Hatchback गाड़ियों की 5 खास बातें, शहर में चलाने के लिए भी सबसे अच्छी मानी जाती हैं।

भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली और सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली कारों में हैचबैक Hatchback कारों का नाम सबसे ऊपर आता है। Maruti Suzuki WagonR, Maruti Suzuki Swift, Hyundai i20, Tata Tiago और Tata Altroz जैसी गाड़ियां इसी सेगमेंट में आती हैं और देशभर में इनकी खूब बिक्री भी होती है। ये गाड़ियां न सिर्फ पहली बार कार खरीदने वालों के लिए एक बेहतरीन विकल्प हैं, बल्कि शहर में चलाने के लिए भी सबसे अच्छी मानी जाती हैं। आइए आपको Hatchback गाड़ियों की 5 खास बातें बताते हैं जो इन्हें  SEDAN और SUV गाड़ियों से अलग और बेहतर बनाती हैं।

 

Hatchback गाड़ियां न सिर्फ पहली बार कार खरीदने वालों के लिए एक बेहतरीन विकल्प हैं, बल्कि शहर में चलाने के लिए भी सबसे अच्छी मानी जाती हैं। आइए आपको हैचबैक गाड़ियों की 5 खास बातें बताते हैं जो इन्हें SEDAN और SUV गाड़ियों से अलग और बेहतर बनाती हैं।

 

Table of Contents

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Maruti Suzuki WagonR कॉम्पैक्ट साइज और बेहतरीन मोबिलिटी

Hatchback

Hatchback गाड़ियों का साइज छोटा यानी कि कॉम्पैक्ट होता है। इनकी लंबाई 4 मीटर से कम होती है। छोटे साइज की वजह से इन्हें शहरों की भीड़-भाड़ वाली सड़कों पर चलाना और छोटी पार्किंग जगहों पर पार्क करना बेहद आसान होता है। साथ ही Hatchback गाड़ियों को तंग गलियों में चलाना और रिवर्स करना भी आसान होता है। इन्हें मुड़ने के लिए ज्यादा जगह नहीं चाहिए होती है, इसलिए इन्हें चलाना आसान होता है।

 

Hyundai i20 ज्यादा किफायती और वैल्यू फॉर मनी

Hatchback
Screenshot

कम कीमत – एंट्री-लेवल कार खरीदारों के लिए Hatchback कार आमतौर पर सेडान या कॉम्पैक्ट एसयूवी की तुलना में बहुत कम शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होती हैं। कम कीमत की वजह से इन्हें खरीदना आसान होता है। यह उन लोगों के लिए परफेक्ट होती हैं, जो अपनी पहली कार खरीद रहे होते हैं।

वैल्यू फॉर मनी – ये गाड़ियां कम कीमत में भी ग्राहकों को AC, पावर स्टीयरिंग, एयरबैग्स और टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे सभी बुनियादी और जरूरी फीचर्स प्रदान करती हैं, जो इन्हें वैल्यू फॉर मनी बनाता है।

 

Tata Altroz शानदार माइलेज और कम मेंटेनेंस

Hatchback

अच्छा माइलेज – Hatchback कारे आमतौर पर छोटे इंजन (जैसे 1.0L से 1.2L) के साथ आती हैं, जो इन्हें बेहतरीन माइलेज देने में मदद करता है। अन्य गाड़ियों के मुकाबले यह ज्यादा माइलेज देती हैं, जिससे शहर के अंदर या रोजाना इस्तेमाल के लिए यह अच्छा ऑप्शन होती हैं।

कम मेंटेनेंस – अच्छे माइलेज के साथ-साथ Hatchback कारों का मेंटेनेंस भी कम होता है। साथ ही इनके स्पेयर पार्ट्स सस्ते भी होते हैं और आसानी से मिल भी जाते हैं। कम रनिंग कॉस्ट और मेंटेनेंस की वजह से यह जेब पर ज्यादा बोझ नहीं डालतीं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

 

Tata Tiago अच्छा बूट स्पेस

Hatchback

Hatchback गाड़ियों का साइज छोटा होता है लेकिन साइज के मुताबिक इन कारों में अच्छा बूट स्पेस भी होता है, जिसमें आप अच्छा-खासा सामान रख सकते हैं। इसमें आप छोटी-मोटी ट्रिप पर जाने लायक सामान आसानी से रख सकते हैं। साथ ही हैचबैक गाड़ियों की डिग्गी का दरवाजा ऊपर की तरफ खुलता है जिससे इसमें सामान रखना और निकालना आसान हो जाता है।

 

Suzuki Swift मुश्किल जगहों से आसानी से निकलती हैं

Hatchback

Hatchback गाड़ियों की एक खूबी यह भी होती है कि यह चलाने में आसान और मजेदार होती हैं। कॉम्पैक्ट डिजाइन, कम वजन और छोटे टर्निंग रेडियस के कारण ये गाड़ियां चलाने में मजेदार और कंट्रोल करने में आसान होती हैं, खासकर नए ड्राइवरों के लिए। मुश्किल रास्तों या चढ़ाई पर जहां SEDANऔर SUV गाड़ियां तक कभी-कभी फंस जाती हैं, वहां हैचबैक गाड़ियां फुर्सी से और आसानी से निकल जाती हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

 

 

इन्हें भी पढ़ें

1 thought on “Hatchback गाड़ियों की 5 खास बातें, शहर में चलाने के लिए भी सबसे अच्छी मानी जाती हैं।”

Leave a Comment