Samsung Galaxy Z Flip 4 पर बंपर ऑफर, ₹50,000 तक की सीधी बचत

Samsung Flip Phone: नए साल पर स्मार्टफोन खरीदने का शानदार मौका है, क्योंकि इस समय कई ब्रांड्स अपने फोन्स पर बड़ी छूट दे रहे हैं। Samsung Galaxy Z Flip 4 अब अपनी लॉन्च कीमत से करीब ₹50,000 तक सस्ता मिल रहा है। यह फ्लिप स्मार्टफोन Amazon पर भारी डिस्काउंट, बैंक ऑफर और एक्सचेंज डील के साथ उपलब्ध है। यहां आपको डील प्राइस, प्रभावी कीमत और दमदार फीचर्स की पूरी जानकारी मिलती है, जिससे खरीदारी का फैसला आसान हो जाता है।

 

Samsung Galaxy Z Flip 4: Display

Samsung Galaxy Z Flip 4 में 6.7-इंच की FHD+ Dynamic AMOLED 2X Infinity Flex डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1080×2640 पिक्सल, 22:9 आस्पेक्ट रेशियो और 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट है। इसके साथ 1.9-इंच की Super AMOLED आउटर डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 260×512 पिक्सल है।

Samsung Galaxy Z Flip 4

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Samsung Galaxy Z Flip 4: Perfomance

इस फ्लिप स्मार्टफोन में 4nm Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जो हाई-एंड परफॉर्मेंस और स्मूथ मल्टीटास्किंग का अनुभव देता है। यह फोन प्रीमियम सेगमेंट में दमदार स्पीड और बेहतर पावर एफिशिएंसी ऑफर करता है।

Samsung Galaxy Z Flip 4: Battey & Charging

Galaxy Z Flip 4 में 3,700mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह बैटरी रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए बेहतर बैकअप देने में सक्षम है।

Samsung Galaxy Z Flip 4

Samsung Galaxy Z Flip 4: Camera

कैमरा सेटअप फोन के रियर में 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा (f/2.2) और 12MP वाइड-एंगल कैमरा (f/1.8, OIS) दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 10MP फ्रंट कैमरा (f/2.4) मिलता है।

Samsung Galaxy Z Flip 4: Extra Features

सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth 5.2, GPS, NFC और USB Type-C पोर्ट शामिल हैं।

Samsung Galaxy Z Flip 4

Samsung Galaxy Z Flip 4: Price & Offers

Samsung Galaxy Z Flip 4 (8GB RAM + 256GB Storage) की मौजूदा कीमत ₹44,999 है, जबकि इसे अगस्त 2022 में ₹94,999 में लॉन्च किया गया था। मौजूदा डील के तहत यह प्रीमियम फ्लिप स्मार्टफोन लॉन्च प्राइस से करीब ₹50,000 सस्ता मिल रहा है। बैंक ऑफर में Amazon Pay ICICI Bank Credit Card से पेमेंट करने पर 5% अनलिमिटेड कैशबैक मिलता है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर के तहत पुराने फोन के बदले ₹42,100 तक की अतिरिक्त बचत संभव है, हालांकि अंतिम फायदा फोन की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।

इन्हें भी पढ़ें

 

Leave a Comment