OPPO Enco Buds3 ProPlus ईयरबड्स? खरीदने से पहले जानें खूब‍ियां और कम‍ियां, क्या आपके पैसे वसूल हैं या नहीं?

पिछले दिनों Oppo की ओर से नए OPPO Enco Buds3 ProPlus नाम से नए ईयरबड्स लॉन्च किए गए थे। इन बड्स का लंबा-चौड़ा नाम सुनकर सवाल उठता है कि क्या ये Brands अपने बड़े नाम जितने ही काम के हैं? 1,899 रुपये में मिलने वाले इन ईयरबड्स को हमने कई हफ्तों तक टेस्ट किया। बैटरी लाइफ, ANC, साउंड क्वालिटी जैसे हर पहलू को परखा।

मैं पिछले कई हफ्तों से OPPO Enco Buds3 ProPlus को ठोक-बजाकर टेस्ट कर रहा हूं। आज अपने रिव्यू में आपके सामने इसके हर एक पहलू को रखूंगा ताकि आप तय कर पाएं कि आपको इन बड्स पर 1,899 रुपये खर्च करने चाहिए या नहीं।

 

OPPO Enco Buds3 ProPlus की ऐप और फीचर्स

  • HeyMelody App Support

OPPO Enco Buds3 Pro+ को HeyMelody ऐप के साथ आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। इस ऐप की मदद से यूजर्स ईयरबड्स के टच कंट्रोल्स को कस्टमाइज कर सकते हैं और तीन अलग-अलग ऑडियो प्रोफाइल्स में से अपनी पसंद चुन सकते हैं।

  • Dual Pairing feature

इन ईयरबड्स में डुअल पेयरिंग का सपोर्ट दिया गया है, जिससे आप एक साथ दो डिवाइस से कनेक्ट रह सकते हैं। यह फीचर खासतौर पर कॉल और म्यूजिक के बीच जल्दी स्विच करने में काफी काम आता है।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

OPPO Enco Buds3 Pro+ की बिल्ड और डिजाइन

OPPO Enco Buds3 ProPlus

  • Premium Build Quality

बॉक्स से बाहर निकालते ही OPPO Enco Buds3 Pro+ की मजबूत और प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी महसूस होती है। इस प्राइस रेंज में मिलने वाले अन्य प्लास्टिक ईयरबड्स के मुकाबले ये बिल्कुल भी चीप फील नहीं देते।

  • Design and portability

इनका कर्वी और राउंड डिजाइन हाथ में पकड़ने से लेकर टाइट जींस की पॉकेट में रखने तक काफी आरामदायक है। चार्जिंग केस का सॉलिड हिंज लंबे समय तक इस्तेमाल में भी टिकाऊपन का भरोसा देता है।

  • Pairing Buttom की सुविधा

OPPO Enco Buds3 ProPlus के केस पर दिया गया डेडिकेटेड पेयरिंग बटन यूजर एक्सपीरियंस को और आसान बनाता है। चार्जिंग पोर्ट के पास मौजूद यह बटन जल्दी कनेक्टिविटी में बड़ी सहूलियत देता है।

  • Comfort and fitting

ये ईयरबड्स कानों में बेहद हल्के और कंफर्टेबल फील होते हैं। बिना रबर टिप्स के बावजूद लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर भी इनमें कोई परेशानी महसूस नहीं होती।

 

OPPO Enco Buds3 Pro+ की साउंड क्वालिटी और ANC

  • Sound quality and bass performance

OPPO Enco Buds3 ProPlus की साउंड क्वालिटी अच्छी और काफी लाउड है, जो खास तौर पर बेस लवर्स को पसंद आएगी। हैवी बेस की वजह से गानों में दमदार थंप मिलता है, जो इस प्राइस रेंज में इन्हें खास बनाता है।

OPPO Enco Buds3 ProPlus

  • Balanced audio पसंद करने वालों के लिए

अगर आप क्लियर और बैलेंस्ड साउंड पसंद करते हैं, तो इनका बेस-हेवी सिग्नेचर थोड़ा ज्यादा लग सकता है। हालांकि, जो यूजर्स पंची बेस के साथ म्यूजिक एन्जॉय करना चाहते हैं, उनके लिए ये ईयरबड्स एक अच्छा ऑप्शन हैं।

  • ANC Performance

OPPO Enco Buds3 ProPlus में 32dB Active Noise Cancellation दी गई है, जो आसपास की काफी हद तक आवाजों को कम कर देती है। हालांकि, इन्हें हाई-एंड ईयरबड्स जैसी एडवांस ANC से कंपेयर नहीं किया जाना चाहिए।

  • Call quality and microphone

कॉलिंग के दौरान इनकी परफॉर्मेंस काफी अच्छी रही है। Dual-Mic AI Clear Call फीचर की मदद से आवाज साफ सुनाई देती है और बैकग्राउंड नॉइज भी काफी

 

OPPO Enco Buds3 Pro+ पर हमारा फैसला

अगर आप 2000 रुपये से कम में कोई ईयरबड्स तलाश रहे हैं, जो लाइटवेट और कंफर्टेबल होने के साथ-साथ बेस में हैवी और लाउड हों, तो आप OPPO Enco Buds3 ProPlus बेझिझक खरीद सकते हैं। यह आपको बैलेंस्ड ANC और बेहतरीन कॉल क्वालिटी भी उपलब्ध कराते हैं। कीमत को देखते हुए से मैं इन्हें 5 में से 3 Star दे सकता हूं।

OPPO Enco Buds3 Pro+

 

 

इन्हें भी पढ़ें

 

1 thought on “OPPO Enco Buds3 ProPlus ईयरबड्स? खरीदने से पहले जानें खूब‍ियां और कम‍ियां, क्या आपके पैसे वसूल हैं या नहीं?”

Leave a Comment