Vivo X300 Pro: वीवो ने इस फोन से एक चीज तो साफ कर दी है. कंपनी स्मार्टफोन फोटॉग्रफी को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने की तैयारी में है. अगर आप एक ऐसे डिवाइस की तलाश में हैं जो कैमरा में अलग लेवल की कैपेबिलिटी देता हो, तो पहली पकड़ से ही यह साफ़ हो जाता है कि यह फ़ोन उसी दिशा में बनाया गया है.
Vivo X300 Pro कैमरा स्मार्टफोन फोटॉग्रफी को नेक्स्ट लेवल है. मेन सेंसर रात में भी साफ़ और नैचुरल फोटो देता है. आमतौर पर कई फ़ोन्स रात को दिन जैसा दिखाने की कोशिश करते हैं, लेकिन Vivo X300 Pro ऐसा नहीं करता. यह Highlights को ओवरएक्सपोज़ नहीं करता और शैडोज़ को फेक तरीके से ब्राइट नहीं करता. Photo ज़्यादातर Real लगती है, और नॉइज़ कंट्रोल भी अच्छा रहता है. चलते हुए शूट करें तब भी काफी Stable है, जिससे Video और Photo दोनों में फ्रेम हिलता नहीं. स्टेब्लाइजेशन पर कंपनी काफी समय से अच्छा काम कर रही है.
Portait photo खींचते समय यह फ़ोन लगातार अच्छा Output देता है. Subject की Detail साफ़ रहती है, Screen Tones Naturally बैलेंस्ड लगते हैं और Background बोकेह भी स्मूद और प्लीजिंग दिखता है. कई बार पोर्ट्रेट शॉट्स इतने क्लीन आए कि लगा यह मोबाइल नहीं, किसी मिररलेस Camera से निकला Image है. लेकिन Vivo X300 Pro का असली Superstar इसका 200MP APO टेलीफ़ोटो कैमरा है. दूर से शूट करते हुए जिस तरह की शार्पनेस और डीटेल मिलती है, वह इस प्राइस रेंज के किसी भी फोन को टक्कर दे सकती है.

टेलीफ़ोटो कैमरा परफॉर्मेंस
3.5x और 5x ज़ूम पर कैमरा बेहतरीन डिटेल रिटेंशन देता है। 10x ज़ूम पर शार्पनेस थोड़ी कम होती है, लेकिन फोटो पूरी तरह यूज़ेबल रहती है। मजबूत स्टेब्लाइजेशन के कारण दूर के सब्जेक्ट पर भी फ्रेम स्टेबल रहता है।
अल्ट्रा-वाइड कैमरा क्वालिटी
अल्ट्रा-वाइड कैमरा का आउटपुट ठीक-ठाक है, लेकिन यह मेन और टेलीफ़ोटो कैमरा जितना प्रभावशाली नहीं लगता। डायनेमिक रेंज औसत है और लो-लाइट में डीटेल्स जल्दी कम हो जाती हैं।

वीडियो रिकॉर्डिंग अनुभव
4K वीडियो मोड में स्मूद स्टेब्लाइजेशन, फास्ट ऑटोफोकस और कंसिस्टेंट कलर टोन मिलती है। लो-लाइट में थोड़ा नॉइज़ आता है, लेकिन वीडियो यूज़ेबल रहता है, जिससे यह डिवाइस vlogging और reels के लिए भरोसेमंद साबित होता है।
Vivo X300 Pro Extended Lense
Vivo X300 Pro के साथ मिलने वाला ZEISS एक्सटेंडेड लेंस इस फ़ोन के कैमरा सेटअप को एक बिल्कुल अलग लेवल पर ले जाता है. यह कोई आम मोबाइल accessory नहीं है, ये फोन को एक तरह का compact camera system बना देता है. जब आप इस extended lens को फोन के बड़े कैमरा सर्कल पर अटैच करते हैं, तो टेलीफ़ोटो की क्लैरिटी, डीटेल और स्टेबिलिटी तीनों बेहतर हो जाती हैं.
खासकर 5x से ऊपर जाने पर जो Sharpness Naturally गिरती है, उसे यह लेंस काफी हद तक कंट्रोल कर देता है. दूर की Buildings, event stages, sports or street scenes इन सब में Frame ज्यादा Stable मिलता है.
Vivo X300 Pro के साथ आने वाला Grip फोन को पकड़ने में भी एक DSLR-जैसा Confidence देता है, जिससे लंबे शॉट भी आसानी से लिए जा सकते हैं. यह फीचर हर यूज़र के लिए नहीं है, लेकिन जो लोग creative shooting करते हैं या telephoto पर ज्यादा भरोसा करते हैं, उनके लिए यह extended lens एक ऐसा Advantage देता है जो किसी और Smartphone में फिलहाल उपलब्ध नहीं है.

इन्हें भी पढ़ें
- Motorola Edge 50 इस वक्त भारी डिस्काउंट मिल रहा है, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी से लैस है।
- Vivo T4 5G स्मार्टफोन फ्लैट डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स से कीमत और भी कम, Flipkart Sale
- Redmi Note 14 Pro 5G: 10 हजार रुपये सस्ता मिल रहा , Amazon पर भारी Discount!
- WhatsApp Users Alert! Hack हो सकता है आपका अकाउंट GhostPairing की वजह से, ऐसे करें बचाव
- 200MP कैमरा वाला Samsung Galaxy S26 मोबाइल गेमिंग होगी लाजवाब, जल्द होगा लॉन्च!



Pingback: Google Emergency Location Service India इमरजेंसी में अब लोकेशन होगी तुरंत ट्रैक - pankajyofficial24