Google Pixel 10a स्मार्टफोन इसे आने वाले महीनों में कभी भी लॉन्च किया जा सकता है। इस पिक्सल के स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आए हैं। इसमें 5,100mAh बैटरी और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.3-इंच AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है।
मिड-रेंज Pixel स्मार्टफोन के खास स्पेसिफिकेशन्स का भी पता चला है। Pixel 10a में 6.3-इंच का AMOLED डिस्प्ले, 120Hz तक का रिफ्रेश रेट और 5,100mAh की बैटरी होने की उम्मीद है। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप भी हो सकता है और इसमें 8GB RAM और 128GB स्टोरेज दिया जा सकता है। Pixel 10a, Pixel 9a का सक्सेसर होगा, जिसे मार्च में रिलीज किया गया था।
Pixel 10a के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
इवान ब्लास (@evleaks) के अनुसार Google Pixel 10a ने हाल ही में Verizon के सर्टिफिकेशन लैब्स को सफलतापूर्वक पास कर लिया है। यह संकेत देता है कि यह फोन अमेरिकी कैरियर नेटवर्क्स के साथ पूरी तरह कम्पैटिबल होगा।
सर्टिफिकेशन लिस्टिंग से यह भी साफ होता है कि Pixel 10a अगले कुछ महीनों में लॉन्च हो सकता है।
टिप्स्टर द्वारा शेयर किए गए स्क्रीनशॉट से फोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा भी हुआ है, जिससे उम्मीद बढ़ गई है कि Pixel 10a इस बार और भी ज्यादा पावरफुल और फीचर-लोडेड हो सकता है।
Pixel 10a के RAM और Storage
Pixel 9a के अगले मॉडल में 8GB रैम, 128GB स्टोरेज होने की उम्मीद है। इसमें 5,100mAh की बैटरी हो सकती है। लिस्टिंग के मुताबिक, हैंडसेट 5G और LTE Cat 19 को सपोर्ट करेगा।
Pixel 10a Display, Camera और Battery Details
लीक हुए रिपोर्ट्स के अनुसार Google Pixel 10a का डिस्प्ले, बैटरी और रियर कैमरा सेटअप उसके पिछले मॉडल जैसा ही रहेगा। आने वाले Pixel 10a में 6.3-इंच का Full-HD+ AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 60Hz से 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा।
- कैमरा सेटअप की बात करें तो Pixel 10a में डुअल रियर कैमरा यूनिट होने की संभावना है। इसमें
- 48MP का प्राइमरी कैमरा (f/1.7 अपर्चर)
- 13MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा (119.7° FOV, f/2.2 अपर्चर)
शामिल हो सकता है। - सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13MP का फ्रंट कैमरा (f/2.2 अपर्चर) दिया जा सकता है। लीक के आधार पर कहा जा रहा है कि Pixel 10a कैमरा और डिस्प्ले क्वालिटी में अपने प्राइस सेगमेंट में दमदार परफॉर्मेंस दे सकता है।

Pixel 10a Design, Processor और Price Leak
हाल ही में लीक हुए रेंडर्स से पता चलता है कि Google Pixel 10a का डिजाइन काफी हद तक Pixel 9a जैसा ही रहेगा। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि नया Pixel 10a Google के इन-हाउस Tensor G4 चिपसेट से लैस होगा, जो पिछले मॉडलों की तुलना में बेहतर परफॉर्मेंस और एआई क्षमताएँ प्रदान कर सकता है।
डिस्प्ले को लेकर कहा जा रहा है कि Pixel 10a 2,000 nits की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करेगा, जिससे आउटडोर विज़िबिलिटी काफी बेहतर हो जाएगी। लीक में यह भी अनुमान लगाया गया है कि Google इस फोन के लिए 7 साल का सॉफ्टवेयर सपोर्ट देने की योजना बना रहा है, जिससे यह अपने सेगमेंट में एक लंबी अवधि के लिए सुरक्षित विकल्प बन सकता है।
कीमत की बात करें तो Pixel 10a की शुरुआती कीमत $499 (लगभग ₹44,000) बताई जा रही है, जो इसके 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए होगी।




Pingback: iPhone 16 खरीदने का गोल्डन चांस सिर्फ 53,149 रुपये में , डिस्काउंट की पूरी डिटेल - pankajyofficial24