Nothing Phone 3a Lite को भारत में किफायती स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया गया था और अब यह अमेजन पर भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। ऑनलाइन लिस्टिंग के मुताबिक फोन की कीमत में डायरेक्ट प्राइस कट दिया जा रहा है, जिससे यह पहले से ज्यादा वैल्यू-फॉर-मनी डिवाइस बन गया है। इसके अलावा चयनित बैंक कार्ड ऑफर पर ग्राहकों को अतिरिक्त छूट और सेविंग का फायदा भी मिल सकता है। कुल मिलाकर, यह डील उन यूज़र्स के लिए बेहतरीन मौका है जो कम बजट में 50MP कैमरा और प्रीमियम डिजाइन वाला Nothing स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं।
Nothing Phone (3a) Lite (8GB RAM + 128GB Storage) वेरिएंट अमेजन पर 20,388 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। RBL बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 7.5% इंस्टेंट डिस्काउंट (अधिकतम ₹1000) का फायदा मिलता है, जिसके बाद इसकी इफेक्टिव कीमत 19,388 रुपये रह जाती है। इसके अलावा, एक्सचेंज ऑफर के तहत पुराने स्मार्टफोन को देने पर 19,250 रुपये तक की अतिरिक्त बचत संभव है। हालांकि, एक्सचेंज का पूरा लाभ फोन की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है, इसलिए डील चेक करना फायदेमंद रहेगा।

Nothing Phone 3a Lite Display
Nothing Phone (3a) Lite में 6.77-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080×2392 पिक्सल, 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है, जिससे आउटडोर विज़िबिलिटी बेहतरीन रहती है।
Nothing Phone 3a Lite Perfomance
यह स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7300 Pro प्रोसेसर से लैस है और Android 15 आधारित Nothing OS 3.5 पर काम करता है, जो स्मूद परफॉर्मेंस और क्लीन यूजर एक्सपीरियंस देता है।

Nothing Phone 3a Lite Battery
फोन में 5000mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जिससे कम समय में फोन चार्ज हो जाता है।
Nothing Phone 3a Lite Camera
फोटोग्राफी के लिए रियर में 50MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड और 2MP मैक्रो कैमरा दिया गया है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP फ्रंट कैमरा मौजूद है।

Nothing Phone 3a Lite Security Features
सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है और यह IP54 रेटिंग के साथ धूल व पानी की छींटों से सुरक्षित रहता है।
इन्हें भी पढ़ें
- boAt Chrome Eon Smartwatch लॉन्च: AMOLED डिस्प्ले और IP68 रेटिंग के साथ स्मार्ट फीचर्
- Apple India Success Story: मेड इन इंडिया iPhones की ग्लोबल डिमांड बढ़ी
- Honda की कारें हुईं सस्ती, City, Amaze और Elevate पर जानें मिलने वाली डिस्काउंट राशि
- Redmi Turbo 5 Max Launch Confirmed! इस महीने चीन में मचाएगा तहलका
- Realme Neo 8 में मिलेगी 8000mAh बैटरी! 165Hz Samsung डिस्प्ले ने बढ़ाई एक्साइटमेंट


