Volkswagen Taigun और Virtus हुईं सस्ती, बेस वेरिएंट पर ₹84,000 तक की बड़ी कटौती

Volkswagen Taigun

Volkswagen Taigun & Virtus: Volkswagen Taigun SUV और Virtus सेडान की कीमतों में कंपनी ने कटौती की है, जिससे दोनों गाड़ियों के बेस वेरिएंट पहले से ज्यादा किफायती हो गए हैं। Taigun के एंट्री-लेवल वेरिएंट पर सबसे ज्यादा फायदा मिला है, जहां कीमत में ₹84,000 तक की कमी की गई है। वहीं Volkswagen Virtus के बेस मॉडल की कीमत भी घटाई गई है, जिससे यह सेडान अब कम बजट में प्रीमियम फीचर्स ऑफर कर रही है। इस प्राइस कट के बाद दोनों गाड़ियां मिडिल-क्लास और फर्स्ट-टाइम कार खरीदारों के लिए ज्यादा आकर्षक विकल्प बन गई हैं।

 

Volkswagen Taigun की नई कीमतें

Volkswagen ने Volkswagen Taigun SUV के प्राइस स्ट्रक्चर में बदलाव किया है, जहां Comfortline MT (1.0L TSI) वेरिएंट की कीमत में ₹84,000 की बड़ी कटौती की गई है। वहीं इसके अलावा लगभग सभी 1.0L और 1.5L TSI वेरिएंट्स की कीमत ₹4,000 तक बढ़ाई गई है। इस बदलाव के बाद Volkswagen Taigun का बेस वेरिएंट ज्यादा किफायती हो गया है, जबकि टॉप और मिड वेरिएंट्स में हल्का प्राइस हाइक देखने को मिला है।

Volkswagen Taigun

Volkswagen Taigun 2026 कीमत 2025 कीमत बदलाव
Comfortline MT (1.0L TSI) ₹10.58 लाख ₹11.42 लाख ₹84,000 सस्ती
Highline MT (1.0L TSI) ₹12.59 लाख ₹12.55 लाख ₹4,000 महंगी
Highline AT (1.0L TSI) ₹13.56 लाख ₹13.52 लाख ₹4,000 महंगी
Highline Plus MT (1.0L TSI) ₹13.94 लाख ₹13.90 लाख ₹4,000 महंगी
GT Line MT (1.0L TSI) ₹14.33 लाख ₹14.29 लाख ₹4,000 महंगी
Highline Plus AT (1.0L TSI) ₹15.00 लाख ₹14.96 लाख ₹4,000 महंगी
GT Line AT (1.0L TSI) ₹15.39 लाख ₹15.35 लाख ₹4,000 महंगी
Topline MT (1.0L TSI) ₹16.04 लाख ₹16.00 लाख ₹4,000 महंगी
Topline AT (1.0L TSI) ₹17.42 लाख ₹17.38 लाख ₹4,000 महंगी
GT Plus Chrome MT (1.5L TSI) ₹17.04 लाख ₹17.00 लाख ₹4,000 महंगी
GT Plus Sport MT (1.5L TSI) ₹17.04 लाख ₹17.00 लाख ₹4,000 महंगी
GT Plus Chrome DCT (1.5L TSI) ₹18.95 लाख ₹18.91 लाख ₹4,000 महंगी
GT Plus Sport DCT (1.5L TSI) ₹19.19 लाख ₹19.15 लाख ₹4,000 महंगी

Volkswagen Taigun के बेस वेरिएंट की कीमत में ₹84,000 की बड़ी कटौती की गई है, जिसके बाद इसकी नई एक्स-शोरूम कीमत ₹10.58 लाख हो गई है। वहीं, Volkswagen Taigun के टॉप वेरिएंट की कीमत में बढ़ोतरी हुई है और अब इसकी कीमत ₹19.19 लाख तक पहुंच गई है।

इसके अलावा Volkswagen Taigun के सभी अन्य वेरिएंट्स और पावरट्रेन ऑप्शंस पर 2026 मॉडल ईयर के लिए ₹4,000 की समान बढ़ोतरी की गई है। यानी साफ है कि बेस वेरिएंट सस्ता हुआ है, जबकि बाकी सभी मॉडल्स पहले के मुकाबले थोड़े महंगे हो गए हैं।

Read more

₹1 लाख के अंदर Top EV Scooters Yezdi Roadster 334 मुख्य हाइलाइट Vivo X200T मुख्य हाइलाइट टाइटल Vivo S50, S50 Pro Mini हुए लॉन्च, ट्रिपल रियर Cameraऔर बड़ी Battery जैसे फीचर्स दिए गए हैं Tesla Cybertruck दुनिया का सबसे सुरक्षित Pick-up देखें सेफ्टी फीचर्स