Tata Sierra फिर मचाएगी धमाल, फीचर्स जानकर रह जाएंगे हैरान, जानिए कीमत और खासियतें

Tata Sierra Launch Price & Features नब्बे के दशक में SUV का मतलब ताकत, स्टाइल और शोहरत था, और सिएरा ने हर हिंदुस्तानी को वही एहसास दिया था. साल बीत गए, तकनीक बदली, लेकिन दिल के किसी कोने में सिएरा की वो चौकोर खिड़कियाँ, दमदार बॉडी और स्ट्रेट स्टांस आज भी जिंदा है. किसी भी भारतीय कंपनी द्वारा तैयार की गई पहली देसी एसयूवी ‘टाटा सिएरा’ ने आज एक बार फिर से वापसी की है. टाटा मोटर्स ने आज मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम Tata Sierra को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया है.

 

Tata Sierra लुक और डिज़ाइन

नई Tata Sierra का स्टांस दमदार और ऊँचा है, जो इसे सड़क पर एक प्रीमियम और पावरफुल लुक देता है. फ्रंट में एलईडी डीआरएल पूरी चौड़ाई में फैला हुआ है, जबकि ग्रिल को क्लोज्ड रखा गया है जिस पर टाटा का लोगो उभरकर दिखता है. हेडलाइट्स नीचे की ओर लगाए गए हैं और सिल्वर फिनिश वाले स्किड प्लेट के साथ फ्रंट प्रोफाइल को एक एडवेंचरस टच देते हैं.

एसयूवी के साइड प्रोफाइल पर गौर करें तो सिएरा अपनी पुरानी पहचान कायम रखे हुए है. जैसा कि नब्बे के दशक में पेश किए गए मॉडल में देखने को मिलता था. बॉक्सी डिज़ाइन और पीछे की ओर मौजूद ग्लास पैनल पुराने सिएरा मॉडल की याद दिलाते हैं. नई अलॉय व्हील डिज़ाइन, फ्लश डोर हैंडल्स और मजबूत शोल्डर लाइन इसे और भी Solid Look देते हैं.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Tata Sierra

Tata Sierra इंजन और परफॉर्मेंस

Tata Sierra को कंपनी ने 3 इंजन के साथ 6 पावरट्रेन ऑप्शन में पेश किया है. जिसमें 1.5 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल डायरेक्ट इंजेक्शन (TGDi) हाईपेरियन इंजन, 1.5 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल रेवोट्रॉन इंजन, 1.5 लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल कायरोजेट इंजन दिया गया है. इसका 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 160 पीएस की पावर और 255 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करता है. वहीं 1.5 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन 104 पीएस की पावर और 145 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करता है. इसके अलावा 1.5 लीटर टर्बोचार्ज्ड कायरोजेट डीजल इंजन 118 पीएस की पावर और 200 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करता है.

टाटा सिएरा का रियर प्रोफाइल यानी का पीछे का हिस्सा इसे एक प्रॉपर एसयूवी डिज़ाइन देता है. इसके पिछले हिस्से में ‘एंड टू एंड’ कनेक्टेड LED टेललैंप्स और ‘SIERRA’ बैजिंग दी गई है. जो एसयूवी को मॉडर्न और प्रीमियम अपील दे रही है. कंपनी का दावा है कि, इस एसयूवी में केबिन के साथ-साथ बूट में भी बेहतर स्पेस दिया गया है. ये एसयूवी 622 लीटर के लगेज स्पेस (डिग्गी) के साथ आती है.

 

Tata Sierra Smart+ के फीचर्स

  • 11.49 लाख रुपए शुरुआती कीमत
  • 50 से ज्यादा फीचर्स
  • 1.5 लीटर पेट्रोल, 1.5 लीटर डीजल इंजन
  • फ्रंट DRL और रियर टेल लैम्प्स
  • इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, ऑटो होल्ड
  • कीलैस एंट्री के साथ पुश बटन स्टार्ट
  • रियर विंडो सनशेड, रियर एसी वेंट्स
  • टिल्ट एंड टेलिस्कोपिक स्टीयरिंग व्हील
  • 17 इंच के एलॉय, 4 डिस्क ब्रेक
  • वेलकम लाइट के साथ फ्लश डोर हैंडल
  • स्टोरेज के साथ फ्रंट स्लाइडिंग आर्मरेस्ट

Tata Sierra

Pure और Pure+ के दमदार फीचर्स

  • ₹12.99 लाख शुरुआती कीमत
  • 75 से ज्यादा फीचर्स, 5 कलर्स
  • 4 इंजन पावरट्रेन का ऑप्शन
  • 17 इंच के एलॉय, पैनारॉमिक सनरूफ
  • 26.03 इंच के इन्फोटेन्मेंट टचस्क्रीन
  • वायरलैस एंड्रॉयड और एप्पल कारप्ले
  • क्रूज कंट्रोल, रियर कैमरा
  • ऑटो हेडलैम्प्स, रेन सेंसिंग वाइपर्स
  • डुअल जोन फुली ऑटोमैटिक टेम्परेचर कंट्रोल
  • रियर डिफॉगर, वॉशर के साथ हिडन रियर वाइपर

 

Adventure और Adventure+ में क्या मिला?

  • ₹15.29 लाख शुरुआती कीमत
  • 95 से ज्यादा फीचर्स, 6 कलर्स ऑप्शन
  • 5 पावरट्रेन का ऑप्शन
  • FDD के साथ सुपर ग्लाइड सस्पेंशन
  • 18 इंच के एलॉय, 31.24 इंच का इन्फोटेन्मेंट
  • 360 डिग्री कैमरा, 4 स्लाइट ब्लाइंड स्पॉट
  • थाई सपोर्ट एक्सटेंडर
  • लैदर वाला स्टीयरिंग व्हील
  • लैदर वाला गियर शिफ्टर
  • रूफ रेल्स, बॉस मोड

 

Tata Sierra कीमत और बुकिंग

Tata Sierra

Tata Sierra के सभी वेरिएंट्स में सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड तौर पर दिए गए हैं.इस SUV में 1.5 लीटर पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन के साथ कुल 4 से 5 पावरट्रेन ऑप्शन मिलते हैं, जो वेरिएंट पर निर्भर करते हैं.Tata Sierra की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.49 लाख रुपये है, जो Smart+ वेरिएंट की है.Tata Sierra के टॉप वेरिएंट Accomplished+ की शुरुआती कीमत 17.99 लाख रुपये है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

कंपनी ने इसे इंट्रोडक्ट्री प्राइस के साथ लॉन्च किया है, यानी भविष्य में इसकी कीमत में इजाफा होगा. कंपनी का कहना है कि, इसकी बुकिंग आगामी 16 दिसंबर से शुरू होंगी और एसयूवी की डिलीवरी 15 जनवरी 2026 से शुरू की जाएगी.

 

 

इन्हें भी पढ़ें

1 thought on “Tata Sierra फिर मचाएगी धमाल, फीचर्स जानकर रह जाएंगे हैरान, जानिए कीमत और खासियतें”

Leave a Comment