Honor X8d 7 प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6s Gen 2 हो सकता है। यह Android 15 पर बेस्ड MagicOS 10 पर चल सकता है
Honor X8d को किर्गिस्तान के रिटेलर DNS की वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है, जहां से इसके कई प्रमुख फीचर्स का खुलासा हुआ है। यह स्मार्टफोन 8GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ-साथ 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध हो सकता है।
पावर के लिए Honor X8d में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दिए जाने की उम्मीद है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है। फोन में डुअल SIM का सपोर्ट हो सकता है और यह Android 15 बेस्ड MagicOS 10 पर चल सकता है।

डिस्प्ले की बात करें तो Honor X8d में 6.77 इंच की AMOLED स्क्रीन मिल सकती है, जिसका रेजोल्यूशन 1080×2392 पिक्सल और 388ppi पिक्सल डेंसिटी है। फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलने की संभावना है, जिसमें 108MP का प्राइमरी कैमरा और 5MP का सेकेंडरी कैमरा शामिल हो सकता है। यह सेटअप 1080p वीडियो को 30fps पर रिकॉर्ड करने में सक्षम बताया जा रहा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
कंपनी ने अभी तक Honor X8d के लॉन्च को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन जल्द ही इस फोन के बारे में और जानकारी सामने आ सकती है।
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Honor का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च हो सकता है। इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। Honor X8d में 6.77 इंच AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6s Gen 2 हो सकता है। इस स्मार्टफोन में में 7,000 mAh की बैटरी 45 W SuperCharge वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है।

Honor X8d और Honor Magic 8 Lite: फीचर्स तुलना
| फीचर | Honor X8d (अपेक्षित) | Honor Magic 8 Lite (लॉन्च्ड) |
|---|---|---|
| कनेक्टिविटी | 4G, Bluetooth, Wi-Fi, GPS, BeiDou, USB Type-C | 4G/5G, Bluetooth, Wi-Fi, GPS, USB Type-C |
| बैटरी | 7,000mAh | 7,500mAh |
| फास्ट चार्जिंग | 45W SuperCharge वायर्ड | — |
| सेंसर | लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलरोमीटर, ई-कम्पास | — |
| डिस्प्ले | — | हाई-ब्राइटनेस OLED डिस्प्ले |
| रियर कैमरा | 108MP + 5MP (उम्मीद) | 108MP प्राइमरी कैमरा |
| वीडियो रिकॉर्डिंग | 1080p @ 30fps | — |
| OS / सॉफ्टवेयर | MagicOS 10 आधारित Android 15 | — |
| खास दावा | — | 6 साल बाद भी बैटरी 80% कैपेसिटी पर काम करेगी |
इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, Bluetooth, Wi-Fi, GPS, BeiDou और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हो सकते हैं। Honor X8d में 7,000 mAh की बैटरी 45 W SuperCharge वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इस स्मार्टफोन में लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलरोमीटर और ई-कम्पास मिल सकते हैं। इस सप्ताह की शुरुआत में Honor Magic 8 Lite को पेश किया गया था।

इस स्मार्टफोन में अधिक ब्राइटनेस वाला OLED डिस्प्ले दिया गया है। Honor Magic 8 Lite में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इस स्मार्टफोन में 7,500 mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि इस स्मार्टफोन की बैटरी छह वर्षों के इस्तेमाल के बाद भी अपनी 80 प्रतिशत कैपेसिटी पर चल सकती है।
इन्हें भी पढ़ें
- Nothing Phone 4a और 4a Pro के फीचर्स, कीमत और कई जानकारियां हुई लीक!
- जनवरी 2026 में Vivo X200T लॉन्च, शानदार परफॉर्मेंस का जबरदस्त पैकेज जानें डिटेल!
- Realme 16 Pro सीरीज मार्केट में लॉन्च होने जा रहे है 200MP कैमरा समेत मिलेंगे ये खास फीचर्स
- OnePlus 15R लॉन्च की तारीख कन्फर्म, शानदार परफॉर्मेंस का जबरदस्त पैकेज 17 दिसंबर को मचाएगा धमाल
- iPhone 16 खरीदने का गोल्डन चांस सिर्फ 53,149 रुपये में , डिस्काउंट की पूरी डिटेल



Pingback: Motorola Edge 70 Ultra जल्द होगा लॉन्च, Qualcomm का Snapdragon 8 Gen 5 हो सकता है। - pankajyofficial24