Google 67 Trick: इन दिनों इंटरनेट पर Google 67 Trick तेजी से वायरल हो रहा है। जब यूजर Google पर 67 या 6-7 सर्च करता है, तो डिवाइस की पूरी स्क्रीन हिलने लगती है। यह कोई बग या वायरस नहीं, बल्कि Google का खास विजुअल इफेक्ट है। इसे फोन और डेस्कटॉप दोनों पर ट्राई किया जा सकता है। Google अक्सर इंटरनेट कल्चर से जुड़े ट्रेंड्स पर ऐसे मजेदार Easter Eggs जोड़ता है। इसी वजह से यह ट्रेंड यूजर्स के बीच तेजी से पॉपुलर हो गया है।
Google 67 Trick क्या है ट्रेंड में?
यह मीम फिलाडेल्फिया के रैपर Skrilla के 2024 के गाने “Doot Doot (6 7)” से शुरू हुआ माना जाता है। इस फ्रेज का कोई तय मतलब नहीं है और यही इसकी सबसे बड़ी खासियत है। बाद में 6 फीट 7 इंच लंबे NBA प्लेयर्स से जुड़ने के बाद यह और वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर लोग इसे मीम्स, शॉर्ट वीडियो और बास्केटबॉल क्लिप्स में इस्तेमाल करने लगे। खासकर तब, जब कोई टीम 67 पॉइंट स्कोर करती है।

67 का मतलब क्या होता है?
असल में 67 या 6-7 का कोई फिक्स मतलब नहीं है। Dictionary.com के मुताबिक इसे लोग “सो-सो” या “maybe this, maybe that” जैसी भावना के लिए इस्तेमाल करते हैं। कई यूजर्स इसे सिर्फ मजाक और फन के लिए बोलते हैं। इसे एक तरह का स्लैंग माना जा सकता है। डिक्शनरी मीडिया ग्रुप के स्टीव जॉनसन के अनुसार यह एक इनसाइड जोक की तरह है। लोग इसे बोलकर सिर्फ शब्द नहीं, बल्कि एक फीलिंग एक्सप्रेस करते हैं।
कैसे नचाएं अपने डिवाइस की स्क्रीन?
अपने फोन या कंप्यूटर की स्क्रीन को नचाना बेहद आसान है। सबसे पहले Google Chrome खोलें और Google सर्च पर जाएं। सर्च बार में 67 या 6-7 टाइप करें। इसके बाद एंटर दबाएं और सर्च रिजल्ट लोड होने दें। जैसे ही रिजल्ट सामने आएगा, स्क्रीन खुद-ब-खुद हिलने लगेगी। इसे देखकर ऐसा लगेगा जैसे आपकी स्क्रीन डांस कर रही हो।

क्यों खास है Google 67 Trick?
Google 67 Trick अब सिर्फ एक ट्रिक नहीं, बल्कि पॉप कल्चर का हिस्सा बन चुका है। सोशल मीडिया पर लोग इसके वीडियो रिकॉर्ड कर शेयर कर रहे हैं। इससे पहले Google “Do a Barrel Roll” जैसे कई मजेदार Easter Eggs ला चुका है। 67 ट्रेंड भी उसी कड़ी का हिस्सा है। यही वजह है कि यह ट्रिक Google Discover और सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रही है।

इन्हें भी पढ़ें
- SIM पर ताला नहीं लगाया? एक OTP में खाली हो सकता है अकाउंट, अभी सीखें ये सेटिंग
- UPI पेमेंट फ्री है, फिर Google Pay और PhonePe कैसे कमाती हैं करोड़ों? पूरी सच्चाई जानिए
- OnePlus New Series Launch: दमदार फीचर्स के साथ जल्द आएगी मिड-रेंज सीरीज, प्री-बुकिंग स्टार्ट
- iPhone 17 Pro Big Deal: कीमत में 14 हजार+ की कटौती, खरीदने का बेस्ट मौका
- WhatsApp पर आया मैसेज और खाली हो गया अकाउंट! 16 लाख के नुकसान की सच्ची कहानी


