Toyota Mini Land Cruiser AFJ 2026 की दूसरी तिमाही में लॉन्च हो सकती है, जिसमें 2.7-लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा और डिज़ाइन प्राडो से इंस्पायर्ड है
टोयोटा एक ब्रांड के रूप में अपनी ‘विश्वसनीयता‘ के लिए जानी जाती है. जबकि भारत में उनके पास लिमिटेड मॉडल्स हैं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थिति अलग है. जापानी कार निर्माता अब एक और SUV पर काम कर रही है, जिसे फिलहाल Baby Land Cruiser या Toyota Mini Land Cruiser AFJ कहा जा रहा है. टोयोटा की अपकमिंग एसयूवी के फ्रेश डिटेल्स अब ऑनलाइन सामने आए हैं.
Upcoming SUV को अनौपचारिक रूप से Toyota Mini Land Cruiser AFJ कहा जा रहा है, लेकिन, यह निश्चित नहीं है कि यह एसयूवी इस परिवार के अंतर्गत आएगी. इंटरनेट पर सामने आई डिटेल्स के मुताबिक, अपकमिंग एसयूवी Toyota Fortuner के नीचे स्थित होगी. एसयूवी की लॉन्चिंग में देरी हो सकती है और अब इसके लॉन्च की उम्मीद 2026 की दूसरी तिमाही तक है.

Toyota Mini Land Cruiser कैसा है लुक?
ऑनलाइन सामने आए रेंडर इमेजेस में एसयूवी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेचे जाने वाले प्राडो के छोटे वेरियंट की तरह दिखाया गया है. एसयूवी में टोयोटा बैज के साथ एक बड़ा फ्रंट ग्रिल, रेक्टैंग्युलर हेडलैम्प्स के साथ गोलाकार LED डीआरएल, एक मजबूत दिखने वाला फ्रंट बम्पर, स्किड प्लेट और बोनट पर एक छोटा स्कूप है. एसयूवी में चौकोर व्हील आर्च के चारों ओर मोटी काली क्लैडिंग भी है, जो वाहन के मजबूत एसयूवी लुक को पूरा करती है. एसयूवी का बाहरी डिज़ाइन बॉक्सी है और वर्तमान पीढ़ी के प्राडो से हैविली इंस्पायर्ड है. इन इमेजेस में, एसयूवी का पिछला हिस्सा भी प्राडो के जैसा दिखता है.
हाइलाइट्स
- प्राडो-इंस्पायर्ड बॉक्सी डिज़ाइन
- मस्कुलर फ्रंट लुक
- रफ एंड टफ SUV फील

Toyota Mini Land Cruiser सिर्फ पेट्रोल
शुरुआती रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि यह SUV पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शंस के साथ लॉन्च होगी, जिसमें Toyota Prado में इस्तेमाल होने वाले 2.7-लीटर पेट्रोल और 2.8-लीटर डीजल इंजन शामिल होंगे।
हालांकि, लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, डीजल इंजन को फिलहाल लॉन्च नहीं किया जाएगा। इसकी वजह एमिशन नॉर्म्स के साथ कम्पैटिबिलिटी में हो रही देरी बताई जा रही है। इसी तरह, SUV का इलेक्ट्रिक वेरिएंट भी बाद के चरण में पेश किया जा सकता है।

फिलहाल यह SUV केवल 2.7-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध होगी, जो 163 PS की पावर और 245 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन को 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा जाएगा, जिससे ड्राइविंग एक्सपीरियंस स्मूद और कंफर्टेबल रहेगा।
इन्हें भी पढ़ें
- Tata Electric Bike दमदार परफॉर्मेंस और एडवांस इलेक्ट्रिक, 440Km रेंज पर चार्जिग!
- Suzuki Gixxer SF 250 स्टाइलिश डिजाइन और प्रीमियम परफॉर्मेंस वाली स्पोर्ट्स बाइक
- Yezdi Roadster 334 स्टाइलिश रेट्रो लुक, आधुनिक फीचर्स और दमदार इंजन परफॉर्मेंस!
- Kia Seltos की नई मोडल भारत में लांच हुई, बेहतरीन फीचर्स के साथ मिला दमदार इंजन!
- Tata Nexon दो लाख रुपये की Down Payment के बाद जाएगी इतनी EMI



Pingback: Hatchback गाड़ियों की 5 खास बातें, शहर में चलाने के लिए भी सबसे अच्छी मानी जाती हैं। - pankajyofficial24
Pingback: MG Hector SUV कल होगी लॉन्च ,नई ग्रिल और Celadon Blue रंग मिलेगा। - pankajyofficial24