Motorola Edge 50: अगर आप Motorola का मिड रेंज स्मार्टफोन Edge 50 खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो इस वक्त भारी डिस्काउंट मिल रहा है। ई-कॉमर्स साइट Amazon पर इस स्मार्टफोन की कीमत में कटौती और साथ ही साथ बैंक ऑफर से लाभ मिल रहा है।
Motorola के इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 एक्सिलरेटेड एडिशन प्रोसेसर मिलता है। यहां हम आपको Motorola Edge 50 पर मिलने वाली डील से लेकर कीमत और डिस्काउंट के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Motorola Edge 50 Display
Motorola Edge 50 में 6.7 इंच की pOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन पिक्सल, 120hz रिफ्रेश रेट, 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इसके अलावा डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन से लैस है।

Motorola Edge 50 Processor
Edge 50 एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 एक्सिलरेटेड एडिशन प्रोसेसर दिया गया है।
Motorola Edge 50 Battery
इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 68W टर्बोपावर चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Motorola Edge 50 Camera
कैमरा सेटअप के लिए Edge 50 के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 10 मेगापिक्सल का टेलिफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
Extra Features
यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग से लैस है। वहीं फोन MIL 810H ग्रेड सर्टिफिकेशन के साथ भी आता है।
Motorola Edge 50 Price & Offers
Motorola Edge 50 का 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट Amazon पर 20,850 रुपये में लिस्ट किया गया है।
बैंक ऑफर की बात करें तो DBS बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 7.5 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट (1500 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 19,350 रुपये हो जाएगी। यह फोन अगस्त, 2024 में 27,999 रुपये में लॉन्च हुआ था

जिससे 8,649 रुपये सस्ता खरीदा जा सकता है। एक्सचेंज ऑफर के मामले में 19,650 रुपये छूट मिल सकती है। हालांकि, ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए जाने वाले स्मार्टफोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।
इन्हें भी पढ़ें
- Vivo T4 5G स्मार्टफोन फ्लैट डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स से कीमत और भी कम, Flipkart Sale
- Redmi Note 14 Pro 5G: 10 हजार रुपये सस्ता मिल रहा , Amazon पर भारी Discount!
- WhatsApp Users Alert! Hack हो सकता है आपका अकाउंट GhostPairing की वजह से, ऐसे करें बचाव
- 200MP कैमरा वाला Samsung Galaxy S26 मोबाइल गेमिंग होगी लाजवाब, जल्द होगा लॉन्च!
- OPPO Enco Buds3 ProPlus ईयरबड्स? खरीदने से पहले जानें खूबियां और कमियां, क्या आपके पैसे वसूल हैं या नहीं?



Pingback: Vivo X300 Pro: नेक्स्ट लेवल camera experience, स्मार्टफोन नहीं DSLR - pankajyofficial24