Samsung Galaxy A07: सैमसंग ने अक्टूबर महीने में इंडिया में अपना सस्ता स्मार्टफोन Samsung Galaxy A07 4G लॉन्च किया था जो 8,999 रुपये की कीमत पर आया था। वहीं अब खबर आ रही है कि कंपनी इस मोबाइल का 5जी मॉडल भी जल्द मार्केट में उतार सकती है। Samsung Galaxy A07 5G फोन को लेकर ब्रांड द्वारा हालांकि अभी कोई ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की गई है लेकिन ताजा लीक में इसकी कई अहम स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गई है।
इस मोबाइल ने ब्राजील की सर्टिफिकेशन्स साइट को पास किया है जहां फोन बैटरी रिवील हुई है। गैलेक्सी A07 5G फोन SM-A076M/DS मॉडल नंबर के साथ सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हुआ है। लिस्टिंग में खुलासा हुआ है कि यह अपकमिंग सैमसंग 5जी फोन 6,000mAh battery पर लॉन्च किया जाएगा।
Display
फरवरी 2025 में लॉन्च हुआ गैलेक्सी A06 5जी फोन 6.7-इंच की एचडी+ स्क्रीन पर लाया गया था। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी गैलेक्सी A07 को भी इसी रेजोल्यूशन पर लेकर आएगी। हालांकि इस बार हाई रिफ्रेश रेट भी दी जा सकती है। वहीं सैमसंग के अन्य मोबाइल्स की ही तरह Galaxy A07 5G को भी लंबी ओएस व सिक्योरिटी अपडेट के साथ मार्केट में लाया जा सकता है।

Storage & Ram
Samsung Galaxy A07 5G फोन इंडिया में 4GB और 6GB RAM पर लॉन्च किया जा सकता है जिसमें 128GB तक की स्टोरेज दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए इसे 50-मेगापिक्सल मेन सेंसर वाले डुअल रियर कैमरा पर लाया जा सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन को 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा पर लॉन्च किया जा सकता है।
Battery
Samsung Galaxy A07 5G की बैटरी इसके पिछले Version Galaxy A06 से बड़ी होगी। बताते चलें कि Galaxy A06 5G फोन 5,000mAh बैटरी पर लॉन्च किया गया था जो इसी साल फरवरी में Indian Market में आया था। इस फोन को 10499 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। ऐसे में उम्मीद कर सकते हैं कि सैमसंग गैलेक्सी A07 भी 11 या 12 हजार की रेंज में लाया जा सकता है।

Processor
Samsung Galaxy A07 5G फोन के अन्य फीचर्स या स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक्स के रिपोर्ट्स के मुताबिक इस स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। पहले वाले Galaxy A06 5G फोन में भी यही चिपसेट दिया गया था। अगर वाकई में गैलेक्सी A07 पुराने प्रोसेसर पर आएगा तो यह मोबाइल यूजर्स व सैमसंग फैंस को निराश कर सकता है। कंपनी ने इसे परफॉर्मेंस के लिए अपडेट करना चाहिए।
launch & price
Samsung Galaxy A07 5G फोन जनवरी या फरवरी 2026 में इंडिया में लॉन्च हो सकता है। यह 15 हजार से कम का 5जी फोन होगा। यूं तो इस मोबाइल का इंतजार करने में कोई बुराई नहीं है लेकिन, अगर आप इसी रेंज में कोई नया स्मार्टफोन नए साल पर खरीदना चाहते हैं तो Moto G57 Power, Redmi 15C, और LAVA Play Ultra को चेक किया जा सकता है।

इन्हें भी पढ़ें
- पावरफुल Gaming Phone Launch: 10000mAh बैटरी, 185Hz OLED स्क्रीन और 16GB RAM
- Poco M8 5G सीरीज भारत में जल्द होगी लॉन्च! 50MP AI कैमरा और दमदार फीचर्स का खुलासा
- Samsung Galaxy S26 Ultra हुआ लीक/रिव्यू: 400MP कैमरा और AI फीचर्स से मचाएगा तहलका
- Xiaomi 17 Ultra Launch News: DSLR-जैसा 200MP कैमरा, दमदार 6800mAh बैटरी
- iQOO Z11 Turbo का धमाकेदार खुलासा: 200MP कैमरा, 7600mAh बैटरी और प्रीमियम डिजाइन



Pingback: WhatsApp पर आया मैसेज और खाली हो गया अकाउंट! 16 लाख के नुकसा