Vivo X200T एक कॉम्पेक्ट डिजाइन वाला स्मार्टफोन भारत में अगले महीने यानी जनवरी 2026 में लॉन्च होने वाला है।
वीवो का अपकमिंग स्मार्टफोन Vivo X200T के नाम से लॉन्च हो सकता है। सीरीज में धांसू फीचर्स कंपनी ने देकर सबको हैरान कर दिया। लेकिन बात यहीं खत्म नहीं होती। नई सीरीज के अलावा कंपनी पुरानी सीरीज में भी एक नया मॉडल पेश करने वाली है। जी हां, भारत में सबसे ज्यादा पॉपुलर स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Vivo अपनी पुरानी Vivo X200 सीरीज में नया वेरिएंट पेश कर सकती है जिसका नाम Vivo X200T होगा। आइए जानते हैं कैसा होगा कंपनी का नया फोन।
- भारत में अगले महीने यानी जनवरी 2026 में लॉन्च होने वाला है।
- एक कॉम्पेक्ट डिजाइन वाला स्मार्टफोन हो सकता है।
- Zeiss ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है।

फोन को IMEI सर्टिफिकेशन मिल चुका है। लेकिन अब इसे लेकर एक नया लीक सामने आया है जिसमें फोन के लॉन्च के बारे में अहम जानकारी मिलती है। SmartPrix की रिपोर्ट में कहा गया है कि Vivo X200T भारत में अगले महीने यानी जनवरी 2026 में लॉन्च होने वाला है। कंपनी जनवरी के अंत में इसे पेश कर सकती है। Vivo X200T के फीचर्स को यहां स्पेसिफाई नहीं किया गया है लेकिन एक दावा जरूर किया गया है।
Vivo X200T Specifications
| फीचर | Vivo X200 स्पेसिफिकेशन | Vivo X200T में क्या उम्मीद? |
|---|---|---|
| डिस्प्ले साइज | 6.67 इंच | समान या थोड़ा अपग्रेडेड |
| डिस्प्ले टाइप | LTPS AMOLED | LTPS/AMOLED (अपग्रेडेड) |
| रेजोल्यूशन | 2800 × 1260 पिक्सल | समान रेजोल्यूशन की उम्मीद |
| रिफ्रेश रेट | 120Hz | 120Hz |
| पीक ब्राइटनेस | 4500 निट्स | 4500 निट्स (या थोड़ा ज्यादा) |
| प्रोसेसर | MediaTek Dimensity 9400 (3nm) | Dimensity 9400 या अपग्रेडेड चिप |
| ऑपरेटिंग सिस्टम | Android 15 आधारित Funtouch OS 15 | Android 16 आधारित Funtouch OS 16 |
| कैमरा | ट्रिपल कैमरा सेटअप | Zeiss ब्रांडेड ट्रिपल कैमरा सेटअप |
| चार्जिंग | – | 90W फास्ट चार्जिंग |
| लॉन्च स्थिति | लॉन्च्ड | अभी आधिकारिक घोषणा नहीं, जल्द अनाउंसमेंट संभव |

Vivo X200T क्या होगा खास?
Vivo X200T को कंपनी अपने मौजूदा Vivo X200 और Vivo X200FE के बीच का मिड-रेंज मॉडल बताती है। यह फोन कम कीमत में फ्लैगशिप-लेवल फीचर्स देने का दावा कर सकता है। माना जा रहा है कि Vivo X200T एक कॉम्पैक्ट डिजाइन वाला स्मार्टफोन होगा, जिसके फीचर्स काफी हद तक Vivo X200 से मिलते-जुलते होंगे।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Vivo X200T में Zeiss ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा इसमें बड़ी बैटरी के साथ 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जा सकता है, जिससे फोन तेज़ी से चार्ज होकर लंबे समय तक बैकअप दे सकेगा।
इन्हें भी पढ़ें
- Realme 16 Pro सीरीज मार्केट में लॉन्च होने जा रहे है 200MP कैमरा समेत मिलेंगे ये खास फीचर्स
- OnePlus 15R लॉन्च की तारीख कन्फर्म, शानदार परफॉर्मेंस का जबरदस्त पैकेज 17 दिसंबर को मचाएगा धमाल
- iPhone 16 खरीदने का गोल्डन चांस सिर्फ 53,149 रुपये में , डिस्काउंट की पूरी डिटेल
- Pixel 10a लॉन्च: 5100mAh बैटरी के साथ धमाकेदार एंट्री, कीमत जानें!



Pingback: Nothing Phone 4a और 4a Pro के फीचर्स, कीमत और कई जानकारियां हुई लीक! - pankajyofficial24