Classic Pulsar 2026: पल्सर लवर्स के लिए 2026 एक बड़ा साल होने वाला है। क्योंकि अगले साल यानी 2026 में भारतीय सड़कों की जान Bajaj Pulsar अपनी सिल्वर जुबली यानी 25वीं वर्षगांठ मनाने जा रही है। जी हां, इस मोटरसाइकल को साल 2001 में लॉन्च किया गया था और 2026 में इसे 25 साल पूरे होने जा रहे हैं
पल्सर लवर्स के लिए 2026 एक बड़ा साल होने वाला है। क्योंकि सालों बाद Classic Pulsar 2026 को वो आधुनिक बदलाव मिलने जा रहे हैं, जिसका इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था। कंपनी अपनी क्लासिक पल्सर रेंज को अपडेट करने की तैयारी कर रही है। यह नया मॉडल आने वाले साल में लॉन्च हो सकता है। आइए आपको नई Classic Pulsar के बारे में बताते हैं।

Classic Pulsar 2026
Gusters के बीच बजाज पल्सर मोटरसाइकल काफी पॉपुलर है। साथ ही यह कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक्स में से भी एक है। अब कंपनी इसे और ज्यादा एडवांस बनाने की तैयारी कर रही है।
बजाज ऑटो के एमडी राजीव बजाज ने पहले ही संकेत दे दिए हैं कि 2026 पल्सर का साल होगा। इस मौके पर कंपनी अपनी सबसे पुरानी लेकिन सबसे ज्यादा बिकने वाली क्लासिक पल्सर रेंज (Pulsar 125 और Pulsar 150) को एक बड़ा और आधुनिक अपडेट देने की तैयारी कर रही है।
नई पल्सर में क्या बदलाव होंगे?
मौजूदा Classic Plusar अभी भी काफी पुराने Design और Technology पर चल रही है। 2026 में आने वाले नए Modals में ये बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
मोनोशॉक सस्पेंशन – अभी की Classic Plusar में पीछे दो शॉक एब्जॉर्बर मिलते हैं। नई बाइक में इसे बदलकर आधुनिक मोनोशॉक सेटअप दिया जाएगा, जैसा कि नई Plusar N सीरीज में मिलता है। Classic Pulsar की हैंडलिंग और राइडिंग क्वालिटी काफी बेहतर हो जाएगी।
नया चेसिस – बाइक को पुराने डबल-क्रेडल फ्रेम की जगह एक नए और हल्के चेसिस पर बनाया जाएगा।
![]()
इंजन में क्या होगा नया?
बजाज ने अभी इंजन के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि Pulsar 125 और 150 के इंजन को नए चेसिस के हिसाब से री-ट्यून किया जाएगा।
पुराना लुक, नई तकनीक
2026 में पल्सर के आइकॉनिक वुल्फ आई (Wolf Eye) हेडलाइट डिजाइन को भी 20 साल पूरे हो जाएंगे। लोग इसे काफी पसंद करते हैं और यह इस मोटरसाइकल की सबसे बड़ी हाइलाइट में से एक है। लोग इसे इसी वजह से खरीदते हैं।
हालांकि, इसमें अब LED लाइटिंग, पूरी तरह से Digital Display और Bluetooth connectivity जैसे आधुनिक फीचर्स जोड़े जाएंगे।
![]()
लॉन्च और कीमत?
New Generation की Classic Pulsar के अगस्त 2026 के आसपास लॉन्च होने की उम्मीद है, ताकि उस समय के Festival Session का फायदा उठाया जा सके। नई Pulsar 125 की संभावित एक्स-शोरूम कीमत 80,000 से 90,000 रुपये के बीच हो सकती है और New Pulsar 150 का संभावित एक्स-शोरूम प्राइस 1.05 लाख से 1.15 लाख रुपये के बीच हो सकता है।
इन्हें भी पढ़ें
- TVS iQube ST की ये 5 दमदार खूबियां बना रही हैं इसे No.1, 3 महीने से टॉप सेलिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर
- KTM RC 390 Discontinued: बेहतरीन फीचर्स और पावरफुल इंजन के बाद भी क्यों बंद हुई बाइक?
- Hero Splendor 125cc ने उड़ाए होश! फुल टैंक में 700 KM तक चलेगी, जानें मुकाबला
- Kia Sonet हुई सबसे सस्ती SUV! दिसंबर में ₹2 लाख तक का फायदा, मौका हाथ से न जाने दें
- फीचर्स के हिसाब से कौन-सा Best Scooter है, Honda Activa या TVS Jupiterआइए फीचर्स के बारे में जानते हैं!


