Poco जल्द ही भारत में अपनी नई एम-सीरीज के दो नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आने वाले डिवाइस Poco M8 और Poco M8 Pro के नाम से लॉन्च हो सकते हैं।
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Poco का नया हैंडसेट जल्द लॉन्च किया जा सकता है। ब्रांड ने अभी तक उन डिवाइस के नाम नहीं बताए हैं जिन्हें जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन को लेकर भी कंपनी ने अभी तक चुप्पी साध रखी है, लेकिन हालिया रिपोर्ट्स और सर्टिफिकेशन लिस्टिंग से डिवाइस के कुछ फीचर्स का पहले ही पता चल गया है। भारत में Poco M8 5G की बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart के जरिए की जाएगी।
डिस्प्ले
इस स्मार्टफोन में 6.83-इंच का OLED पैनल मिल सकता है। इस पर 1.5K रिजॉल्यूशन (2772 x 1080 पिक्सल) और 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया जा सकता है। वहीं, इस में 6.77-इंच का OLED FHD+ डिस्प्ले लगाया जा सकता है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है।

बैटरी & प्रोसेसर
परफॉरमेंस के मामले में Poco M8 में Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर लगाया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए 5,520mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। यदि Poco M8 Pro की बात करें तो इसमें और पावरफुल Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट मिलने की उम्मीद है। जिसके साथ 6,500mAh की बड़ी बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है।
स्टोरेज और रैम
स्टोरेज और रैम कॉन्फिगरेशन की बात करें तो Poco M8 के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज में आने की संभावना है। वहीं, Poco M8 Pro को 8GB और 12GB रैम ऑप्शंस के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज वेरिएंट्स में एंट्री मिल सकती है।

कैमरा
Camera Section को लेकर रिपोर्ट में ज्यादा जानकारी नहीं मिली है, लेकिन दावा किया है कि Poco M8 Pro, Redmi Note 15 Pro+ का रीब्रांडेड वर्जन बन सकता है। हालांकि इसमें बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। जहां Redmi Note 15 Pro+ में 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, वहीं Poco M8 Pro में 50MP का मेन कैमरा हो सकता है। जबकि अल्ट्रा-वाइड और फ्रंट कैमरा सेटअप Redmi Note 15 Pro+ जैसा ही रह सकता है।
रेटिंग
अन्य खूबियों की बात करें तो ड्यूरेबिलिटी के मामले में Poco M8 को IP65 रेटिंग और Poco M8 Pro को IP68 रेटिंग मिलने की उम्मीद है। जो इसे पानी और धूल से बचा सकती है।
Poco M8 Series Phones उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर लाए जा सकते हैं जो कम प्राइस रेंज में दमदार परफॉरमेंस, AMOLED डिस्प्ले और फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स पसंद करते हैं। इस आगामी सीरीज का मुकाबला संभावित तौर पर Redmi Note 15 सीरीज, Realme Narzo 90 सीरीज और iQOO Z10 सीरीज से हो सकता है।

यदि आप आने वाले नए साल 2026 में नए और दमदार सस्ते Device की तलाश में हैं तो Poco M8 सीरीज का इंतजार किया जा सकता है। हम आपको आगे भी अपडेट देंगे। Pankajyofficial24 के साथ जुड़े रहें।
इन्हें भी पढ़ें
- Samsung Galaxy S26 Ultra हुआ लीक/रिव्यू: 400MP कैमरा और AI फीचर्स से मचाएगा तहलका
- Xiaomi 17 Ultra Launch News: DSLR-जैसा 200MP कैमरा, दमदार 6800mAh बैटरी
- iQOO Z11 Turbo का धमाकेदार खुलासा: 200MP कैमरा, 7600mAh बैटरी और प्रीमियम डिजाइन
- Huawei MatePad 11.5 (2026) हुआ लॉन्च, दमदार 10100mAh बैटरी और शानदार डिस्प्ले ने मचाया तहलका
- OPPO Reno 15 Series Launch Date Leaked: इस दिन आएंगे 200MP कैमरा और प्रीमियम डिजाइन वाले नए स्मार्टफोन



Pingback: पावरफुल Gaming Phone Launch: 10000mAh बैटरी, 185Hz OLED स्क्रीन और 16GB RAM - pankajyofficial24