Samsung Galaxy A07: 6000mAh बैटरी पर लॉन्च होगा, सस्ता 5G फोन डिटेल्स लीक हुई

Samsung Galaxy A07: सैमसंग ने अक्टूबर महीने में इंडिया में अपना सस्ता स्मार्टफोन Samsung Galaxy A07 4G लॉन्च किया था जो 8,999 रुपये की कीमत पर आया था। वहीं अब खबर आ रही है कि कंपनी इस मोबाइल का 5जी मॉडल भी जल्द मार्केट में उतार सकती है। Samsung Galaxy A07 5G फोन को लेकर ब्रांड द्वारा हालांकि अभी कोई ऑ​फिशियल जानकारी शेयर नहीं की गई है लेकिन ताजा लीक में इसकी कई अहम स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गई है।

इस मोबाइल ने ब्राजील की सर्टिफिकेशन्स साइट को पास किया है जहां फोन बैटरी रिवील हुई है। ​गैलेक्सी A07 5G फोन SM-A076M/DS मॉडल नंबर के साथ सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हुआ है। लिस्टिंग में खुलासा हुआ है कि यह अपकमिंग सैमसंग 5जी फोन 6,000mAh battery पर लॉन्च किया जाएगा।

 

Display

फरवरी 2025 में लॉन्च हुआ गैलेक्सी A06 5जी फोन 6.7-इंच की एचडी+ स्क्रीन पर लाया गया था। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी गैलेक्सी A07 को भी इसी रेजोल्यूशन पर लेकर आएगी। हालांकि इस बार हाई रिफ्रेश रेट भी दी जा सकती है। वहीं सैमसंग के अन्य मोबाइल्स की ही तरह Galaxy A07 5G को भी लंबी ओएस व सिक्योरिटी अपडेट के साथ मार्केट में लाया जा सकता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Samsung Galaxy A07

Storage & Ram

Samsung Galaxy A07 5G फोन इंडिया में 4GB और 6GB RAM पर लॉन्च किया जा सकता है जिसमें 128GB तक की स्टोरेज दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए इसे 50-मेगापिक्सल मेन सेंसर वाले डुअल रियर कैमरा पर लाया जा सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन को 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा पर लॉन्च किया जा सकता है।

 

 

Battery

Samsung Galaxy A07 5G की बैटरी इसके पिछले Version Galaxy A06 से बड़ी होगी। बताते चलें कि Galaxy A06 5G फोन 5,000mAh बैटरी पर लॉन्च किया गया था जो इसी साल फरवरी में Indian Market में आया था। इस फोन को 10499 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। ऐसे में उम्मीद कर सकते हैं कि सैमसंग गैलेक्सी A07 भी 11 या 12 हजार की रेंज में लाया जा सकता है।

Samsung Galaxy A07

Processor

Samsung Galaxy A07 5G फोन के अन्य फीचर्स या स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक्स के रिपोर्ट्स के मुताबिक इस स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। पहले वाले Galaxy A06 5G फोन में भी यही चिपसेट दिया गया था। अगर वाकई में गैलेक्सी A07 पुराने प्रोसेसर पर आएगा तो यह मोबाइल यूजर्स व सैमसंग फैंस को निराश कर सकता है। कंपनी ने इसे परफॉर्मेंस के लिए अपडेट करना चाहिए।

 

launch & price

Samsung Galaxy A07 5G फोन जनवरी या फरवरी 2026 में इंडिया में लॉन्च हो सकता है। यह 15 हजार से कम का 5जी फोन होगा। यूं तो इस मोबाइल का इंतजार करने में कोई बुराई नहीं है लेकिन, अगर आप इसी रेंज में कोई नया स्मार्टफोन नए साल पर खरीदना चाहते हैं तो Moto G57 Power, Redmi 15C, और LAVA Play Ultra को चेक किया जा सकता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Samsung Galaxy A07

 

 

इन्हें भी पढ़ें

 

1 thought on “Samsung Galaxy A07: 6000mAh बैटरी पर लॉन्च होगा, सस्ता 5G फोन डिटेल्स लीक हुई”

  1. Pingback: WhatsApp पर आया मैसेज और खाली हो गया अकाउंट! 16 लाख के नुकसा

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

₹1 लाख के अंदर Top EV Scooters Mahindra Bolero Neo N4 – मजबूत और भरोसेमंद SUV Tesla Cybertruck दुनिया का सबसे सुरक्षित Pick-up देखें सेफ्टी फीचर्स OnePlus आज 17 दिसंबर को भारत में अपना नया OnePlus 15R लॉन्च करने जा रहा है। OnePlus Pad Go 2 आज यानी कि 17 दिसंबर को भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रहा है। Huawei Mate 80 सीरीज की डिमांड Apple की iPhone 17 से ज्यादा है Harley Davidson की सबसे सस्ती 350cc वाली बाइक भारत में जल्द होगी लॉन्च! Redmi K90 Ultra धूम मचाने आ रहा है, 16 GB तक RAM और 1 TB तक की स्टोरेज! Realme Narzo 90x 5G, Realme Narzo 90 5G भारत में Vivo S50, S50 Pro Mini हुए लॉन्च, ट्रिपल रियर Cameraऔर बड़ी Battery जैसे फीचर्स दिए गए हैं