Nothing Phone 4a Series: Nothing अपने स्मार्टफोन लाइनअप का विस्तार करने की तैयारी कर रहा है। इंडस्ट्री लीक और अफवाहों के अनुसार, Nothing Phone 4a और Phone 4a Pro जल्द ही इंडिया और अन्य ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होने वाले हैं। बताया जा रहा है कि ये स्मार्टफोन Snapdragon 7 सीरीज प्रोसेसर से लैस होंगे, जबकि Pro मॉडल में अतिरिक्त फीचर्स जैसे eSIM सपोर्ट मिल सकते हैं। जानिए आने वाले स्मार्टफोन्स में क्या खास फीचर्स होंगे।
Nothing Phone 4a, Phone 4a Pro की डिटेल लीक
नथिंग के इस अपकमिंग सीरीज के बारे में एक टिप्स्टर ने टेलीग्राम के जरिए जानकारी शेयर की है। नथिंग के ये दोनों फोन Qualcomm Snapdragon 7 सीरीज वाले चिपसेट के साथ आएंगे। इसके अलावा इनमें eSIM का भी सपोर्ट दिया जा सकता है। इसके अलावा ये दोनों फोन 12GB रैम और 256GB तक स्टोरेज वेरिएंट में पेश किए जा सकते हैं। इसके अलावा कंपनी नथिंग हेडफोन भी पेश कर सकती है।

Nothing Phone (4a) और Nothing Phone (4a) Pro को ब्लू, पिंक, व्हाइट और ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। Phone 4a की कीमत 475 डॉलर यानी लगभग 43,000 रुपये हो सकती है। वहीं, Phone 4a Pro को 540 डॉलर यानी लगभग 49,000 रुपये में लॉन्च किया जा सकता है। ये दोनों फोन Qualcomm Snapdragon 7s सीरीज के प्रोसेसर के साथ आ सकता है।
Nothing Phone 4a सीरीज की डिटेल्स
इस सीरीज में कंपनी अगले साल Phone 4a और Phone 4a Pro लॉन्च करने जा रही है। ये दोनों फोन बड़ी बैटरी, अपग्रेडेड कैमरा और ज्यादा स्टोरेज के साथ आ सकते हैं।

Nothing ने हाल ही में भारतीय बाजार में Phone (3a) Community Edition लॉन्च किया है। कंपनी ने साल की शुरुआत में इस सीरीज में दो फोन Phone (3a) और Phone (3a) Pro पेश किया था। अब कंपनी जल्द ही इसके अगले मॉडल को लॉन्च करने वाली है। नथिंग की इस अपकमिंग सीरीज में दो फोन Phone (4a) और Phone (4a) Pro पेश होने वाले हैं। इससे जुड़ी जानकारियां और कीमत सामने आई है।
Nothing Phone 4a Series बड़े अपग्रेड
| फीचर | Nothing Phone 3a / 3a Pro | Nothing Phone 4a / 4a Pro (अपेक्षित) |
|---|---|---|
| रियर कैमरा सेटअप | 50MP + 50MP + 8MP (ट्रिपल कैमरा) | समान ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलने की संभावना |
| सेल्फी कैमरा | 50MP | 50MP सेल्फी कैमरा की उम्मीद |
| डिस्प्ले | AMOLED डिस्प्ले | AMOLED, बेहतर ब्राइटनेस और क्वालिटी |
| बैटरी | 5000mAh | 5000mAh या थोड़ा बड़ा बैटरी पैक |
| फास्ट चार्जिंग | 45W फास्ट चार्जिंग | 45W या अपग्रेडेड फास्ट चार्जिंग |
| डिजाइन | ग्लिफ़ लाइट्स के साथ यूनिक डिज़ाइन | इसी तरह का डिज़ाइन, ट्रिपल कैमरा लेआउट |
| ऑपरेटिंग सिस्टम | Android 14 आधारित Nothing OS | Android 16 आधारित Nothing OS 3.5 |
| लॉन्च स्थिति | लॉन्च्ड | जल्द लॉन्च होने की उम्मीद |

Nothing Phone (4a) और Nothing Phone (4a) Pro को ब्लू, पिंक, व्हाइट और ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। Phone 4a की कीमत 475 डॉलर यानी लगभग 43,000 रुपये हो सकती है। वहीं, Phone 4a Pro को 540 डॉलर यानी लगभग 49,000 रुपये में लॉन्च किया जा सकता है। ये दोनों फोन Qualcomm Snapdragon 7s सीरीज के प्रोसेसर के साथ आ सकता है।
इन्हें भी पढ़ें
- जनवरी 2026 में Vivo X200T लॉन्च, शानदार परफॉर्मेंस का जबरदस्त पैकेज जानें डिटेल!
- Realme 16 Pro सीरीज मार्केट में लॉन्च होने जा रहे है 200MP कैमरा समेत मिलेंगे ये खास फीचर्स
- OnePlus 15R लॉन्च की तारीख कन्फर्म, शानदार परफॉर्मेंस का जबरदस्त पैकेज 17 दिसंबर को मचाएगा धमाल
- iPhone 16 खरीदने का गोल्डन चांस सिर्फ 53,149 रुपये में , डिस्काउंट की पूरी डिटेल
- Pixel 10a लॉन्च: 5100mAh बैटरी के साथ धमाकेदार एंट्री, कीमत जानें!



Pingback: Honor X8d 7,000mAh की बैटरी के साथ जल्द लॉन्च हो सकता है, कीमत और फीचर्स जानें! - pankajyofficial24