WhatsApp users alert: के लिए एक सावधान करने वाली खबर है। Messaging App में एक नई Account Hacking तकनीक का पता लगाया गया है जो ऐप की वैध डिवाइस-लिंकिंग सुविधा का गलत इस्तेमाल कर सकती है। इसके जरिए अकाउंट को तुरंत हैक किया जा सकता है। एक साइबर सुरक्षा फर्म ने इसके बारे में जानकारी दी है। इसे GhostPairing का नाम दिया गया है। यह ऐसा खतरा है जिसके माध्यम से हैकर्स बिना किसी पासवर्ड, सिम कार्ड या ऑथेंटिकेशन कोड को चुराए टारगेट यूजर के डिवाइस का पूरा एक्सेस पा सकते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से इस नए खतरे के बारे में।
WhatsApp यूजर्स के लिए नया साइबर खतरा – सावधान रहें
New WhatsApp Hacking तरीका सामने आया
WhatsApp users alert – साइबर सिक्योरिटी फर्म Gen Digital ने WhatsApp users के लिए एक नए और खतरनाक साइबर अटैक का खुलासा किया है। इस तरीके में हैकर्स WhatsApp की डिवाइस-लिंकिंग फीचर का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। सबसे खतरनाक बात यह है कि इसमें फोन के सॉफ्टवेयर को हैक करने की जरूरत भी नहीं पड़ती।
सोशल इंजीनियरिंग से यूजर्स को बनाया जा रहा शिकार
WhatsApp users alert – हैकर्स सोशल ट्रिक का इस्तेमाल करते हैं, जिससे यूजर खुद ही अनजाने में अपना WhatsApp एक्सेस दे देता है। एक साधारण सा मैसेज जैसे “हे, मुझे तुम्हारी एक फोटो मिली है!” भेजा जाता है। इसके साथ एक लिंक होता है, जो फेसबुक स्टाइल प्रीव्यू के साथ दिखता है और यूजर आसानी से उस पर क्लिक कर देता है।

पहचानना मुश्किल, तेजी से फैलने वाला खतरा
यह WhatsApp हैकिंग तरीका इतना खतरनाक है कि इसे पहचानना भी आसान नहीं है। एक बार एक्सेस मिलने के बाद हैकर्स आपके अकाउंट से आपके भरोसेमंद कॉन्टेक्ट्स को भी मैसेज भेज सकते हैं। इस तरह यह खतरा बहुत तेजी से फैलता है और करीबी लोग भी इसका शिकार बन सकते हैं।
कैसे रहें सुरक्षित
WhatsApp users alert – अनजान या संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें, चाहे मैसेज किसी जान-पहचान वाले से ही क्यों न आया हो। WhatsApp में जाकर Linked Devices सेक्शन को नियमित रूप से चेक करें। साथ ही, दो-स्तरीय सुरक्षा (Two-Step Verification) जरूर ऑन रखें ताकि आपका अकाउंट सुरक्षित रहे।
WhatsApp Hack Alert फेक फोटो लिंक से पूरा अकाउंट हो सकता है हैक
Fake facebook page से शुरू होता है स्कैम

लिंक पर क्लिक करते ही यूजर को एक फेक वेबपेज पर ले जाया जाता है, जो देखने में बिल्कुल Facebook Photo Viewer जैसा लगता है। यह पेज फोटो दिखाने से पहले वैरिफिकेशन की मांग करता है, जिससे यूजर को लगता है कि यह एक सामान्य और सुरक्षित प्रक्रिया है, जबकि इसका Facebook से कोई लेना-देना नहीं होता।
चुपचाप शुरू हो जाता है WhatsApp Device pairing
वैरिफिकेशन के नाम पर यह फेक पेज WhatsApp की आधिकारिक डिवाइस-लिंकिंग प्रक्रिया को बैकग्राउंड में शुरू कर देता है। पीड़ित से उसका मोबाइल नंबर डालने को कहा जाता है और फिर एक कोड दिया जाता है, जिसे WhatsApp में दर्ज करने को बोला जाता है। यूजर इसे रूटीन सिक्योरिटी चेक समझ लेता है।
कोड डालते ही हैकर को मिल जाता है पूरा Access
WhatsApp users alert – जैसे ही यूजर वह कोड डालता है, वह अनजाने में अपने WhatsApp अकाउंट का पूरा एक्सेस हैकर के ब्राउजर को दे देता है। इसके बाद हैकर को WhatsApp Web का फुल कंट्रोल मिल जाता है, जिससे चैट, फोटो, कॉन्टेक्ट्स और निजी जानकारी चोरी की जा सकती है—और यूजर को इसकी भनक तक नहीं लगती।
WhatsApp Users Alert
WhatsApp users alert – संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करना, भले ही वे परिचित संपर्कों से आए हों-वाट्सएप या फेसबुक जैसे दिखने वाले फर्जी लिंक वाले साइट पर फोन नंबर न डालें।

हैक होने पर क्या होता है?
WhatsApp users alert – डिवाइस पर सिंक संदेशों को पढ़ सकते हैं-मिलने वाले नए संदेश तुरंत प्राप्त कर सकते हैं -फोटो, वीडियो और वाइस नोट देख सकते हैं -पीड़ित के संपर्कों और ग्रुप चैट में संदेश भेज सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें
- 200MP कैमरा वाला Samsung Galaxy S26 मोबाइल गेमिंग होगी लाजवाब, जल्द होगा लॉन्च!
- OPPO Enco Buds3 ProPlus ईयरबड्स? खरीदने से पहले जानें खूबियां और कमियां, क्या आपके पैसे वसूल हैं या नहीं?
- Samsung का 5000mAh बैटरी वाला 5G फोन 6000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा, परफॉर्मेंस और फीचर्स में होगा जबरदस्त!
- Voicemail फीचर लॉन्च किया है Truecaller, भारत में Android यूजर्स के लिए फ्री में
- boAt नई Smart Ring गुरुवार को भारत में लॉन्च किया, इसका वजन 6g से कम है, परफॉर्मेंस और फीचर्स में होगा जबरदस्त!



Pingback: Redmi Note 14 Pro 5G: 10 हजार रुपये सस्ता मिल रहा , Amazon पर भारी Discount! - pankajyofficial24