Apple India Success Story: iPhone मैन्युफैक्चरिंग में भारत की हिस्सेदारी लगातार बढ़ रही है और Apple ने भारत में बने iPhones का 50 अरब डॉलर से ज्यादा का एक्सपोर्ट किया है। बीते कुछ वर्षों में Apple ने चीन पर निर्भरता कम की है, जिसका सीधा फायदा भारत की मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री को मिला है। इसी रणनीति के तहत भारत अब iPhone प्रोडक्शन का बड़ा ग्लोबल हब बनता जा रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक, आने वाले समय में Made in India iPhones की हिस्सेदारी और तेजी से बढ़ सकती है।
भारत में iPhone असेंबलिंग का काम Apple की कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर्स Foxconn और Tata Group की Tata Electronics की फैक्ट्रियों में किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्र सरकार की PLI स्कीम के तहत इन मैन्युफैक्चरर्स ने भारत से 50 अरब डॉलर से ज्यादा के iPhones की शिपमेंट की है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि मौजूदा वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों में ही Apple ने लगभग 16 अरब डॉलर के iPhone मॉडल्स का एक्सपोर्ट किया है।

इसके अलावा, वित्त वर्ष 2022 से अब तक भारत से iPhones की कुल शिपमेंट 50 अरब डॉलर के आंकड़े को पार कर चुकी है। इससे साफ है कि भारत तेजी से Apple के ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट हब के रूप में उभर रहा है।
Apple India Success Story इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में रिकॉर्ड ग्रोथ
केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, बीते 11 वर्षों में भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग छह गुना बढ़ी है, जबकि इलेक्ट्रॉनिक्स एक्सपोर्ट में आठ गुना की तेजी दर्ज की गई है।
Apple India Success Story अमेरिका बना बड़ा एक्सपोर्ट मार्केट
स्मार्टफोन्स के एक्सपोर्ट के लिए अमेरिका भारत का प्रमुख बाजार बना हुआ है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारी टैरिफ लगाए जाने के बावजूद भारत से अमेरिका को स्मार्टफोन एक्सपोर्ट लगातार बढ़ रहा है, जिसमें iPhones की बड़ी हिस्सेदारी है।

Apple India Success Story भारत में बन रही iPhone 17 सीरीज
पिछले साल सितंबर में लॉन्च हुई Apple iPhone 17 सीरीज की मैन्युफैक्चरिंग भी भारत में की जा रही है। इसके साथ ही घरेलू बाजार में भी iPhones की डिमांड तेजी से बढ़ी है।
Apple India Success Story Foxconn का बड़ा विस्तार प्लान
Apple की सबसे बड़ी कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर Foxconn हैदराबाद स्थित फैक्टरी में AirPods मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी को दोगुना करने की तैयारी कर रही है, जहां करीब 2,000 नए वर्कर्स जोड़े जा सकते हैं।

Apple India Success Story हजारों करोड़ का निवेश और फोल्डेबल iPhone
AirPods प्रोडक्शन बढ़ाने के लिए Foxconn लगभग 4,800 करोड़ रुपये का निवेश कर सकती है, जिसमें से 3,000 करोड़ रुपये पहले ही लगाए जा चुके हैं। इसके अलावा, इस साल लॉन्च होने वाला Apple का फोल्डेबल iPhone भी भारत में ही मैन्युफैक्चर किया जा सकता है।
इन्हें भी पढ़ें
- Honda की कारें हुईं सस्ती, City, Amaze और Elevate पर जानें मिलने वाली डिस्काउंट राशि
- Redmi Turbo 5 Max Launch Confirmed! इस महीने चीन में मचाएगा तहलका
- Realme Neo 8 में मिलेगी 8000mAh बैटरी! 165Hz Samsung डिस्प्ले ने बढ़ाई एक्साइटमेंट
- OPPO A6 Pro 5G भारत में लॉन्च: 7,000mAh बैटरी और 80W चार्जिंग के साथ मचा देगा तहलका!
- Honor Power 2 की सीरीज़ ने टेक वर्ल्ड में मचाया शोर फीचर्स और डिजाइन हुए लीक


