OnePlus Turbo के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स काफी समय से ऑनलाइन सामने आ रहे थे। अब कंपनी ने ऑफिशियली बता दिया है कि OnePlus Turbo series चीन में जल्द लॉन्च होगी। साथ ही चीन में ओप्पो ऑनलाइन स्टोर के लिए प्री-बुकिंग भी शुरू कर दी गई है।
इसमें एक स्क्वायर-शेप के डेको के अंदर एक डुअल रियर कैमरा यूनिट हो सकता है। इसके अलावा, इसमें Snapdragon 7 series चिपसेट होने की उम्मीद है, जो 9,000mAh बैटरी के साथ आएगा।
सीरीज लॉन्च अपडेट
वनप्लस ने वीबो पोस्ट के जरिए चीन में OnePlus Turbo सीरीज लॉन्च की पुष्टि की है। कंपनी ने अभी तक स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और डिजाइन की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। लॉन्च डेट और कलर ऑप्शंस को लेकर भी फिलहाल कोई खुलासा नहीं हुआ है। इस सीरीज में आने वाले स्मार्टफोन्स की संख्या और नाम भी अभी सामने नहीं आए हैं। आने वाले दिनों में OnePlus Turbo सीरीज से जुड़ी और डिटेल्स सामने आने की उम्मीद है।

प्री-ऑर्डर और मिड-रेंज पोजिशनिंग
OnePlus Turbo सीरीज को चीन में Oppo ऑनलाइन स्टोर पर प्री-ऑर्डर के लिए लिस्ट किया गया है। ग्राहक इसे सिर्फ CNY 1 (करीब 13 रुपये) की टोकन अमाउंट पर बुक कर सकते हैं। लिस्टिंग में फिलहाल फोन की स्पेसिफिकेशन डिटेल्स नहीं दी गई हैं। कंपनी ने पुष्टि की है कि यह सीरीज मिड-रेंज सेगमेंट में लॉन्च होगी। प्री-ऑर्डर शुरू होना लॉन्च के करीब होने का संकेत माना जा रहा है।
लीक रेंडर्स से डिजाइन हिंट
हाल ही में OnePlus Turbo के कथित रेंडर ऑनलाइन लीक हुए हैं। फोन को ग्रीन कलर होल-पंच डिस्प्ले के साथ दिखाया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है। रेंडर्स में स्क्वायर शेप डुअल रियर कैमरा मॉड्यूल नजर आया है। डिजाइन के मुताबिक प्लास्टिक रियर पैनल और राइट साइड बटन दिए जा सकते हैं।

के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक OnePlus Turbo में 6.8-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह डिस्प्ले 1.5K रेजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट मिलने की उम्मीद है। यह कॉम्बिनेशन फोन को मिड-रेंज सेगमेंट में पावरफुल विकल्प बना सकता है। गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए यह डिवाइस स्मूथ एक्सपीरियंस दे सकता है।
बैटरी, चार्जिंग और इंडिया लॉन्च
रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि OnePlus Turbo में 9,000mAh की बड़ी बैटरी होगी। यह फोन 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। बड़ी बैटरी के साथ यूजर्स को लंबा बैकअप मिलने की उम्मीद है। OnePlus Turbo को भारत समेत चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च किया जा सकता है। भारत में यह स्मार्टफोन OnePlus Nord लाइनअप के तहत पेश किया जा सकता है।

इन्हें भी पढ़ें
- iPhone 17 Pro Big Deal: कीमत में 14 हजार+ की कटौती, खरीदने का बेस्ट मौका
- WhatsApp पर आया मैसेज और खाली हो गया अकाउंट! 16 लाख के नुकसान की सच्ची कहानी
- Samsung Galaxy A07: 6000mAh बैटरी पर लॉन्च होगा, सस्ता 5G फोन डिटेल्स लीक हुई
- पावरफुल Gaming Phone Launch: 10000mAh बैटरी, 185Hz OLED स्क्रीन और 16GB RAM
- Poco M8 5G सीरीज भारत में जल्द होगी लॉन्च! 50MP AI कैमरा और दमदार फीचर्स का खुलासा


