Volkswagen Taigun & Virtus: Volkswagen Taigun SUV और Virtus सेडान की कीमतों में कंपनी ने कटौती की है, जिससे दोनों गाड़ियों के बेस वेरिएंट पहले से ज्यादा किफायती हो गए हैं। Taigun के एंट्री-लेवल वेरिएंट पर सबसे ज्यादा फायदा मिला है, जहां कीमत में ₹84,000 तक की कमी की गई है। वहीं Volkswagen Virtus के बेस मॉडल की कीमत भी घटाई गई है, जिससे यह सेडान अब कम बजट में प्रीमियम फीचर्स ऑफर कर रही है। इस प्राइस कट के बाद दोनों गाड़ियां मिडिल-क्लास और फर्स्ट-टाइम कार खरीदारों के लिए ज्यादा आकर्षक विकल्प बन गई हैं।
Volkswagen Taigun की नई कीमतें
Volkswagen ने Volkswagen Taigun SUV के प्राइस स्ट्रक्चर में बदलाव किया है, जहां Comfortline MT (1.0L TSI) वेरिएंट की कीमत में ₹84,000 की बड़ी कटौती की गई है। वहीं इसके अलावा लगभग सभी 1.0L और 1.5L TSI वेरिएंट्स की कीमत ₹4,000 तक बढ़ाई गई है। इस बदलाव के बाद Volkswagen Taigun का बेस वेरिएंट ज्यादा किफायती हो गया है, जबकि टॉप और मिड वेरिएंट्स में हल्का प्राइस हाइक देखने को मिला है।

| Volkswagen Taigun | 2026 कीमत | 2025 कीमत | बदलाव |
|---|---|---|---|
| Comfortline MT (1.0L TSI) | ₹10.58 लाख | ₹11.42 लाख | ₹84,000 सस्ती |
| Highline MT (1.0L TSI) | ₹12.59 लाख | ₹12.55 लाख | ₹4,000 महंगी |
| Highline AT (1.0L TSI) | ₹13.56 लाख | ₹13.52 लाख | ₹4,000 महंगी |
| Highline Plus MT (1.0L TSI) | ₹13.94 लाख | ₹13.90 लाख | ₹4,000 महंगी |
| GT Line MT (1.0L TSI) | ₹14.33 लाख | ₹14.29 लाख | ₹4,000 महंगी |
| Highline Plus AT (1.0L TSI) | ₹15.00 लाख | ₹14.96 लाख | ₹4,000 महंगी |
| GT Line AT (1.0L TSI) | ₹15.39 लाख | ₹15.35 लाख | ₹4,000 महंगी |
| Topline MT (1.0L TSI) | ₹16.04 लाख | ₹16.00 लाख | ₹4,000 महंगी |
| Topline AT (1.0L TSI) | ₹17.42 लाख | ₹17.38 लाख | ₹4,000 महंगी |
| GT Plus Chrome MT (1.5L TSI) | ₹17.04 लाख | ₹17.00 लाख | ₹4,000 महंगी |
| GT Plus Sport MT (1.5L TSI) | ₹17.04 लाख | ₹17.00 लाख | ₹4,000 महंगी |
| GT Plus Chrome DCT (1.5L TSI) | ₹18.95 लाख | ₹18.91 लाख | ₹4,000 महंगी |
| GT Plus Sport DCT (1.5L TSI) | ₹19.19 लाख | ₹19.15 लाख | ₹4,000 महंगी |
Volkswagen Taigun के बेस वेरिएंट की कीमत में ₹84,000 की बड़ी कटौती की गई है, जिसके बाद इसकी नई एक्स-शोरूम कीमत ₹10.58 लाख हो गई है। वहीं, Volkswagen Taigun के टॉप वेरिएंट की कीमत में बढ़ोतरी हुई है और अब इसकी कीमत ₹19.19 लाख तक पहुंच गई है।
इसके अलावा Volkswagen Taigun के सभी अन्य वेरिएंट्स और पावरट्रेन ऑप्शंस पर 2026 मॉडल ईयर के लिए ₹4,000 की समान बढ़ोतरी की गई है। यानी साफ है कि बेस वेरिएंट सस्ता हुआ है, जबकि बाकी सभी मॉडल्स पहले के मुकाबले थोड़े महंगे हो गए हैं।
Volkswagen Virtus की नई कीमतें
Volkswagen Virtus के बेस Comfortline MT वेरिएंट की कीमत में ₹66,000 की कटौती की गई है, जिसके बाद इसकी नई एक्स-शोरूम कीमत ₹10.50 लाख हो गई है। वहीं, बाकी सभी वेरिएंट्स की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है, जो ₹2,000 से लेकर ₹51,000 तक जाती है। टॉप वेरिएंट GT Plus Sport DCT अब ₹27,000 महंगा होकर ₹19.00 लाख में उपलब्ध है। कुल मिलाकर, Virtus का बेस मॉडल सस्ता हुआ है जबकि मिड और टॉप वेरिएंट्स महंगे हो गए हैं।

| वेरिएंट | 2026 कीमत | 2025 कीमत | अंतर |
|---|---|---|---|
| Comfortline MT (1.0L TSI) | ₹10.50 लाख | ₹11.16 लाख | ₹66,000 सस्ती |
| Highline MT (1.0L TSI) | ₹13.46 लाख | ₹13.11 लाख | ₹35,000 महंगी |
| Highline Plus MT (1.0L TSI) | ₹13.86 लाख | ₹13.40 लाख | ₹46,000 महंगी |
| GT Line MT (1.0L TSI) | ₹14.10 लाख | ₹13.59 लाख | ₹51,000 महंगी |
| Highline AT (1.0L TSI) | ₹14.66 लाख | ₹14.37 लाख | ₹51,000 महंगी |
| Highline Plus AT (1.0L TSI) | ₹14.91 लाख | ₹14.46 लाख | ₹45,000 महंगी |
| GT Line AT (1.0L TSI) | ₹15.00 लाख | ₹14.66 लाख | ₹34,000 महंगी |
| Topline MT (1.0L TSI) | ₹15.11 लाख | ₹15.00 लाख | ₹11,000 महंगी |
| Topline AT (1.0L TSI) | ₹16.30 लाख | ₹16.28 लाख | ₹2,000 महंगी |
| GT Plus Chrome MT (1.5L TSI) | ₹17.09 लाख | ₹16.99 लाख | ₹10,000 महंगी |
| GT Plus Sport MT (1.5L TSI) | ₹17.33 लाख | ₹17.23 लाख | ₹10,000 महंगी |
| GT Plus Chrome DCT (1.5L TSI) | ₹18.80 लाख | ₹18.49 लाख | ₹31,000 महंगी |
| GT Plus Sport DCT (1.5L TSI) | ₹19.00 लाख | ₹18.73 लाख | ₹27,000 महंगी |
Volkswagen Virtus के बेस Comfortline MT वेरिएंट की कीमत में ₹66,000 तक की बढ़ोतरी की गई है, जिसके बाद इसकी नई एक्स-शोरूम कीमत ₹10.50 लाख हो गई है। वहीं, टॉप वेरिएंट्स की कीमतों में ₹10,000 से ₹31,000 तक का इजाफा देखने को मिला है। इस बढ़ोतरी के बाद Virtus का टॉप वेरिएंट ₹19 लाख (एक्स-शोरूम) तक पहुंच गया है। कुल मिलाकर, नए प्राइस अपडेट के साथ Virtus अब पहले के मुकाबले ज्यादा प्रीमियम सेडान ऑप्शन बन गई है।

इन्हें भी पढ़ें
- Ather Scooter में आया धांसू फीचर, शहरों में राइडिंग होगी और आसान
- Mahindra XUV 3XO EV हुई लॉन्च, 285Km रेंज के साथ सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक SUV
- CES 2026 में बड़ा धमाका! 10 मिनट चार्ज में 300Km रेंज वाली बाइक पेश
- Car Heater Mileage: कितना पेट्रोल/डीजल ज्यादा लगता है? जानिए पूरा सच
- Simple One 2nd Gen Launch: फीचर्स, कीमत और Ola, Ather, TVS को चुनौती


