EMI (Monthly EMI) | ₹11,650 |
| कुल ब्याज राशि (Total Interest Payable) | लगभग ₹2,54,000 |
| एक्स-शोरूम + ऑन-रोड + ब्याज मिलाकर कुल कीमत | लगभग ₹11,78,000 |

दो लाख Down Payment के बाद कितनी EMI
अगर आप इस गाड़ी के सीएनजी वेरिएंट को खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में दो लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 7.24 लाख रुपये को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको 9 फीसदी ब्याज के साथ सात साल के लिए 7.24 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने 11650 रुपये हर महीने की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।

किनसे होता है मुकाबला?
Tata Nexon को कंपनी भारत के Sub-4 Meter Compact SUV सेगमेंट में पेश करती है। इस सेगमेंट में Nexon का सीधा मुकाबला Skoda Kylaq, Kia Syros, Kia Sonet, Maruti Brezza और Hyundai Venue जैसी पॉपुलर SUVs से होता है। फीचर्स, सुरक्षा, माइलेज और कीमत के मामले में ये सभी मॉडल Nexon के प्रमुख माने जाते हैं।



Pingback: Kia Seltos की नई मोडल भारत में लांच हुई, बेहतरीन फीचर्स के साथ मिला दमदार इंजन! - pankajyofficial24