भारत सरकार ने नए साल के मौके पर Nyaya Setu (न्याय सेतू) AI चैटबॉट को WhatsApp पर लॉन्च किया है। विधि एवं न्याय मंत्रालय के अनुसार, यह चैटबॉट नागरिकों को मुफ्त कानूनी सलाह देने के साथ-साथ जरूरत पड़ने पर सीधे वकीलों से भी जोड़ता है।
कैसे करेगा न्याय सेतू आपकी मदद?
न्याय सेतू चैटबॉट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर आधारित है, जो आम नागरिकों को कानूनी अधिकार, केस प्रक्रिया और समाधान की सही जानकारी देता है। इससे लोगों को बार-बार वकीलों या कोर्ट के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और न्याय तक पहुंच आसान होगी।

एक मैसेज में मिलेगी कानूनी मदद
विधि एवं न्याय मंत्रालय ने एक्स पर जानकारी दी कि अब कानूनी सहायता सिर्फ एक मैसेज की दूरी पर है। न्याय सेतू WhatsApp चैटबॉट नागरिकों को उनके मोबाइल पर ही आसान और तेज कानूनी जानकारी उपलब्ध कराता है।
मोबाइल वेरिफिकेशन से तुरंत एक्सेस
न्याय सेतू का उपयोग करने के लिए नागरिकों को सिर्फ मोबाइल नंबर वेरिफाई करना होता है, जिसके बाद एक इंटीग्रेटेड इंटरफेस के जरिए प्रोफेशनल कानूनी गाइडेंस मिलती है। यह स्मार्ट नेविगेशन सिस्टम हर नागरिक के लिए न्याय तक पहुंच को सरल और सुलभ बनाता है।

न्याय सेतू क्या है?
न्याय सेतू भारत सरकार की एक डिजिटल पहल है, जिसे अगस्त 2024 में लॉन्च किया गया था। इसका उद्देश्य आम नागरिकों तक कानूनी सहायता को सरल, तेज और सुलभ तरीके से पहुंचाना है।
WhatsApp इंटीग्रेशन से हुआ आसान
न्याय सेतू के जरिए नागरिकों को जटिल नौकरशाही प्रक्रियाओं से गुजरने की जरूरत नहीं पड़ती। WhatsApp के डायरेक्ट इंटीग्रेशन से अब कानूनी जानकारी और सलाह पाना पहले से कहीं ज्यादा आसान और तेज हो गया है।
WhatsApp पर न्याय सेतु कैसे करें उपयोग:
- न्याय सेतु चैटबॉट भारत में सभी WhatsApp यूजर्स के लिए उपलब्ध हो गया है और यूजर्स एंड्रॉयड, आईओएस और वेब पर एक्सेस कर सकते हैं।
- WhatsApp पर न्याय सेतु से कानूनी जानकारी या सलाह पाने के लिए आपको 7217711814 नंबर पर मैसेज भेजना होगा।
- यह नंबर WhatsApp पर टेली-लॉ के तौर पर नजर आएगा और आपको कानूनी सलाह, कानूनी जानकारी और कानूनी सहायता के ऑप्शन प्रदान करेगा।
- न्याय सेतु चैटबॉट पर सबसे पहले आपको अपना मोबाइल नंबर वेरिफाई करना होगा।
- वेरिफिकेशन के बाद आप चैट में कानूनी सलाह पा सकते हैं।
- इसके अलावा नागरिक अपना मोबाइल नंबर वेरिफाई किए बिना भी न्याय सेतु WhatsApp चैटबॉट से कानूनी सहायता पा सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें
- Moto X70 Air Pro में मिलेगा 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप, लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा
- OnePlus Turbo 6: में होगी 9000mAh बैटरी पावर, 8 जनवरी को होंगे लॉन्च मेन स्पेसिफिकेशंस सामने आ गए हैं
- Top Smartphones Under 20K in 2026: Realme से Samsung तक बेस्ट फोन की पूरी लिस्ट
- OnePlus 16 होगा अब तक का सबसे दमदार फोन? 200MP कैमरा और डिजाइन लीक
- New Smartphones 2026: Redmi Note 15 से Realme 16 Pro तक होंगे ताबड़तोड़ लॉन्च


