Hyundai की नई Prime Taxi सीरीज़ भारत में लॉन्च: कैब बिजनेस वालों के लिए बड़ी खबर

Hyundai Prime Taxi Commercial Segment Entry: हुंडई ने Prime HB और Prime SD के लॉन्च के साथ कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में आधिकारिक एंट्री की है। दोनों मॉडल्स को टैक्सी और फ्लीट ऑपरेटर्स की बेहतर इनकम को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। Hyundai का दावा है कि Prime रेंज बेहतर माइलेज, कम मेंटेनेंस और लंबी उम्र के लिए तैयार की गई है। मजबूत बिल्ड क्वालिटी और लो-रनिंग कॉस्ट इसे कमर्शियल यूज़ के लिए आकर्षक बनाती है।

 

Hyundai Prime Taxi

भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल Hyundai की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से कमर्शियल सेगमेंट में Prime Taxi Range को ऑफर कर दिया है। इस रेंज में निर्माता की ओर से दो कारों को लॉन्च किया गया है। निर्माता की ओर से किन कारों को ऑफर किया गया है। किस कीमत पर इनको लॉन्च किया गया

Prime Taxi

Hyundai Prime Taxi Range लॉन्च

हुंडई ने भारत में अपनी Prime Taxi Range को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। इस कमर्शियल रेंज में एक हैचबैक और एक कॉम्पैक्ट सेडान को शामिल किया गया है। कंपनी ने इन कारों को Prime HB और Prime SD नाम दिया है। Prime HB, Hyundai Grand i10 Nios का टैक्सी वर्जन है, जबकि Prime SD, Hyundai Aura पर आधारित है।

दोनों मॉडल्स को खास तौर पर टैक्सी ऑपरेटर्स और फ्लीट बिज़नेस के लिए तैयार किया गया है। Grand i10 Nios और Aura की भरोसेमंद टेक्नोलॉजी को कमर्शियल जरूरतों के अनुसार ढाला गया है। बेहतर माइलेज और कम मेंटेनेंस के साथ यह रेंज कमाई बढ़ाने पर फोकस करती है।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

 

Prime Taxi क्या है खासियत?

हुंडई ने इन दोनों ही कारों में छह एयरबैग, चार पावर विंडो, रियर एसी वेंट, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, स्पीकर, स्टीयरिंग पर ऑडियो कंट्रोल, फ्रंट रो फास्ट यूएसबी चार्जर, रियर डीफॉगर, रियर पार्किंग सेंसर, थ्री-पॉइंट सीटबेल्ट को दिया है। इसके साथ ही वैकल्पिक तौर पर इनमें पैनिक बटन के साथ वाहन लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस, रियर कैमरा, नौ इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कार प्ले को भी दिया गया है।

Prime Taxi

Prime Taxi अधिकारियों ने क्या कहा?

हुंडई मोटर इंडिया के एमडी तरुण गर्ग ने कहा कि प्राइम एचबी और प्राइम एसडी के लॉन्च के साथ, HMIL को वाणिज्यिक परिवहन क्षेत्र में प्रवेश करनें पर गर्व है। ये उत्पाद भरोसे, विश्वसनीयता और अच्छी कमाई की क्षमता के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। फ्लीट ऑपरेटर और टैक्सी चालक ऐसे वाहन चाहते हैं जो अधिकतम अपटाइम, अनुमानित रखरखाव और कम परिचालन लागत प्रदान करें, और हुंडई प्राइम रेंज को इन्हीं प्राथमिकताओं को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है।

 

 

Prime Taxi: हुंडई के व्यापक सेवा नेटवर्क, आकर्षक वारंटी, रखरखाव पैकेज, कम स्वामित्व लागत और लचीले वित्त समाधानों के साथ, प्राइम एचबी और प्राइम एसडी हमारे वाणिज्यिक ग्राहकों को यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक परिवहन प्रदान करते हुए अपनी आय बढ़ाने में सक्षम बनाएंगे। यह हुंडई के परेशानी मुक्त स्वामित्व के वादे को वाणिज्यिक क्षेत्र तक विस्तारित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Prime Taxi

कितना दमदार इंजन

निर्माता की ओर से इन दोनों ही कारों में 1.2 लीटर Kappa इंजन दिया है। जिसके साथ फैक्ट्री फिटेड सीएनजी का विकल्प दिया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Prime Taxi

कितनी है कीमत?

निर्माता की ओर से प्राइम एचबी की एक्स शोरूम कीमत छह लाख रुपये है और प्राइम एसडी की एक्स शोरूम कीमत 6.90 लाख रुपये है।

 

इन्हें भी पढ़ें

 

1 thought on “Hyundai की नई Prime Taxi सीरीज़ भारत में लॉन्च: कैब बिजनेस वालों के लिए बड़ी खबर”

Leave a Comment