भारत में लॉन्च हुई boAt Valour Ring 1 स्मार्ट रिंग उन यूजर्स के लिए पेश की गई है, जो बिना स्मार्टवॉच पहने 24×7 हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग चाहते हैं। हल्के टाइटेनियम फ्रेम और स्क्रीन-लेस डिजाइन के साथ इसे रेगुलर घड़ी के साथ आसानी से पहना जा सकता है।
हेल्थ फीचर्स और बैटरी: यह स्मार्ट रिंग हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 ट्रैकिंग, स्लीप एनालिसिस, स्ट्रेस इनसाइट्स और कई स्पोर्ट्स मोड सपोर्ट करती है। साथ ही लंबी बैटरी लाइफ और मजबूत ड्यूरेबिलिटी के साथ boAt Valour Ring 1 एक कॉम्पैक्ट और डिसेंट वियरेबल के जरिए जरूरी हेल्थ डेटा देने का दावा करती है।
एडवांस हेल्थ ट्रैकिंग
boAt Valour Ring 1 में 24×7 हार्ट रेट मॉनिटरिंग, HRV इनसाइट्स, SpO2 ट्रैकिंग, स्टेप और एक्टिविटी ट्रैकिंग, स्किन टेम्परेचर मॉनिटरिंग, स्ट्रेस ट्रैकिंग और VO2 Max एस्टीमेशन जैसे एडवांस हेल्थ फीचर्स दिए गए हैं।

स्लीप एनालिसिस
इस स्मार्ट रिंग में स्लीप-स्टेज एनालिसिस के साथ दिन में झपकी (Nap Detection) का भी सपोर्ट मिलता है, जिससे यूजर्स अपनी नींद की क्वालिटी को बेहतर तरीके से समझ सकते हैं।
स्पोर्ट्स मोड सपोर्ट
boAt Valour Ring 1, 40 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड सपोर्ट करती है, जिनमें स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, रनिंग, साइक्लिंग और वॉकिंग शामिल हैं, जो इसे फिटनेस लवर्स के लिए उपयोगी बनाते हैं।

ऐप और परफॉर्मेंस
इस स्मार्ट रिंग का सारा हेल्थ और फिटनेस डेटा boAt Crest Companion App के जरिए एक्सेस किया जा सकता है, जिसमें अपडेटेड और यूजर-फ्रेंडली इंटरफेस दिया गया है।
बैटरी और ड्यूरेबिलिटी

कंपनी के अनुसार, boAt Valour Ring 1 एक बार चार्ज करने पर 15 दिनों तक की बैटरी लाइफ देती है। यह USB Type-C चार्जिंग डॉक से 90 मिनट से कम समय में फुल चार्ज होती है और 5 ATM वॉटर रेजिस्टेंस के साथ बेहतर ड्यूरेबिलिटी ऑफर करती है।
boAt Valour Ring 1 की भारत में कीमत और उपलब्धता
boAt Valour Ring 1 की कीमत 11,999 रुपये तय की गई है और ये भारत में Amazon, Flipkart, कंपनी की वेबसाइट और चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर उपलब्ध होगी। ये कार्बन ब्लैक मैट फिनिश में उपलब्ध है और 7 से 12 तक के साइज में आती है।
कंपनी एक साइजिंग किट भी देती है जिससे यूजर्स ऑर्डर देने से पहले घर पर अपनी उंगलियों का साइज माप सकते हैं, ताकि सही फिट सुनिश्चित हो सके। बोट ने ये भी कहा है कि वियरेबल खरीदने पर ग्राहकों को हेल्थ बेनिफिट्स पैकेज मिलेगा।

इन्हें भी पढ़ें
- Google Pixel 9a फोन लॉन्च कीमत के मुकाबले में 10 हजार रुपये सस्ता मिल रहा है।
- OnePlus Watch Lite की किफायती Smart watch हुई लॉन्च, 10 दिन तक चलेगी बैटरी; 100+ स्पोर्ट्स मोड के साथ!
- Samsung Galaxy A55 5G मिल रही है अच्छी डील, हो गया 40k का 24k एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है!
- Redmi Note 15 5G मिड-रेंज सेगमेंट में तहलका मचाने आ रहा, परफॉर्मेंस और फीचर्स में होगा जबरदस्त!
- OnePlus 15R, Pad Go 2 आज भारत में हो रहे लॉन्च, शानदार परफॉर्मेंस का जबरदस्त पैकेज



Pingback: Voicemail फीचर लॉन्च किया है Truecaller, भारत में Android यूजर्स के लिए फ्री में - pankajyofficial24
Pingback: OPPO Enco Buds3 ProPlus ईयरबड्स? खरीदने से पहले जानें खूबियां और कमियां, क्या आपके पैसे वसूल हैं या नहीं? - pankajyoffici