Huawei Mate 80 सीरीज की डिमांड Apple की iPhone 17 से ज्यादा है

Huawei Mate 80 चाइनीज डिवाइसेज मेकर Huawei की नई स्मार्टफोन सीरीज को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। Huawei Mate 80 सीरीज की चीन में लॉन्च के दो सप्ताह में बिक्री 7.5 लाख यूनिट्स से ज्यादा की हो गई है। कंपनी को इस सीरीज के विशेषतौर प्रीमियम मॉडल्स की डिमांड को पूरा करने में भी मुश्किल हो रही है।

 

डिमांड पूरी नहीं हो रही है

चीन के स्मार्टफोन बाजार में Huawei Mate 80 सीरीज को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Weibo पर टिप्सटर Geek Village Chief ने दावा किया है कि लॉन्च के बाद से Huawei इन स्मार्टफोन्स की सप्लाई लगातार बढ़ा रही है, लेकिन इसके बावजूद डिमांड पूरी नहीं हो पा रही है। बताया जा रहा है कि Huawei Mate 80 सीरीज के लिए करीब दो महीने तक की वेटिंग पीरियड चल रही है, जो इसकी लोकप्रियता को साफ दर्शाता है।

Huawei Mate 80

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि चीन में इस सीरीज की डिमांड, सितंबर में लॉन्च हुई Apple iPhone 17 सीरीज से भी ज्यादा है। इसका सीधा असर Huawei की मार्केट हिस्सेदारी पर पड़ा है, जो हाल के महीनों में तेजी से बढ़ी है। घरेलू ब्रांड होने के साथ-साथ दमदार फीचर्स और प्रीमियम डिजाइन ने Huawei को एक बार फिर चीनी यूजर्स की पहली पसंद बना दिया है।

 

हाइलाइट
  • रिकॉर्ड बिक्री और जबरदस्त डिमांड
  • दो महीने तक की वेटिंग, iPhone से ज्यादा क्रेज
  • प्रीमियम वेरिएंट्स और हाई-एंड कीमतें

 

स्टोरेज वेरिएंट

इस सीरीज में Huawei Mate 80, Mate 80 Pro, Mate 80 Pro Max और Mate 80 RS Master Edition शामिल हैं। Huawei Mate 80 के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 4,699 (करीब 59,000 रुपये) है। वहीं 12GB + 512GB वेरिएंट CNY 5,199 (लगभग 65,000 रुपये) और 16GB + 512GB वेरिएंट CNY 5,499 (करीब 69,000 रुपये) में उपलब्ध है।

Huawei Mate 80

Huawei Mate 80 Price

Huawei Mate 80 Pro की शुरुआती कीमत 12GB RAM + 256GB स्टोरेज के लिए CNY 5,999 (लगभग 75,000 रुपये) रखी गई है। इसके 16GB + 1TB टॉप वेरिएंट की कीमत CNY 7,999 (करीब 1,00,500 रुपये) है। वहीं Mate 80 Pro Max के 16GB + 1TB वेरिएंट की कीमत CNY 8,999 (लगभग 1,13,000 रुपये) है। सबसे प्रीमियम Huawei Mate 80 RS Master Edition का 20GB RAM + 1TB स्टोरेज वेरिएंट CNY 12,999 (करीब 1,63,000 रुपये) में पेश किया गया है, जो इसे अल्ट्रा-लक्ज़री स्मार्टफोन सेगमेंट में खड़ा करता है।

Huawei Mate 80

 

इन्हें भी पढ़ें

1 thought on “Huawei Mate 80 सीरीज की डिमांड Apple की iPhone 17 से ज्यादा है”

  1. Pingback: OnePlus Pad Go 2 आज भारत में हो रहे लॉन्च, रोज़मर्रा के कामों के लिए बेस्ट ऑप्शन जानें कीमत और फीचर्स - pankajyofficial24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

₹1 लाख के अंदर Top EV Scooters Mahindra Bolero Neo N4 – मजबूत और भरोसेमंद SUV Tesla Cybertruck दुनिया का सबसे सुरक्षित Pick-up देखें सेफ्टी फीचर्स OnePlus आज 17 दिसंबर को भारत में अपना नया OnePlus 15R लॉन्च करने जा रहा है। OnePlus Pad Go 2 आज यानी कि 17 दिसंबर को भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रहा है। Huawei Mate 80 सीरीज की डिमांड Apple की iPhone 17 से ज्यादा है Harley Davidson की सबसे सस्ती 350cc वाली बाइक भारत में जल्द होगी लॉन्च! Redmi K90 Ultra धूम मचाने आ रहा है, 16 GB तक RAM और 1 TB तक की स्टोरेज! Realme Narzo 90x 5G, Realme Narzo 90 5G भारत में Vivo S50, S50 Pro Mini हुए लॉन्च, ट्रिपल रियर Cameraऔर बड़ी Battery जैसे फीचर्स दिए गए हैं