Nissan Gravite जापानी ऑटोमोबाइल कंपनी निसान ने भारत में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिए बड़ा ऐलान किया है। कंपनी अगले 14 से 16 महीनों में भारतीय बाजार में तीन नए मॉडल पेश करने जा रही है। इनमें सबसे पहले 7-सीटर एमपीवी ‘Gravite’ अगले साल की शुरुआत में लॉन्च होगी
कंपनी नई 7-सीटर एमपीवी Gravite को जनवरी 2026 में लॉन्च करेगी। इसकी कीमत कंपनी ने अभी आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं की है, लेकिन अनुमान है कि यह ₹6 लाख से ₹9 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच मिलेगी।
Nissan Gravite का डिजाइन
Gravite का ओवरऑल साइज और शेप Triber हो सकता है। इसमें Nissan ने अपनी पहचान को शामिल करने की कोशिश की है। यह MPV सब-4 मीटर कैटेगरी में ही रहेगी।

Nissan Gravite का इंजन
Nissan Gravite में 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। यह इंजन 76hp की पावर और 95Nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स ऑप्शन मिल सकते हैं। इसके अलावा, बाद में CNG वेरिएंट भी आ सकता है।
Nissan Gravite, Renault Triber पर आधारित हो सकती है। इसमें CMF-A+ प्लेटफॉर्म इस्तेमाल किया जा सकता है। यही वजह है कि इसके पावरट्रेन और बेसिक लेआउट में Triber की झलक मिलेगी। Nissan की लाइन-अप में यह मॉडल Magnite से नीचे पोजिशन किया जाएगा और सीधे तौर पर Renault Triber को टक्कर देगा।
Nissan Gravite का इंटीरियर
इसके इंटीरियर की पूरी झलक अभी सामने नहीं आई है, लेकिन Gravite में Triber जैसा ही डैशबोर्ड और स्टीयरिंग लेआउट देखने के लिए मिल सकती है। Nissan इसमें अपने हिसाब से कलर थीम और फीचर पैकेजिंग भी दे सकती है।

भारत में बनाए गए ये मॉडल
ये नए मॉडल भारत में ही बनाए गए हैं और भारत से ही दूसरे देशों में भेजे जाएंगे। इसलिए भारत निसान के लिए सिर्फ एक बिक्री का बाजार नहीं, बल्कि विकास एवं रणनीति का एक महत्वपूर्ण केंद्र भी बन गया है।
Nissan Gravite का लॉन्च टाइमलाइन
इसे जनवरी 2026 में पूरी तरह से भारत में पेश किया जाएगा। इसके बाद फरवरी 2026 में इसे भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमतों का एलान और शोरूम में एंट्री मार्च 2026 में हो सकती है।

इन्हें भी पढ़ें
- Maruti Suzuki eVitara की धमाकेदार एंट्री कैसे मिलेंगे फीचर्स और कितनी होगी कीमत?
- Honda City Hybrid 2026 दमदार माइलेज के साथ मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स!
- Hero Vida V1 Electric Scooters कीमत से लेकर फीचर्स तक पूरी जानकारी!
- Hyundai Creta के डीजल वेरिएंट को दो लाख रुपये की Down Payment के बाद कितनी जाएगी EMI जानें डिटेल!
- Okinawa Praise Pro आरामदायक ड्राइव और इको-फ्रेंडली इलेक्ट्रिक स्कूटर!



Pingback: Sedan कारें के ये खास बातें, Hatchback और SUV से बिल्कुल अलग बनाती हैं जानिए इसकी पूरी जानकारी! - pankajyofficial24
Pingback: Affordable Cars छोटे परिवार के लिए, 5 लाख के बजट में 6 एयरबैग्स, ये ऑप्शन्स रहेंगे बेस्ट - pankajyofficial24