रियलमी अपने फैंस के लिए नया ‘Neo’ स्मार्टफोन Realme Neo 8 जल्द पेश कर सकती है। यह फोन दिसंबर 2024 में लॉन्च हुए Realme Neo 7 का सक्सेसर होगा और बड़ी बैटरी व बड़ी स्क्रीन के साथ आ सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह अपकमिंग रियलमी फोन फ्लैगशिप-लेवल परफॉरमेंस देने के लिए तैयार किया जा रहा है।
Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर की उम्मीद
लीक जानकारी के अनुसार Realme Neo 8 में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जा सकता है। यह 3nm फैब्रिकेशन पर बना पावरफुल चिपसेट है, जिसकी क्लॉक स्पीड 3.32GHz से 3.8GHz तक बताई जा रही है। फिलहाल भारत में इस प्रोसेसर के साथ OnePlus 15R ही उपलब्ध है, जिससे Realme Neo 8 काफी चर्चा में आ सकता है।

Realme Neo 8 5G डिस्प्ले डिटेल्स (लीक)
लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक Realme Neo 8 5G में Samsung की 6.78-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है। इसमें 165Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है, जो गेमिंग और स्क्रॉलिंग एक्सपीरियंस को बेहद स्मूद बनाएगा। स्मार्टफोन में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी भी दी जा सकती है।
8000mAh बैटरी और फास्ट चार्जिंग (लीक)
Realme Neo 8 की सबसे बड़ी यूएसपी इसकी 8000mAh की पावरफुल बैटरी हो सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इतनी बड़ी बैटरी के साथ यह रियलमी का अब तक का सबसे बड़ा बैटरी पैक वाला फोन हो सकता है। बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की भी संभावना है।

Realme Neo 8 बिल्ड, स्टोरेज और ड्यूरेबिलिटी (लीक)
लीक के अनुसार Realme Neo 8 को मेटल फ्रेम के साथ पेश किया जा सकता है, जिसमें फ्रंट और बैक दोनों तरफ ग्लास पैनल मिल सकता है। यह स्मार्टफोन IP68 + IP69 रेटिंग के साथ आ सकता है, जिससे इसे वाटर और डस्ट से हाई-लेवल प्रोटेक्शन मिलेगा। परफॉरमेंस के लिए इसमें LPDDR5x RAM और UFS 4.1 स्टोरेज दी जा सकती है, जिसमें 16GB तक RAM का ऑप्शन मिलने की उम्मीद है।
लॉन्च स्टेटस और इंडिया अवेलेबिलिटी
फिलहाल कंपनी ने Realme Neo 8 को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। उम्मीद है कि यह स्मार्टफोन सबसे पहले चीन मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। भारत में इसकी एंट्री को लेकर अभी कुछ भी कन्फर्म नहीं है, जबकि इसका पिछला मॉडल Realme Neo 7 Dimensity 9300+ प्रोसेसर के साथ आया था।

realme neo 8 price specs
- 12 GB + 256 GB: ₹33,000 (approx)
- 16 GB + 256 GB: ₹35,000 (approx)
- 12 GB + 512 GB: ₹38,000 (approx)
- 16 GB + 512 GB: ₹41,000 (approx)
- 16 GB + 1 TB: ₹48,000 (approx)
इन्हें भी पढ़ें
- OPPO A6 Pro 5G भारत में लॉन्च: 7,000mAh बैटरी और 80W चार्जिंग के साथ मचा देगा तहलका!
- Honor Power 2 की सीरीज़ ने टेक वर्ल्ड में मचाया शोर फीचर्स और डिजाइन हुए लीक
- Vivo V60: इतना सस्ता पहले कभी नहीं! 50MP कैमरा, डील देखकर चौंक जाएंगे, कीमत और ऑफर जानें
- लीगल प्रॉब्लम है? WhatsApp खोलिए! फ्री कानूनी सलाह देगा नया ‘न्याय सेतू’ चैटबॉट
- Moto X70 Air Pro में मिलेगा 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप, लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा


