Redmi K90 Ultra धूम मचाने आ रहा है, 16 GB तक RAM और 1 TB तक की स्टोरेज!

Redmi K90 Ultra चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Redmi का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। यह जून में पेश किए गए Redmi K80 Ultra की जगह ले सकता है। आगामी स्मार्टफोन में 10,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। Redmi K90 Ultra के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है।

टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट के जरिए एक नए स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस लीक किए हैं। Gizmochina की रिपोर्ट के मुताबिक यह अपकमिंग फोन Redmi K90 Ultra हो सकता है। लीक के अनुसार, यह स्मार्टफोन एक बेहद बड़ी 10,000 mAh बैटरी के साथ आ सकता है, जो इसे बैटरी के मामले में सेगमेंट का सबसे दमदार फोन बना सकती है।

Redmi K90 Ultra

Redmi K90 Ultra Battery

तुलना करें तो अक्टूबर में चीन में लॉन्च किए गए Redmi K90 और Redmi K90 Pro Max में क्रमशः 7,100 mAh और 7,560 mAh की बैटरी दी गई थी। टिप्सटर का दावा है कि Redmi K90 Ultra की बैटरी 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ-साथ फुल-स्पीड वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगी, जिससे यह फोन पावर यूज़र्स और गेमर्स के लिए काफी खास बन सकता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

 

Redmi K90 Ultra Perfomance

परफॉर्मेंस की बात करें तो Redmi K90 Ultra में MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर दिए जाने की संभावना है। इसके साथ एक हाई फ्रेम रेट सॉफ्टवेयर लेयर मिल सकती है, जो खासतौर पर गेमिंग के दौरान स्मूद एक्सपीरियंस और बेहतर ओवरऑल परफॉर्मेंस देने में मदद करेगी। यही वजह है कि यह स्मार्टफोन गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए एक पावरहाउस साबित हो सकता है।

Redmi K90 Ultra

Redmi K90 Ultra Display & Processor

इस सीरीज के टॉप मॉडल Redmi K90 Pro Max में 6.9-इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। यह डिस्प्ले Dolby Vision और HDR10+ के साथ आता है। साथ ही इसमें TSMC का 12nm AI-पावर्ड D2 डिस्प्ले चिप दिया गया है, जिससे विजुअल क्वालिटी और एनर्जी एफिशियंसी दोनों बेहतर होती हैं। इस फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिलता है।

 

Redmi K90 Ultra Storage & Camera

Redmi K90 Ultra में 6GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा, 50MP टेलीफोटो और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है, जबकि फ्रंट में 20MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है।

Redmi K90 Ultra

कुल मिलाकर, लीक हुई जानकारी के आधार पर Redmi K90 Ultra बैटरी, परफॉर्मेंस और चार्जिंग टेक्नोलॉजी के मामले में बड़ा अपग्रेड साबित हो सकता है। अगर ये स्पेसिफिकेशंस सही साबित होते हैं, तो यह स्मार्टफोन प्रीमियम फ्लैगशिप सेगमेंट में Redmi की पकड़ को और मजबूत कर सकता है।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

 

इन्हें भी पढ़ें

1 thought on “Redmi K90 Ultra धूम मचाने आ रहा है, 16 GB तक RAM और 1 TB तक की स्टोरेज!”

  1. Pingback: Huawei Mate 80 सीरीज की डिमांड Apple की iPhone 17 से ज्यादा है - pankajyofficial24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

₹1 लाख के अंदर Top EV Scooters Mahindra Bolero Neo N4 – मजबूत और भरोसेमंद SUV Tesla Cybertruck दुनिया का सबसे सुरक्षित Pick-up देखें सेफ्टी फीचर्स OnePlus आज 17 दिसंबर को भारत में अपना नया OnePlus 15R लॉन्च करने जा रहा है। OnePlus Pad Go 2 आज यानी कि 17 दिसंबर को भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रहा है। Huawei Mate 80 सीरीज की डिमांड Apple की iPhone 17 से ज्यादा है Harley Davidson की सबसे सस्ती 350cc वाली बाइक भारत में जल्द होगी लॉन्च! Redmi K90 Ultra धूम मचाने आ रहा है, 16 GB तक RAM और 1 TB तक की स्टोरेज! Realme Narzo 90x 5G, Realme Narzo 90 5G भारत में Vivo S50, S50 Pro Mini हुए लॉन्च, ट्रिपल रियर Cameraऔर बड़ी Battery जैसे फीचर्स दिए गए हैं