Suzuki: Suzuki Motorcycle India ने भारतीय दोपहिया बाजार में बड़ा रिकॉर्ड बनाया है, जहां कंपनी ने 20 साल पूरे करते ही 1 करोड़ टू-व्हीलर यूनिट्स के उत्पादन का आंकड़ा पार कर लिया। यह ऐतिहासिक उपलब्धि गुरुग्राम (हरियाणा) स्थित मैन्युफैक्चरिंग प्लांट से जुड़ी है, जिसने साल 2006 में अपना संचालन शुरू किया था। कंपनी की यह ग्रोथ भारत में Suzuki की मजबूत पकड़, भरोसेमंद प्रोडक्ट्स और बढ़ती डिमांड को दर्शाती है। यह माइलस्टोन भारतीय ऑटो इंडस्ट्री में सुजुकी के लॉन्ग-टर्म कमिटमेंट और मैन्युफैक्चरिंग एक्सपर्टीज को भी रेखांकित करता है।
Suzuki Motorcycle India ने 2006 में Suzuki Motor Corporation की भारतीय सब्सिडियरी के रूप में भारत में मैन्युफैक्चरिंग की शुरुआत की थी। तब से अब तक गुरुग्राम मैन्युफैक्चरिंग प्लांट, सुजुकी के ग्लोबल प्रोडक्शन नेटवर्क का एक अहम हिस्सा बना हुआ है। पिछले 20 वर्षों में कंपनी ने स्कूटर और मोटरसाइकिल दोनों सेगमेंट में लगातार उत्पादन किया है। यह प्रोडक्शन न सिर्फ घरेलू बाजार, बल्कि एक्सपोर्ट मार्केट की जरूरतों को भी पूरा करता रहा है।

दो चरणों में पूरी हुई 1 करोड़ यूनिट्स की उपलब्धि
सुजुकी ने 1 करोड़ यूनिट्स का आंकड़ा दो अहम चरणों में पूरा किया है। पहले 50 लाख यूनिट्स बनाने में कंपनी को करीब 14 साल लगे, जो साल 2020 में पूरे हुए। इसके बाद प्रोडक्शन स्पीड बढ़ी और दूसरे 50 लाख यूनिट्स कम समय में ही तैयार हो गए।
Access 125 बना ऐतिहासिक माइलस्टोन का हिस्सा
सुजुकी की 1 करोड़वीं यूनिट के तौर पर Suzuki Access Ride Connect Edition का उत्पादन हुआ। यह उपलब्धि दिखाती है कि 125cc स्कूटर सेगमेंट, खासकर Access 125, भारतीय ग्राहकों के बीच बेहद लोकप्रिय है। Access सीरीज लंबे समय से सुजुकी की सबसे मजबूत और भरोसेमंद प्रोडक्ट लाइन रही है।

भारत से ग्लोबल मार्केट तक Suzuki की पकड़
Suzuki Motorcycle India सिर्फ भारत तक सीमित नहीं, बल्कि 60 से ज्यादा देशों में एक्सपोर्ट करती है। कंपनी के पोर्टफोलियो में स्कूटर, मोटरसाइकिल और इलेक्ट्रिक मॉडल्स शामिल हैं। इसमें GIXXER SF 250 (E85 फ्लेक्स फ्यूल) और इलेक्ट्रिक Suzuki e-ACCESS जैसे फ्यूचर-रेडी प्रोडक्ट्स मौजूद हैं।
नेटवर्क और मैन्युफैक्चरिंग विस्तार
Suzuki Motorcycle India का सेल्स और सर्विस नेटवर्क 1,200+ कस्टमर टचपॉइंट्स तक पहुंच चुका है। बढ़ती डिमांड को देखते हुए कंपनी हरियाणा के खरखोदा (Kharkhoda) में दूसरा मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित कर रही है। इस नए प्लांट से सुजुकी की उत्पादन क्षमता और सप्लाई चेन को भविष्य में और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

ग्राहकों के लिए खास ऑफर्स
सुजुकी ने 1 करोड़ यूनिट्स प्रोडक्शन माइलस्टोन के मौके पर सीमित अवधि के स्पेशल ऑफर्स पेश किए हैं। इनमें जीरो प्रोसेसिंग फीस, आखिरी EMI माफी, फ्री 10-पॉइंट व्हीकल चेक-अप और लेबर चार्ज पर 10% डिस्काउंट शामिल है। इसके अलावा ग्राहकों को जेन्युइन एक्सेसरीज पर खास छूट भी मिलेगी, जो नए और मौजूदा दोनों ग्राहकों के लिए लागू होगी।
इन्हें भी पढ़ें
- Volkswagen Taigun और Virtus हुईं सस्ती, बेस वेरिएंट पर ₹84,000 तक की बड़ी कटौती
- Ather Scooter में आया धांसू फीचर, शहरों में राइडिंग होगी और आसान
- Mahindra XUV 3XO EV हुई लॉन्च, 285Km रेंज के साथ सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक SUV
- CES 2026 में बड़ा धमाका! 10 मिनट चार्ज में 300Km रेंज वाली बाइक पेश
- Car Heater Mileage: कितना पेट्रोल/डीजल ज्यादा लगता है? जानिए पूरा सच


