Yamaha R3 और MT-03 का इंपोर्ट बंद हो गया है, जानें सच्चाई!

Yamaha ने दिसंबर 2023 में भारतीय बाजार में अपनी दो पावरफुल मोटरसाइकल R3 और MT-03 लॉन्च की थी और इस सेगमेंट की बाकी मोटरसाइकल्स के मुकाबले ये दोनों बाइक्स महंगी थी, जिसकी वजह थी कि ये सीबीयू थीं। अब खबर आ रही है कि यामाहा आर 3 और एमटी 03 को चुपके से डिसकंटीन्यू कर दिया गया है।

 

2 साल में पैकअप की आशंका

यामाहा MT-03 और R3 की भारतीय बाजार में मौजूदगी और इतिहास की बात करें तो इन दोनों मिड-साइज बाइक्स को कंपनी ने दिसंबर 2023 में इंडिया में लॉन्च किया था। जहां Yamaha R3 को स्पोर्ट्स बाइक सेगमेंट में उतारा गया था, वहीं Yamaha MT-03 नेकेड स्ट्रीट सेगमेंट में पेश की गई थी। दोनों ही मोटरसाइकल्स को भारत में CBU (Completely Built Unit) के तौर पर इंपोर्ट किया जा रहा था,

Yamaha

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

जिसकी वजह से इनकी कीमतें सेगमेंट की अन्य बाइक्स की तुलना में काफी ज्यादा रहीं। फिलहाल Yamaha R3 की एक्स-शोरूम कीमत 3.39 लाख रुपये और Yamaha MT-03 की एक्स-शोरूम कीमत 3.29 लाख रुपये है। हालांकि, लुक, डिजाइन, फीचर्स और परफॉर्मेंस के मामले में ये दोनों बाइक्स बेहद दमदार हैं, लेकिन ज्यादा कीमत के कारण इनकी बिक्री सीमित रही, जिससे महज 2 साल में ही भारतीय बाजार से पैकअप की आशंका जताई जा रही है।

 

Yamaha क्यों बंद की बिक्री?

इसी बीच एक नई रिपोर्ट के अनुसार, Yamaha R3 और MT-03 मिड-साइज मोटरसाइकल्स को कंपनी ने चुपचाप भारतीय बाजार में डिसकंटीन्यू कर दिया है। हालांकि, Yamaha Motor India की आधिकारिक वेबसाइट पर इन दोनों बाइक्स की बुकिंग विंडो अभी भी एक्टिव दिखाई दे रही है, लेकिन कहा जा रहा है कि इनकी सेल्स फिलहाल बंद कर दी गई है। माना जा रहा है कि यामाहा इन दोनों बाइक्स के अपडेटेड या नए मॉडल्स लाने की तैयारी कर रही है, हालांकि इस पूरे मामले पर कंपनी की आधिकारिक पुष्टि के बाद ही कोई पुख्ता जानकारी सामने आ पाएगी।

Yamaha

Yamaha की बिग बाइक्स का क्रेज

Category Details
बिग बाइक सेगमेंट में यामाहा की प्रजेंस भारतीय बाजार में सीमित मौजूदगी
लॉन्च का इंतजार कर रही बाइक्स Yamaha R7, R9, Tenere 700, MT-07, MT-09
बाइक लवर्स की डिमांड लंबे समय से हाई-परफॉर्मेंस और प्रीमियम मॉडल्स का इंतजार
कंपनी की आधिकारिक जानकारी निकट भविष्य की लॉन्चिंग को लेकर कोई स्पष्ट बयान नहीं
हालिया लॉन्च (EV सेगमेंट) दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश किए गए
हालिया मोटरसाइकल लॉन्च Yamaha XSR 155

 

Yamaha

इन्हें भी पढ़ें

1 thought on “Yamaha R3 और MT-03 का इंपोर्ट बंद हो गया है, जानें सच्चाई!”

  1. Pingback: Honda का प्रीमियम बाइक मिल रहा न्यू लुक के साथ, 55KM का बेजोड़ माइलेज, पॉवरफुल इंजन के साथ! - pankajyofficial24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

₹1 लाख के अंदर Top EV Scooters Mahindra Bolero Neo N4 – मजबूत और भरोसेमंद SUV Tesla Cybertruck दुनिया का सबसे सुरक्षित Pick-up देखें सेफ्टी फीचर्स OnePlus आज 17 दिसंबर को भारत में अपना नया OnePlus 15R लॉन्च करने जा रहा है। OnePlus Pad Go 2 आज यानी कि 17 दिसंबर को भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रहा है। Huawei Mate 80 सीरीज की डिमांड Apple की iPhone 17 से ज्यादा है Harley Davidson की सबसे सस्ती 350cc वाली बाइक भारत में जल्द होगी लॉन्च! Redmi K90 Ultra धूम मचाने आ रहा है, 16 GB तक RAM और 1 TB तक की स्टोरेज! Realme Narzo 90x 5G, Realme Narzo 90 5G भारत में Vivo S50, S50 Pro Mini हुए लॉन्च, ट्रिपल रियर Cameraऔर बड़ी Battery जैसे फीचर्स दिए गए हैं