Electric car की बिक्री कम हुई है आंकड़ों के मुताबिक बिक्री में 17.75% की गिरावट आई है। आइए आपको 10 कंपनियों की सेल्स के बारे में हैं।
भारत में नवंबर 2025 में Electric car की बिक्री घटी, FADA रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
Electric car अपनी कम रनिंग कॉस्ट, लो मेंटेनेंस और इको-फ्रेंडली तकनीक की वजह से भारत में काफी लोकप्रिय हो रही हैं। हालांकि फेस्टिवल सीजन के बाद EV मार्केट की रफ्तार धीमी होती नजर आ रही है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) की नई रिपोर्ट इस गिरावट की पुष्टि करती है।
अक्टूबर की तुलना में नवंबर में EV बिक्री में 17.75% की गिरावट
FADA द्वारा जारी नवंबर 2025 EV सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, Electric car की बिक्री में बड़ी कमी देखी गई है।
- नवंबर 2025 में कुल EV बिक्री: 14,850 यूनिट
- अक्टूबर 2025 में EV बिक्री: 18,055 यूनिट

इस हिसाब से Electric car की बिक्री में 17.75% की गिरावट दर्ज की गई है। यह स्पष्ट संकेत है कि फेस्टिवल सीजन के खत्म होते ही बिक्री पर असर पड़ा है।
Electric car बिक्री कम होने के संभावित कारण
- फेस्टिवल ऑफर्स खत्म होना
- उपभोक्ता खर्च में कमी
- नए लॉन्च का इंतज़ार
- चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर हिचकिचाहट
BMW – बीएमडब्ल्यू कंपनी ने नवंबर महीने में कुल 268 इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री दर्ज की है। अक्टूबर महीने के मुकाबले इसकी सेल्स में 13 प्रतिशत की कमी आई है, तब इसको 310 ग्राहक मिले थे। यह कंपनी बिक्री के मामले में आठवें नंबर पर रही।
Mercedes – मर्सिडीज की बात करें तो यह नौवें नंबर पर रही। नवंबर में मर्सिडीज की कुल 69 इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री हुई, जो अक्टूबर महीने के मुकाबले 23 प्रतिशत कम है।

Tesla – दसवें नंबर पर रही एलन मस्क की कंपनी टेस्ला। इसने नवंबर में कुल 48 इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री दर्ज की। वहीं, अक्टूबर महीने में इसने 40 इलेक्ट्रिक गाड़ियां बेची थीं। इसकी सेल्स में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
Mahindra – महिंद्रा कंपनी ने नवंबर 2025 में कुल 2,966 इलेक्ट्रिक कारें बेचीं। वहीं, अक्टूबर महीने में इसको 3,911 ग्राहक मिले थे। इसकी बिक्री में 24 प्रतिशत की कमी आई।
Kia – 464 गाड़ियों की बिक्री के साथ किआ कंपनी चौथे नंबर पर है। अक्टूबर के मुकाबले इसकी सेल्स 29 प्रतिशत कम हुई है।
BYD – सेल्स के मामले में बीवाईडी पांचवें नंबर पर रही। हालांकि, इसकी बिक्री में 25 प्रतिशत की गिरावट आई। नवंबर में इसकी कुल 425 इलेक्ट्रिक कारें ही बिकीं।
Tata – टाटा मोटर्स ने नवंबर महीने में कुल 6,153 इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री दर्ज की। यह अक्टूबर महीने में बिकी 7,239 गाड़ियों के मुकाबले 15 प्रतिशत कम है, तब कंपनी ने कुल 7,239 इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री दर्ज की थी।
MG – जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर्स ने नवंबर महीने में कुल 3,693 इलेक्ट्रिक गाड़ियां बेचीं। यह अक्टूबर में बिकने वाली 4,549 यूनिट्स के मुकाबले 18 प्रतिशत कम है।
Hyundai – छठे नंबर पर रहने वाली हुंडई कंपनी ने नवंबर में कुल 372 इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री दर्ज की। अक्टूबर के मुकाबले इसकी बिक्री 16 प्रतिशत कम हुई है, तब इसकी 444 यूनिट्स बिकी थीं।

Vinfast – विनफास्ट कंपनी की नवंबर महीने में कुल 291 इलेक्ट्रिक गाड़ियां बेची हैं। इसकी बिक्री अक्टूबर 2025 के मुकाबले 122 प्रतिशत बढ़ी है। यह अब तक की पहली कंपनी है जिसकी सेल बढ़ी है।
EV मार्केट का भविष्य
हालांकि नवंबर में कमी दर्ज की गई है, लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले महीनों में EV की डिमांड फिर से बढ़ सकती है। सरकार की EV-फ्रेंडली नीतियां, बैटरी की कीमतों में कमी और चार्जिंग नेटवर्क का विस्तार इस सेक्टर को आगे बढ़ाएगा।
इन्हें भी पढ़ें:
Tata Nexon: शानदार माइलेज और कम्फर्ट वाली SUV, जानिए इसकी कीमत!



Pingback: 2026 बनेगा Electric SUV का साल, एक साथ लॉन्च होंगी 5 नई दमदार गाड़ियां - pankajyofficial24