Kia Seltos की नई मोडल भारत में लांच हुई, बेहतरीन फीचर्स के साथ मिला दमदार इंजन!

वाहन निर्माता Kia की ओर से भारत में नई मोडल Kia Seltos को लांच कर दिया है। kia की ओर से इस SUV में किस तरह की खासियत को दिया गया है। कितना दमदार इंजन दिया गया है। किन SUV से इसका सीधा मुकाबला होगा। आइए जानते हैं।

भारतीय बाजार में kia की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से औपचारिक तौर पर आज नई जेनरेशन Kia Seltos को पेश कर दिया गया है। निर्माता की ओर से इसमें किस तरह की खासियत को दिया गया है। कितना दमदार इंजन दिया गया है। किन एसयूवी से इसका सीधा मुकाबला होगा। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

 

हाइलाइट्स
  1. पेश हुई नई जेनरेशन किआ सेल्‍टॉस
  2. मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में हुई पेश
  3. नए फीचर्स और डिजाइन के साथ पेश हुई

Kia Seltos

पेश हुई नई जेनरेशन Kia Seltos

kia की ओर से नई जेनरेशन Seltos को पेश कर दिया गया है। निर्माता की ओर से इस SUV में डिजाइन में बदलाव के साथ ही कई नए फीचर्स को भी ऑफर किया है। इसमें मेटल एक्सेंट के साथ नया डिजिटल टाइगर फेस, स्क्डि प्‍लेट के साथ स्‍टारमैप एलईडी लाइट्स को दिया गया है।

 

कितना दमदार इंजन

निर्माता की ओर से इस SUV में तीन इंजन के विकल्‍प दिए गए हैं। जिसमें दो पेट्रोल और एक डीजल इंजन का विकल्‍प दिया गया है। SUV में 1.5 लीटर की क्षमता का नेचुरल एस्पिरेटिड इंजन दिया गया है, जिससे इसे 115 पीएस की पावर और 144 न्‍यूटन मीटर टॉर्क मिलता है।

दूसरे विकल्‍प के तौर पर इसमें 1.5 लीटर टर्बो इंजन दिया गया है जिससे इसे 160 पीएस की पावर और 253 न्‍यूटन मीटर टॉर्क मिलता है। डीजल इंजन के तौर पर इसमें 1.5 लीटर की क्षमता का इंजन दिया है जिससे इसे 116 पीएस की पावर और 250 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके साथ ही SUV में मैनुअल, आईवीटी, आईएमटी और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्‍प दिए गए हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Kia Seltos

Kia Seltos की कैसे हैं फीचर्स

kia की ओर से नई जेनरेशन सेल्‍टॉस में कई बेहतरीन फीचर्स को दिया गया है। एसयूवी में 30 इंच डिस्‍प्‍ले दिया गया है, जिसमें इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, इंफोटेनमेट सिस्‍टम शामिल हैं। इसके अलावा इस SUV में वायरलेस चार्जर, वेंटिलेटिड सीट, 10-वे पावर ड्राइवर सीट, 64 रंग की एंबिएंट लाइट, बोस के आठ स्‍पीकर का ऑडियो सिस्‍टम, नए एसी कंंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, 21 सेफ्टी फीचर के साथ Level-2 ADAS, एबीएस, ईबीडी, आइसोफिक्‍स चाइल्‍ड एंकरेज जैसे फीचर्स शामिल हैं।

 

Kia Seltos की कितनी है लंबाई-चौड़ाई

नई Seltos की लंबाई 4,460 मिमी, चौड़ाई 1830 मिमी है। इसमें 2,690 मिमी का व्हीलबेस भी दिया गया है। खास बात यह है कि इसको पुरानी जेनरेशन के मुकाबले 90 एमएम ज्‍यादा लंबा बनाया गया है।

 

Kia Seltos की क्‍या है खासियत

निर्माता की ओर से इस SUV में नए डिजाइन के साथ ग्‍लोबल स्‍तर पर ऑफर किया जाने वाला K3 प्‍लेटफॉर्म दिया है। इसके साथ ही SUV में नया बंपर, फ्रंट‍ ग्रिल, लाइट्स को दिया गया है।

 

Kia Seltos की किनसे है मुकाबला

किआ की ओर से Seltos को मिड साइज एसयूवी के तौर पर ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में इसका मुकाबला Hyundai Creta, Tata Curvv, Tata Sierra, Tata Harrier, MG Hector, Honda Elevate, Skoda Kushaq जैसी एसयूवी के साथ होगा।

Kia Seltos

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

कब होगी कीमत की घोषणा

निर्माता की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक SUV के लिए आज से बुकिंग शुरू कर दी जाएगी। इसके बाद जनवरी में इसकी कीमत की घोषणा की जाएगी और फिर डिलीवरी को भी शुरू किया जाएगा।

 

इन्हें भी पढ़ें

 

1 thought on “Kia Seltos की नई मोडल भारत में लांच हुई, बेहतरीन फीचर्स के साथ मिला दमदार इंजन!”

  1. Pingback: Yezdi Roadster 334 स्टाइलिश रेट्रो लुक, आधुनिक फीचर्स और दमदार इंजन परफॉर्मेंस! - pankajyofficial24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

₹1 लाख के अंदर Top EV Scooters Mahindra Bolero Neo N4 – मजबूत और भरोसेमंद SUV Tesla Cybertruck दुनिया का सबसे सुरक्षित Pick-up देखें सेफ्टी फीचर्स OnePlus आज 17 दिसंबर को भारत में अपना नया OnePlus 15R लॉन्च करने जा रहा है। OnePlus Pad Go 2 आज यानी कि 17 दिसंबर को भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रहा है। Huawei Mate 80 सीरीज की डिमांड Apple की iPhone 17 से ज्यादा है Harley Davidson की सबसे सस्ती 350cc वाली बाइक भारत में जल्द होगी लॉन्च! Redmi K90 Ultra धूम मचाने आ रहा है, 16 GB तक RAM और 1 TB तक की स्टोरेज! Realme Narzo 90x 5G, Realme Narzo 90 5G भारत में Vivo S50, S50 Pro Mini हुए लॉन्च, ट्रिपल रियर Cameraऔर बड़ी Battery जैसे फीचर्स दिए गए हैं